JJM Talks

JJM Talks जोहार जागृति मंच, मानवतावादी, संविधानवादी

यह कहानी नहीं हकीकत है वो नारी थी स्वाभिमानी।काया पलट कर गई समाज का कर अपनी मनमानी।।दर्द सहा अपमान सहा पर रही अटल सी अडि...
04/01/2026

यह कहानी नहीं हकीकत है वो नारी थी स्वाभिमानी।
काया पलट कर गई समाज का कर अपनी मनमानी।।
दर्द सहा अपमान सहा पर रही अटल सी अडिग।
शोषण मुक्त समाज की रख गई अटूट सी नींव।।
अलख जगाई शिक्षा की खूब किया था प्रचार प्रसार।
स्कूल खोला अपने बल पढ़ सकें जो नर और नार।।
अबला नहीं तू सबला थी जब छाई थी महामारी।
जन सेवा में ऐसी जुट गई जैसे बन कर तू अवतारी।
सुकृत्य ऐसे ही कई किए कोई भी नहीं अनजान।
गिनती में ही आवै नहीं कब तक करूं मैं बखान।
गोरे और काले सब ही डरे देख कर के तेरी चतुराई।
भारत भाग्य विधाता बन करके जब तू दुनिया में आई।।
कोटि नमन निज चरणों में सुनले हे मेरी महामाई।
जन कल्याण हेतु जन्म लिया तू सावित्री फूले बाई।।
टूटे फूटे से इन शब्दों में छंद लिख दिया है बनवारी।
युग युग तक ना भूल सके तू ऐसी थी कामणगारी।।
🙏🙏🙏
Banwari Meena गुरु जी

Hari Prasad Meena Rameshwar Meena मुकेश मीणा पिपल्या JJM Talks Ramraj Meena रंगलाल नेवर Kishan Sahay IPS Shokeen Meena राजेंद्र बैपलावत Vishnu Ambedkar Ramkesh Meena रामस्वरूप मीणा नीमला Aashu Meena Raj Kumar Meena जोहार जागृति मंच Mansingh Meena

जोहार जागृति मंच के प्रेरणास्रोत, बूंदी की शान और मीणा समाज के पथ प्रदर्शक चांदालाल चकवाला जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभ...
31/12/2025

जोहार जागृति मंच के प्रेरणास्रोत, बूंदी की शान और मीणा समाज के पथ प्रदर्शक चांदालाल चकवाला जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रकृति आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान बनाए रखे — यही मंगलकामना है।

25/12/2025

आज भी #मनुवादी लोग #आरक्षण को “बीमारी” बताने की कोशिश करते हैं। दरअसल, उन्हें SC, ST, OBC के उन बच्चों की सफलता से जलन होती है जो पढ़-लिखकर आगे बढ़ रहे हैं। वे नहीं चाहते कि ये बच्चे #डॉक्टर, #इंजीनियर, #कलेक्टर या ऊँचे पदों पर पहुँचें। उनकी इच्छा है कि ये हमेशा #अशिक्षित रहें और सिर्फ उनकी सेवा करते रहें।
इसी सोच के कारण अब नया डर फैलाया जा रहा है — कि “धर्म खतरे में पड़ जाएगा।” जबकि सच्चाई यह है कि जब इंसान पढ़ता-लिखता है तो तार्किक बनता है, सही-गलत समझता है और सवाल पूछता है। और जब सवाल उठते हैं तो #पाखंड और धोखेबाज़ी बेनकाब होती है — यही बात उन्हें डराती है।
इसलिए ज़रूरी है कि हम #अंधविश्वास और पाखंड से बाहर निकलें, शिक्षा को अपनाएँ और तार्किक बनें। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हर कोई जागरूक होकर अन्याय और झूठ के खिलाफ आवाज़ उठाएगा।

24/12/2025

आज हमारे समाज में ऐसे #पाखंडी और कट्टर मनुवादी सोच वाले लोग सक्रिय हैं जो जानबूझकर #शिक्षा_पर_हमला करते हैं, ताकि लोग #वैज्ञानिक_सोच और #तर्क से दूर रहें। #अंधविश्वास ज़िंदा रहेगा तो लोग सवाल नहीं पूछेंगे — और #धर्म के नाम पर चल रहा उनका #धंधा चलता रहेगा। यही वजह है कि #सांप जैसी जानलेवा स्थिति में भी लोग “ #देव_आगमन” मान लेते हैं और इलाज की जगह #झाड़_फूंक में फँस जाते हैं — जिसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। शिक्षा और जागरूकता ही हमें ऐसे अंधविश्वासों से बचा सकती है।
#शिक्षित_बनो_अंधभक्त_नहीं

