Professor Pappu Ram Koli

Professor Pappu Ram Koli Principal Govt College Hindauncity,President Akhil Bhartiya Koli Samaj Rajasthan

हर चोट कुछ ना कुछ सीखा देती है पैर की चोट चलना सीखा देती हैं और मन की चोट जीना सीखा देती हैं !
22/08/2026

हर चोट कुछ ना कुछ सीखा देती है
पैर की चोट चलना सीखा देती हैं और मन की चोट जीना सीखा देती हैं !

20/08/2026

भारत मे कम्प्यूटर क्रांति के जनक,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

प्रिय, सुपुत्र नरेन्द्र कुमार महावर आप को 36 वे जन्मदिन के मुबारक मौक़े पर शुभाशीष एवं आशीर्वाद  ! आप सदैव खुश रहे! मैं ...
17/08/2026

प्रिय, सुपुत्र नरेन्द्र कुमार महावर आप को 36 वे जन्मदिन के मुबारक मौक़े पर शुभाशीष एवं आशीर्वाद ! आप सदैव खुश रहे! मैं आप के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ!

*कार्यालय प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी* सादर प्रकाशनार्थ आदरणीय संपादक महोदय  राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी...
15/08/2026

*कार्यालय प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी*
सादर प्रकाशनार्थ
आदरणीय संपादक महोदय

राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा पूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पप्पू राम कोली द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान तथा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पप्पू राम कोली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा शिक्षा अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से देश के विकास में योगदान करना चाहिए तथा देश की एकता अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं कविताएं प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा डॉ श्रीनिवास गुर्जर को शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया गया तथा छात्र गिरीश को राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं छात्र सौरभ डागुर को महाविद्यालय में अपने योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्र का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए मां सरस्वती ,महात्मा गांधी जी तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, संकाय सदस्य रामप्रतापमीना, शालिनी गुप्ता,मोनिका मीना, दिव्या बंसल, रेखा मीना, पूजा चंदेल,राजू बेनीवाल, मनोज,मनीष, सुनीताआदि उपस्थित रहे।

10/08/2026

पता है हमारे अंदर एक कमी बहुत बड़ी है कि अगर हमको किसी की बाते दिल पर लग गई तो आप राजा हो या महाराजा आप को छोड़ने में 1 मिनिट भी नहीं लगेगा !

राजकीय महाविद्यालय, हिंडोंसिटी में पौधा लगाने की प्रकाशित मीडिया कवरेज़ !
10/08/2026

राजकीय महाविद्यालय, हिंडोंसिटी में पौधा लगाने की प्रकाशित मीडिया कवरेज़ !

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !

*✍️ आज दिनांक 07अगस्त 2026 को  राजस्थान कोली हितकारी महासभा जयपुर के डॉक्टर खेमचंद महावर जी, कोषाध्यक्ष श्री सीताराम कोल...
07/08/2026

*✍️ आज दिनांक 07अगस्त 2026 को राजस्थान कोली हितकारी महासभा जयपुर के डॉक्टर खेमचंद महावर जी, कोषाध्यक्ष श्री सीताराम कोली, कार्यकारिणी सदस्य श्री पदमसिंह जी, श्री के.सी.वर्मा और नानगराम महावर श्री पुरणसिंह जी के आवास बी-12 विधानगर जगतपुरा-जयपुर पर पहुचे।*
*अखिल भारतीय कोली समाज (रजिस्टर्ड) राजस्थान प्रदेश महिला विंग की अध्यक्षा सुश्री तपस्या कोली पुत्री श्री पूरण सिंह जी निवासी विदयानगर - जगतपुरा-जयपुर ने अपनी चचेरी बहन स्वर्गीय गीता शाक्य पुत्री श्री सुंदर सिंह (07-08-95 से 14-01-21) निवासी ग्राम- नगला- दरवेशा -बसेड़ी- जिला धौलपुर की स्मृति मे कोली छात्रावास (राजस्थान कोली समाज हितकारिणी महासभा- जयपुर )को ₹21,000/- का आर्थिक सहयोग किया है।*
*अब तक आपके परिवार द्वारा कोली छात्रावास को दिया गया आर्थिक सहयोग की राशि*

₹21,000 दिनांक 07-08-2021

₹21,000/- दिनांक 20-08-2022

₹21,000/- दिनांक 07-08-2023

₹21,000/- दिनांक 22-12-2024

₹21,000/- दिनांक
10-08-2025

₹21,000/- दिनांक 07-08-226

*कुल ₹1,26, 000/-हो गई है*।

*राजस्थान कोली हितकारिणी महासभा की ओर से हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।*
*ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप का पूरा परिवार स्वस्थ और प्रसन्न रहें।*
*ईश्वर की कृपा आप सभी पर बनी रहे, इन्ही शुभकामनाओं के साथ*
आपका शुभैच्छु
नानगराम महावर
मीडिया प्रभारी (राकोहिम)
🙏🙏💐💐

*कार्यलय, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी*                     *प्रेस नोट*  *महाविद्यालय में हरियालो राजस्थान क...
07/08/2026

*कार्यलय, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी*

*प्रेस नोट* *महाविद्यालय में हरियालो राजस्थान का आयोजन*
राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । राजस्थान सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए एक व्यक्ति एक वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजित इस सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पप्पू राम कोली द्वारा किया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर प्राचार्य डॉ पप्पू राम कोली ने ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए और उनकी देखभाल करें। महाविद्यालय के संकाय सदस्य गंगाराम मीना ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा परिसर को ग्रीन केंपस के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न किस्म के पेड़ गत वर्ष की भांति इस वर्ष 100 पेड़ लगाए जा रहे हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी को भी निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि पक्षियों को ध्यान में रखते हुए इस बार हरियालो राजस्थान कार्यक्रम में फलदार वृक्ष लगाने पर प्राथमिकता रखी गई है जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में अनार , नींबू जामुन , नीम , अमरूद , शहतूत, पपीता, करंज, बील आदि के फलदार पौधे का वृक्षारोपण महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रत्येक शिक्षक डॉ रामप्रताप मीना,डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ श्री निवास गुर्जर, राजकुमारी , शालिनी गुप्ता, सुमित विरेटिया, , आशा राठौड़, धीरेंद्र रावत, ,मनोज जोगी, राम कली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वर्षभर इन वृक्षों की देखभाल की जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना योजना की कार्यक्रम अधिकारी शालिनी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाना जरूरी है। अतः सभी विद्यार्थियों द्वारा इन वृक्षों की देखभाल भी करने का कार्य किया जाएगा।
प्राचार्य
प्रो पप्पू राम कोली
राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी

Address

170/204 Partap Nagar Sanganer
Jaipur
302033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Professor Pappu Ram Koli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category