Food Safety and Drug Control, Rajasthan, Jaipur

Food Safety and Drug Control, Rajasthan, Jaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Food Safety and Drug Control, Rajasthan, Jaipur, Government Organization, Swasthya Bhawan, C-Scheme, Jaipur.

To protect the public health from both unhealthy food and sub-standard drugs and to strive for the pharmaceutical as well as hygienic and unadultered food by ensuring the availability of safe, effective and quality drugs and food.

कान्हा के प्रिय माखन में हो शुद्धता का स्वादश्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर माखन की शुद्धता को लेकर सजग रहें। बाजार से खरीदे ग...
04/09/2026

कान्हा के प्रिय माखन में हो शुद्धता का स्वाद

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर माखन की शुद्धता को लेकर सजग रहें। बाजार से खरीदे गए माखन में मिलावट की संभावना से बचने के लिए उसकी सामग्री, रंग और बनावट पर ध्यान दें। केवल देखकर शुद्धता की पुष्टि संभव नहीं होती, संदेह होने पर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच करवाएं।

इस जन्माष्टमी, कान्हा के भोग में मिलावट नहीं, शुद्धता और श्रद्धा का भाव रखें।

#भक्तिमेंमिलावटकैसी

04/09/2026

राजस्थान में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई

भीलवाड़ा के कोटड़ी चौराहा, सवाईपुर स्थित मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। मौके पर मिले 25 किलो दूषित मिल्क केक को नष्ट करवाया गया।

वहीं त्रिवेणी चौराहा स्थित पारवानी ट्रेडर्स से मिर्च पाउडर एवं हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजे गए हैं।

उक्त कार्रवाई “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत की गई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

04/09/2026

राजस्थान में वुड प्रेस्ड ऑयल के नाम पर रिफाइंड तेल की बिक्री पर कार्रवाई

कोटा के कृष्णा नगर, रंगबाड़ी स्थित केशव एग्रो इंडस्ट्रीज में जांच के दौरान वुड प्रेस्ड ऑयल के नाम पर रिफाइंड तेल की बिक्री का मामला सामने आया। कार्रवाई में 600 किलो रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और 240 किलो श्री अनन्तम वुड प्रेस्ड राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया।

वहीं इंदिरा विहार स्थित मेक्स फूड से दही, आटा एवं आयोडाइज्ड साल्ट के 3 नमूने लिए गए। दोनों प्रतिष्ठानों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है और नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, कोटा भेजे गए हैं।

उक्त कार्रवाई “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत की गई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान में बिना लाइसेंस दवा कारोबार पर बड़ी कार्रवाईभिवाड़ी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम न...
02/09/2026

राजस्थान में बिना लाइसेंस दवा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

भिवाड़ी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने बिना लाइसेंस संचालित गोदाम पर कार्रवाई करते हुए करीब ₹4 करोड़ की दवाइयां, दवा निर्माण सामग्री एवं उपकरण जब्त किए। कार्रवाई के दौरान दवाइयों की गुणवत्ता जांच के लिए 9 सैंपल लिए गए तथा एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी बरामद हुईं।

संबंधित कंपनियों की जांच के लिए पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के औषधि प्रशासन को सूचना दी गई है। बिना लाइसेंस दवाइयों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

02/09/2026

शुद्ध भोग, सच्ची श्रद्धा। 🙏

इस जन्माष्टमी, कान्हा जी का भोग तैयार करने वाले सभी खाद्य कारोबारियों एवं विक्रेताओं से अपील है कि भोग में किसी भी प्रकार की मिलावट न करें। गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करें और निर्माण के दौरान स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

क्योंकि भोग सिर्फ भोजन नहीं, श्रद्धा का स्वरूप है।

#भक्तिमेंमिलावटकैसी

इस जन्माष्टमी, कान्हा को अर्पित होने वाले हर भोग की शुद्धता का ध्यान रखें। 🦚🙏भोग और प्रसाद तैयार करने वाले सभी खाद्य कार...
01/09/2026

इस जन्माष्टमी, कान्हा को अर्पित होने वाले हर भोग की शुद्धता का ध्यान रखें। 🦚🙏

भोग और प्रसाद तैयार करने वाले सभी खाद्य कारोबारियों एवं विक्रेताओं से अपील है कि भोग की सामग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट न करें और गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें।

क्योंकि श्रद्धा से तैयार किया गया भोग तभी सार्थक है, जब उसकी शुद्धता की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाई जाए।

श्रीकृष्ण को अर्पित भोग में हो श्रद्धा के साथ शुद्धता का भाव। 🙏🦚

राजस्थान में 3,700 किलो से ज्यादा खाद्य सामग्री पर कार्रवाई!खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन कार्रवाई के दौरा...
30/08/2026

राजस्थान में 3,700 किलो से ज्यादा खाद्य सामग्री पर कार्रवाई!

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री पर कार्रवाई की गई।

बीकानेर में गलत लेबलिंग के मामले में 1,439 किलो काजू सीज किए गए, जबकि कोटा में 560 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज किया गया।

अजमेर, उदयपुर और जयपुर में 1,700 किलो से अधिक मावा, मिल्क केक और अन्य खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई। वहीं जैसलमेर में बिना लाइसेंस संचालित मावा फैक्ट्री को सील कर खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

30/08/2026

राजस्थान में 1,300 किलो से ज्यादा संदिग्ध और दूषित खाद्य सामग्री पर कार्रवाई!

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान जारी है।

खैरथल-तिजारा, बारां, जयपुर, अलवर, उदयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ में निरीक्षण के दौरान दूषित मिठाइयों, मावा, मिल्क केक और अन्य खाद्य सामग्री पर कार्रवाई की गई। कई स्थानों से खाद्य नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

राजस्थान में मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

This Raksha Bandhan, let care go beyond the promise. ❤️The love we share with our siblings is reflected in the little ch...
28/08/2026

This Raksha Bandhan, let care go beyond the promise. ❤️

The love we share with our siblings is reflected in the little choices we make for them every day, including the food we bring home and share together.

Choose wisely, stay mindful of food safety, and make every celebration a little safer for the ones you love.

Because caring for their health is one of the most meaningful ways to show you care.

Happy Raksha Bandhan! 🌸✨

26/08/2026

Did you know that a preliminary check for adulteration in ghee can also be done at home?

Add the required ingredients to melted ghee and observe any change in colour. A pink or red colour may indicate the possibility of adulteration.

If you have any doubts, get the product tested at an authorized laboratory.

Address

Swasthya Bhawan, C-Scheme
Jaipur
302005

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Food Safety and Drug Control, Rajasthan, Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share