Rj14Force Jaipur

Rj14Force Jaipur Rj14Force is Totally Free for Jaipur users to share any information like :-
News
Posting Jobs
Sale used Items
Business detail
Problems / Suggestions
more..

Rj14Force a page for Jaipur City. Its all about city problems, suggestions, talent in the city and many more.

बेहतरीन रचनाओं के लिए रचनाकारों को मिला ‘कलमकार’ पुरस्कार
27/03/2018

बेहतरीन रचनाओं के लिए रचनाकारों को मिला ‘कलमकार’ पुरस्कार

बेहतरीन रचनाओं के लिए रचनाकारों को मिला ‘कलमकार’ पुरस्कार

शुक्रान बीट्स ने फ्यूजन म्यूजिक की सूफीयाना प्रस्तुति से जमाया रंग

जयपुर। कलमकार मंच की ओर से सलीम कागजी फाउंडेशन और रावत एजुकेशनल ग्रुप के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कलमकार पुरस्कार प्रतियोगिता के विजेताओं को जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में उनकी बेहतरीन रचनाओं के लिए ‘कलमकार’ पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर ‘कहानी आज’ और ‘कविता आज’ विषय पर आयोजित सत्र में प्रबुद्ध साहित्यकारों ने संवाद किया। यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद आचार्य पुरषोत्तम उत्तम भवन सभागार में देर रात तक चले मुख्य समारोह में द शुक्रान बीट्स बैंड के कलाकारों ने फ्यूजन म्यूजिक की स्वरलहरियां सूफीयाना अंदाज में प्रस्तुत कर दाद बटोरी। इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की रचनाओं से सुसज्जित पत्रिका ‘कलमकार’ के कवर पेज का विमोचन भी किया गया।
कलमकार पुरस्कार समारोह की शुरूआत कालिंदी सभागार में प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह को समर्पित ‘कहानी आज’ सत्र से हुई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार, कथाकार चरणसिंह पथिक, फिल्म निर्देशक गजेंद्र श्रोत्रिय एवं युवा साहित्यकार तसनीम खान ने कहानी लेखन पर संवाद किया। सत्र का संचालन अविनाश त्रिपाठी ने किया। विख्यात व्यंग्यकार सुशील सिद्धार्थ को समर्पित ‘कविता आज’ सत्र में दूरदर्शन के पूर्व निदेशक नंद भारद्वाज, मध्य प्रदेश के जाने माने रचनाकार बहादुर पटेल, युवा लेखिका उमा ने परिचर्चा की।

प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह को समर्पित ‘कहानी आज’ सत्र :
‘कहानी आज’ सत्र के मुख्य वक्ता ईश मधु तलवार ने कहा कि प्रतियोगिताएं लेखक के काम को स्थापित करने का काम करती हैं। इससे उनका हौसला बढ़ता है और वे लेखन की ओर प्रेरित होते हैं। आज जो कहानियां लिखी जा रही हैं वो युवाओं की कहानियां हैं, आज के समय को पकड़ती हुई कहानियां हैं। वहीं लेखक चरण सिंह पथिक ने कहानी कहने की विधा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि कहानी किसी को सोचने पर मजबूर न करें, उसे झकझोरे नहीं, उसे पढऩे में आनंद न आए तो वह कहानी नहीं। फिल्म निर्देशक गजेंद्र एस क्षोत्रिय ने कहा कि फिल्म के लिए कहानी की कलात्मकता से ज्यादा उसका प्लॉट महत्वपूर्ण होता है। जो कहानी शुरू से आखिर से पढऩे में रोचकता बनी रहती है, वही कहानी की सम्पन्नता होती है। वहीं युवा कथाकार तसनीम खान ने कहा कि गांवों में शहरों की तुलना में ज्यादा कहानियां हैं।

विख्यात व्यंग्यकार सुशील सिद्धार्थ को समर्पित ‘कविता आज’ सत्र :

