21/04/2026
आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को श्रीमती श्रुति शोर वाकर जी (पति श्री सिद्धार्थ सोवेकर), माताजी उषा तलवार एवं पिताजी सुदीप तलवार के सानिध्य में उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर अत्यंत पुण्य कार्य किए गए।
इस शुभ दिन पर गौ माता को अपने वजन के अनुसार तुलादान किया गया एवं एक बोरी आलू की सेवा अर्पित की गई।
इसके साथ ही पक्षियों के लिए नौ प्रकार के बीज डालकर उनकी सेवा की गई तथा बेजुबान जीवों को दूध और ब्रेड खिलाकर दया भाव प्रकट किया गया।
चींटियों को आटे का दान देकर जीवन के हर छोटे जीव के प्रति करुणा का संदेश दिया गया।
यह सेवा कार्य उनके जन्मदिन को और भी पावन और सार्थक बना गया।