Ramesh K Yadav

Ramesh K Yadav :- President All India Yadav Maha Parisad Jaipur (Raj.)
:- Vice President Youth Congress Commitee Kishangarh Renwal Jaipur (Raj.)

15/04/2026

*उपभोगवाद की हकीकत*
सर में भयंकर दर्द था, सो अपने परिचित केमिस्ट की दुकान से सर दर्द की गोली लेने रुका।
दुकान पर नौकर था, उसने मुझे गोली का पत्ता दिया तो उससे मैंने पूछा, गोयल साहब कहां गए हैं ,
*तो उसने कहा, साहब के सर में दर्द था ,*
*सो सामने वाली दुकान में कॉफी पीने गये हैं।*
अभी आते होंगे!
मैं अपने हाथ मे लिए उस दवाई के पत्ते को देख रहा था.
🤔🤔
मां का ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा हुआ था ,
सो सवेरे-सवेरे उन्हें लेकर उनके पुराने डॉक्टर के पास गया।
क्लिनिक से बाहर उनके गार्डन का नज़ारा दिख रहा था ,
जहां डॉक्टर साहब योग और व्यायाम कर रहे थे।
मुझे करीब 45 मिनट इंतज़ार करना पड़ा।
कुछ देर में डॉक्टर साहब अपना नींबू पानी लेकर क्लिनिक आये ,
और मां का चेक-अप करने लगे।
उन्होंने मम्मी से कहा आपकी दवाइयां बढ़ानी पड़ेंगी ,
और एक पर्चे पर 6 दवाइयों के नाम लिखे।
उन्होंने मां को दवाइयां रेगुलर रूप से खाने की हिदायत दी।
बाद में मैंने उत्सुकता वश उनसे पूछा कि...
क्या आप बहुत समय से योग कर रहे हैं.?
तो उन्होंने कहा कि...
*पिछले 15 साल से योग कर रहे हैं ,*
*और ब्लड प्रेशर व अन्य बहुत सी बीमारियों से बचे हुए हैं!*
मैं अपने हाथ मे लिए हुए मां के उस पर्चे को देख रहा था ,
जिसमे उन्होंने बी.पी. और शुगर कम करने की कई दवाइयां लिख रखी थी.?
🤔🤔
अपनी बीवी के साथ एक ब्यूटी पार्लर गया।
मेरी बीवी को हेयर ट्रीटमेंट कराना था ,
उनके बाल काफी खराब हो रहे थे।
रिसेप्शन में बैठी लड़की ने उन्हें कई पैकेज बताये और उनके फायदे भी।
पैकेज 1200 से लेकर 3000 तक थे।
कुछ डिस्काउंट के बाद मेरी बीवी को उन्होंने 3000 रु वाला पैकेज 2400 रु में कर दिया।
हेयर ट्रीटमेंट के समय उनका ट्रीटमेंट करने वाली लड़की के बालों से अजीब सी खुशबू आ रही थी।
मैंने उससे पूछा कि आपने क्या लगा रखा है ,
कुछ अजीब सी खुशबू आ रही है।
तो उसने कहा, उसने तेल में मेथी और कपूर मिला कर लगा रखा है ,*
*इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और जल्दी बढ़ते हैं।*
मैं अपनी बीवी की शक्ल देख रहा था ,
जो 2400 रु में अपने बाल अच्छे कराने आई थी।
🤔🤔
मेरी रईस कज़िन जिनका बड़ा डेयरी फार्म है, उनके फार्म पर गया।
फार्म में करीब 150 विदेशी गाय थी ,
जिनका दूध मशीनों द्वारा निकाल कर प्रोसेस किया जा रहा था।
एक अलग हिस्से में 2 देसी गाय हरा चारा खा रही थी।
पूछने पर बताया.. .
*उनके घर उन गायों का दूध नहीं आता ,*
*जिनका दूध उनके डेयरी फार्म से सप्लाई होता है।*
बल्कि परिवार के इस्तेमाल के लिए ...
*इन 2 देसी गायों का दूध, दही व घी इस्लेमाल होता है।*
मै उन लोगों के बारे में सोच रहा था ,
जो ब्रांडेड दूध को बेस्ट मानकर खरीदते हैं।
🤔🤔
एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट जो अपनी विशिष्ट थाली और शुद्ध खाने के लिए प्रसिद्ध है ,
हम खाना खाने गये।
निकलते वक्त वहां के मैनेजर ने बडी विनम्रता से पूछा-
सर खाना कैसा लगा, हम बिल्कुल शुद्ध घी तेल और मसाले यूज़ करते हैं ,
हम कोशिश करते हैं बिल्कुल घर जैसा खाना लगे।
मैंने खाने की तारीफ़ की तो उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड देने को अपने केबिन में गये।
काउंटर पर एक 3 डब्बों का स्टील का टिफिन रखा था।
एक वेटर ने दूसरे से कहा--
"सुनील सर का खाना अंदर केबिन में रख दे ,
बाद में खाएंगे"।
मैंने वेटर से पूछा क्या सुनील जी यहां नही खाते?
तो उसने जवाब दिया--
*"सुनील सर, कभी बाहर नही खाते ,*
*हमेशा घर से आया हुआ खाना ही खाते हैं"*
मैं अपने हाथ मे 1670 रु के बिल को देख रहा था।
🤔🤔
👇🏾
ये कुछ उदाहरण हैं जिनसे मुझे समझ आया कि ..
*हम जिसे सही जीवन शैली समझते हैं ..*
*वो हमें भ्रमित करने का जरिया मात्र है।*
*हम कंपनियों के ए.टी.एम. मात्र हैं।*
*जिसमें से कुशल मार्केटिंग वाले लोग मोटा पैसा निकाल लेते हैं।*
*अक्सर जिन चीजों को हमें बेचा जाता है ,*
*उन्हें बेचने वाले खुद इस्तेमाल नही करते।