दूसरे सत्र ‘कविता आज’ में मुख्य वक्ता नंद भारद्वाज ने कहा कि कई प्रतिष्ठित कथाकारों ने अपने गद्य में कविता को प्रमुखता से स्थान दिया है। उनका यह भी मानना है कि लेखन की अलग-अलग विधाओं में परस्पर आवाजाही रहती है। फिर भी उनके बीच तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कविता की यात्रा पर भी बात की। सत्र के दूसरे प्रमुख वक्ता बहादुर पटेल ने कहा कि कलमकार प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से नए लेखकों को मंच मिलता है। इस सत्र का कवितामय संचालन दुष्यंत ने किया, जो कि स्वयं जाने-माने कवि हैं।

केदारनाथ सिंह को समर्पित मुख्य समारोह :

समकालीन कविता और आलोचना के सशक्त हस्ताक्षर केदारनाथ सिंह को समर्पित मुख्य समारोह में पुरस्कार वितरण से पहले द शुक्रान बीट्स बैंड ने इलयास खान के निर्देशन में माहौल को संगीतमय बना दिया। गायक फैजल खान ने ‘इश्क जुनू जब हद से बढ़ जाए’ से शुरूआत करने के बाद ‘तेरी दीवानी’, ‘लग जा गले’, ‘रश्के कमर’ की दमदार प्रस्तुतियों के साथ ही सूफीयाना अंदाज में जुगलबंदियां पेश कर दर्शक-श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म ‘चोरी चोरी’ फेम गायिका फरीदा खानम ने शुरूआत ‘आज जाने की जिद न करो’ की सूफीयाना प्रस्तुति से की। जैसे ही उन्होंने अपनी दमदार आवाज में ‘दमादम मस्त कलंदर’ की प्रस्तुति दी, सभागार में बैठा हर शख्स झूम उठा।
समारोह में सलीम कागजी फाउंडेशन के चेयरमैन अमीन कागजी, रावत एजुकेशनल के निदेशक नरेंद्र रावत, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सुनील शर्मा, फिल्म निर्माता-निर्देशक गजेंद्र श्रोत्रिय, कलमकार मंच के संयोजक निशांत मिश्रा, कथाकार चरणसिंह पथिक, बहादुर पटेल एवं प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल गौतम ने प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की। समारोह के अंत में कलमकार मंच के संयोजक निशांत मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों और आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कविता माथुर और आयुषी मिश्रा ने किया।
इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में कुल 87 और गीत, कविता एवं गजल श्रेणी में कुल 144 रचनाएं प्राप्त हुईं थीं। निर्णायक मंडल में प्रो. सत्यनारायण, पाखी के संपादक प्रेम भारद्वाज, विख्यात लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार, दूरदर्शन के पूर्व निदेशक नंद भारद्वाज, कहानीकार चरणसिंह पथिक, साहित्यकार डॉ. अनुज कुमार और मध्यप्रदेश के जाने माने साहित्यकार बहादुर पटेल, प्रदीप जिलवाने, उमा, तसनीम खान और भागचंद गूर्जर शामिल थे।

कहानी एवं लघुकथा श्रेणी का प्रथम पुरस्कार :

प्रतियोगिता की कहानी एवं लघुकथा श्रेणी का प्रथम पुरस्कार सतना, मध्यप्रदेश निवासी वंदना अवस्थी दुबे की कहानी ‘जब हम मुसलमान थे’ को और द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमश: मुंबई के दिलीप कुमार की कहानी ‘हरि इच्छा बलवान’ और वड़ोदरा, गुजरात के ओमप्रकाश नौटियाल की कहानी ‘शतरंजी खंभा’ को दिया गया।

गीत, गजल, कविता श्रेणी का प्रथम पुरस्कार :