20/12/2025

आज हालात डरावने हैं।
धर्म के नाम पर इंसान मारा जा रहा है।
गोबर, मूत्र और अंधविश्वास को “आस्था” कहा जा रहा है।
घी जल रहा है, लेकिन दिमाग बुझता जा रहा है।
हर गली में पाखंड की दुकान है,
हर मोड़ पर नया बाबा,
हर बाबा के पास नया चमत्कार।
इस अंधेरे से निकलने का रास्ता सिर्फ एक है —
👉 शिक्षा
शिक्षा होगी तो सवाल होंगे।
सवाल होंगे तो पाखंड भागेगा।
और जब पाखंड भागेगा,
तभी इंसान बचेगा।
शिक्षा बचाओ — भविष्य बचाओ।
#पाखंड_के_खिलाफ
#शिक्षा_ही_समाधान

19/12/2025

जोहार जागृति मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उन्मूलन और जागृति का आंदोलन है।
यह पाखंड, अंधविश्वास और झूठे आडंबरों के विरुद्ध संघर्ष का नाम है।

यह संगठन ग्रामीण और शहरी—हर उस क्षेत्र में सक्रिय है जहाँ अंधविश्वास और पाखंड ने अपनी जड़ें जमा ली हैं, जहाँ धर्म के नाम पर गरीब और अनपढ़ लोगों का शोषण किया जाता है, उनके मौलिक अधिकार छीने जाते हैं और उन्हें शिक्षा से दूर रखा जाता है।

जोहार जागृति मंच ऐसे लोगों को अपने संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करता है, उन्हें न्याय और सम्मान के साथ जीने की राह दिखाता है तथा पाखंड और अंधविश्वास से मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करता है।

इसके साथ-साथ यह संगठन पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी मानते हुए वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण और जन-जागरूकता के कार्य करता है।
जोहार जागृति मंच — जागरूक समाज, समान अधिकार और सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम।

15/12/2025

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज विशेष का अपमान करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि गंभीर दंडनीय अपराध भी है।
ऐसे कृत्य करने वाले #नाथ_समाज के #शिवचरण_योगी #बालाजी_सरपंच के विरुद्ध पुलिस द्वारा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत तत्काल मामला दर्ज कर सख़्त से सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

कानून सबके लिए समान है, और किसी भी व्यक्ति को जातिगत अपमान फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती।





03/12/2025

🚨 गांव गोपालपुरा (तहसील राहुवास, जिला दौसा) में ओवर हेड टैंक निर्माण में भ्रष्टाचार!

ग्राम पंचायत गोपालपुरा में ीवन_मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण का वीडियो सामने आया है, जिसमें मिट्टी मिलाकर घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। पिलरों पर बनने वाली यह टंकी भविष्य में गंभीर खतरा बन सकती है।

क्या संबंधित अधिकारी इस लापरवाही से अनजान हैं?
अगर नहीं, तो कार्रवाई क्यों नहीं?
और अगर हाँ, तो ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई कब होगी?

जन-सुरक्षा के लिए इस पूरे निर्माण की तुरंत तकनीकी जांच जरूरी है।
बेहतर गुणवत्ता और पारदर्शिता की मांग हमारी जिम्मेदारी भी है और हक भी।

अंधभक्तों के शंकराचार्य तीन ब्राह्मण कथावाचक तीनों अनपढ़ तीनों लंपट तीनों धूर्त तीनों पाखंडी तीनों स्त्री विरोधी... एक न...
02/12/2025

अंधभक्तों के शंकराचार्य तीन ब्राह्मण कथावाचक तीनों अनपढ़ तीनों लंपट तीनों धूर्त तीनों पाखंडी तीनों स्त्री विरोधी... एक ने अविवाहित लड़कियों को इधर उधर मुंह मारने वाली वेश्या कहा, दूसरे ने विवाहित स्त्रियों को मनोरंजन का खिलौना कहा और तीसरे ने लड़कियों को खाली प्लाट कहा...!

02/12/2025
जब समाज का बुद्धिजीवी, शिक्षित और प्रशासनिक वर्ग खुद धरातल पर उतरकर पहल करता है, तभी असली बदलाव की शुरुआत होती है। आपकी ...
02/12/2025

जब समाज का बुद्धिजीवी, शिक्षित और प्रशासनिक वर्ग खुद धरातल पर उतरकर पहल करता है, तभी असली बदलाव की शुरुआत होती है। आपकी यह कोशिश सिर्फ एक कदम नहीं—समाज में दहेज-मुक्त सोच को गति देने वाली मिसाल है। ऐसी पहलें लोगों को न सिर्फ प्रेरित करती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई दिशा भी तय करती हैं।

दोनों परिवारों को जोहारमय बधाई और प्रकृति से भरी शुभकामनाएँ।
JJM Talks सलाम करता है इस बदलाव को। ❤️❤️

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JJM Talks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category