19/03/2026

*विक्रम संवत 2083 (हिंदू नववर्ष) और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

17/03/2026

विवाह कभी कुटुंब, रिश्तेदारी और आत्मीयता तक सीमित रहने वाला पवित्र संस्कार हुआ करता था। अब वह एक ऐसा सार्वजनिक प्रोजेक्ट बन चुका है, जिसमें प्रेम कम और प्रबंधन अधिक दिखाई देता है। पहले दो परिवार जुड़ते थे, अब दो इवेंट मैनेजमेंट कंपनियाँ, तीन कैटरर्स, चार डिज़ाइनर और पाँच कैमरा टीमों का गठबंधन होता है।
जिस विवाह को सादगी और संस्कार का उत्सव होना था, उसे ग्लैमर, दिखावा और रस्मों के कॉकटेल में डुबो दिया गया है। कन्यादान और पाणिग्रहण तो अब बस औपचारिकताएँ रह गई हैं, असली कार्यक्रम धनदान, स्टेटस-प्रदर्शन और देह-दर्शन का हो गया है। वर-वधू से अधिक सजावट, लाइटिंग और एंट्री सॉन्ग पर ध्यान दिया जाता है, मानो विवाह नहीं, किसी पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण हो रहा हो।
पहले पाकशाला की महक मेहमाननवाज़ी का संदेश देती थी, अब मधुशाला की बोतलों की खनक से संस्कारों का स्तर मापा जाता है। आतिथ्य अब इस बात से तय नहीं होता कि आपने प्रेम से क्या परोसा, बल्कि इस बात से तय होता है कि बार में कितने ब्रांड थे और डांस फ्लोर पर कितनी देर तक लोगों ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा हिलाई।
कभी दुल्हन का सहज, लजाया हुआ, चाँद-सा चेहरा आकर्षण का केंद्र होता था, अब प्री-वेडिंग फोटोशूट की फोटोशॉप-परक कलाकारी ही मुख्य दर्शन बन गई है। विवाह से पहले ही जोड़े इतने कोणों से मुस्कुरा चुके होते हैं कि असली फेरे के समय तक चेहरे पर भाव कम और थकान अधिक बचती है।
शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए पंडित जी को विशेष मान-सम्मान, दक्षिणा और कभी-कभी ‘प्रोत्साहन राशि’ भी दी जाती है, लेकिन विडंबना देखिए—बारात की एंट्री, डांस परफॉर्मेंस, स्टेज सेरेमनी, वीडियो शूट और वीआईपी स्वागत में इतना समय निकल जाता है कि सात फेरे पूरे होते-होते तिथि ही बदल जाती है। मुहूर्त बेचारा कोने में बैठा सोचता रह जाता है कि मुझे बुलाया क्यों था?
कुल मिलाकर, विवाह अब संस्कार कम, सामाजिक प्रदर्शनी अधिक हो गया है; जहाँ संबंध बाद में बनते हैं, रील्स पहले बन जाती हैं।
÷परिवर्तन ÷

बड़ों का मान और मर्यादा-असली संस्कार की पहचान!देवराणी  , जेठाणी  #ग्रहणी, जेठजी  #सांसद,  #देवरजी पूर्व  #विधायक, बेटा  ...
16/03/2026

बड़ों का मान और मर्यादा-असली संस्कार की पहचान!
देवराणी , जेठाणी #ग्रहणी, जेठजी #सांसद,
#देवरजी पूर्व #विधायक, बेटा #कैप्टन…
इतना शिक्षित, प्रतिष्ठित और उच्च पदों पर आसीन परिवार होने के बावजूद लोक-लाज, मर्यादा और संस्कार को सर्वोपरि रखना ही सच्चे परिवार की पहचान होती है।
यह तस्वीर #नागौर #सांसद Hanuman Beniwal जी के परिवार की है
जहाँ शिक्षा, पद और प्रतिष्ठा के साथ-साथ संस्कार, सभ्यता और पारिवारिक मर्यादा भी उतनी ही मजबूती से जीवित हैं।
वास्तव में यह परिवार भारतीय संस्कृति, संस्कार और सादगी की एक सुंदर मिसाल है। 🙏
#नागौर

Address

Jaipur

Telephone

9001683750

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramesh K Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ramesh K Yadav:

Shortcuts

Share

Category