गीत, गजल, कविता श्रेणी का प्रथम पुरस्कार कोटा, राजस्थान के ओम नागर की रचना ‘हँसी के कण्ठ में अभी रोना बचा है’ को और द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमश: नई दिल्ली की मानवी वहाणे की रचना ‘प्यारी दीदी के लिए’ और देवास, मध्यप्रदेश के मनीष शर्मा की रचना ‘अटाला’ को और दिया गया। मनोहरपुर, जयपुर के जाने माने कवि कैलाश मनहर और युवा शायरा शाइस्ता मेहजबीन को उनकी रचना के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दोनों श्रेणियों में दस-दस सांत्वना पुरस्कार भी दिये गए।
कहानी एवं लघुकथा श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार विनोद कुमार दवे, अंजू शर्मा, रुपेन्द्र राज तिवारी, चन्द्रशेखर त्रिशूल, वैभव वर्मा, पूनम माटिया, राजेश मेहरा, असीमा भट्ट, सविता मिश्रा ‘अक्षजा’, मिन्नी मिश्रा, भारती कुमारी, चन्द्रकेतु बेनीवाल और गीत, कविता एवं गजल श्रेणी में फरहत दुर्रानी ‘शिकस्ता’, विकास शर्मा ‘दक्ष’, लीलाधर लखेरा, कैलाश मनहर, अलका गुप्ता ‘भारती’, राम नारायण हलधर, राम लखारा ‘विपुल’, मनोज राठौर ‘मनुज’, डॉ. शिव कुशवाहा ‘शाश्वत’ और शाइस्ता मेहजबी ‘शाइस्ता’ को दिये।

08/03/2018

‘‘कलमकार’’ पुरस्कार: आवश्यक सूचना
*******

‘‘कलमकार’’ पुरस्कार के लिए प्राप्त सभी रचनाओं में से श्रेष्ठ रचनाओं के चयन के दो चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अंतिम चरण के अन्तर्गत विजेताओं के चयन के लिए रचनाएं कलमकार मंच के ‘‘निर्णायक मंडल’’ जिसमें देश के विख्यात साहित्यकार एवं कलमकार शामिल हैं, को अंतिम निर्णय के लिए प्रेषित की जा चुकी हैं। पुरस्कार योग्य रचनाओं के साथ ही कुछ रचनाओं का चयन इस अवसर पर प्रकाशित की जाने वाली ‘‘कलमकार’’ पत्रिका के लिए किया गया है। विजेताओं की घोषणा 13 मार्च, 2018 को जयपुर में की जाएगी। आगामी 25 मार्च, 2018 को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, जगतपुरा, जयपुर में पुरस्कार वितरण एवं ‘‘कलमकार’’ पत्रिका विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा। विजेताओं के साथ ही जिन रचनाकारों की रचनाओं को ‘‘कलमकार’’ पत्रिका में प्रकाशन के लिए चयनित किया गया है उन्हें 13 मार्च के पश्चात व्यक्तिगत रूप से फोन अथवा ईमेल के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।

टीम कलमकार

18/01/2018

( # media chakra, # news in hindi, # मीडिया चक्र, # हिंदी समाचार,) जयपुर। राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से साहित्य के कॉरपोरेटीकरण-बाज...

06/01/2018

( # media chakra, # news in hindi, # मीडिया चक्र, # हिंदी समाचार,) जयपुर। राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से भारतीय भाषाओं और उससे जुड़े स�...

02/01/2018

मीडिया चक्र के संपादक निशांत मिश्रा को किया सम्मानित ( # media chakra, # news in hindi, # मीडिया चक्र, # हिंदी समाचार,) जयपुर। राजधानी से �...

27/12/2017

राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ 27 जनवरी से आयोजित करेगा जनपथ स्थित यूथ हाॅस्टल में...

27/12/2017

प्रलेस जयपुर में 27 जनवरी से आयोजित करेगा तीन दिवसीय ‘‘समानान्तर साहित्य उत्सव’’ ( # media chakra, # news in hindi, # मीडिया चक्र, # हिंदी...

26/12/2017

भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र व कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) के संयुक्त तत्वावधान में हर साल �...

26/12/2017

बाल विकास चेरिटेबल ट्रस्ट और पब्लिक हेल्प ग्रुप की ओर से बच्चों को सर्दी से बचाव व क्रिसमस के अवसर पर गर्म स्कूल यू�...

25/12/2017

जयपुर नगर निगम की लापरवाही और कार्यशैली को लेकर सवालिया निशान

25/12/2017

स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से गाय को सुरक्षित निकाला ( # media chakra, # news in hindi, # मीडिया चक्र, # हिंदी समाचार,) जयपुर। राजधानी...

13/12/2017

रोहित ने तीसरा दोहरा शतक जमाकर पत्नी को दिया खास गिफ्ट, श्रीलंका परास्त

Address

Jaipur
302001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rj14Force Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rj14Force Jaipur:

Share