19/07/2026
जयपुर 19 जुलाई 2026 रविवार
आज जयपुर में सीटू,,भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र,, अखिल भारतीय किसान सभा, और खेत मजदूर यूनियन का एकदिवसीय कन्वेंशन मजदूर किसान भवन हटवाड़ा रोड जयपुर में संपन्न हुआ।
इस कन्वेंशन की अध्यक्षता सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड रवींद्र शुक्ला, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड पेमाराम और खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड दुर्गा स्वामी ने की।
कन्वेंशन में एक बेस पेपर मांग पत्र का प्रस्तुत किया गया।
कन्वेंशन में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने और 29 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में बड़ी संख्या में तीनों संगठनों के साथियों को भाग लेने का आह्वान।
इस कन्वेंशन का उद्घाटन सीकर के सांसद कामरेड अमराराम ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में वर्तमान देश के हालातो पर विस्तार से प्रकाश डाला और किस तरह से मोदी सरकार किसानों मजदूरों खेत मजदूर विद्यार्थियों और आमजन पर हमला कर रही है,, महंगाई रोज बढ़ रही है,, किसानों को खाद नहीं मिल रहा है,, देश में विरोध की आवाज को दबाने के लिए तमाम हथकंडे ई डी ,इनकम टैक्स,, सेल टैक्स ,,पुलिस सब का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में अस्पतालों में बड़ी संख्या में महिलाओं की डॉक्टरों की लापरवाही और सरकार की लापरवाही के कारण मोते हो रही है,, महंगाई चरम पर है सोनम वांगचुक जो धरना दे रहे हैं उनसे बात करने के बजाय सरकार दमन का रास्ता अपना रही है,, पेपर लीक लगातार हो रहे हैं सरकार कुछ कर नहीं रही है बल्कि उद्योग धंधा बना दिया है इसको,, किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है,, कमरे डामरा राम ने विस्तार से देश के वर्तमान हालातो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आने वाली 10 अगस्त को पूरे देश में इन सब के खिलाफ जेल भरो आंदोलन किया जाएगा जिसमें हर गांव ढाणी के लोगों को जोड़कर के आंदोलन का हिस्सा बनाना है।
सीटू प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने वर्तमान देश के हालात अमीधी और गरीबी में बढ़ती खाई आज भारत दुनिया का वह देश बन गया है जहां गरीब और गरीब हो रहा है अमीर और अमीर हो रहे हैं,, चार लेबर कोर्ट लागू कर मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाया जा रहा है उनकी नौकरियां को अस्थाई टर्म बेस अपॉइंटमेंट किया जा रहा है,, जब चाय मलिक नौकरियों से मजदूरों को निकाल सकते हैं न्यायालय में भी अब उनको न्याय मिलने की संभावना खत्म हो रही है,, आज देश में एक प्रतिशत लोगों के पास 40% देश की पूंजी है 10% के पास देश की 65% पूंजी है और देश के 70 करोड लोगों के पास जो कर भरा बैग और कैमरा वर्क है जो इस देश में काम करता है उसके पास केवल तीन प्रतिशत पूंजी देश के हिस्से की है,, सरकार 50 बच्चे वाले एक लाख स्कूलों को देश में बंद कर चुका है और शिक्षा का निजीकरण कार्य किया जा रहा है प्राइवेट अस्पतालों को भाई मुनाफा देने के लिए सरकारी अस्पतालों का ढांचा बिगाड़ा जा रहा है,, आज देश के 100 से ज्यादा वैज्ञानिक इसरो की नौकरी छोड़कर चले गए हैं आज देश के सैनिक विदेश में जाकर रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे हैं,, मालिकों को भारी मुनाफा करने के लिए यूनिनॉर को समाप्त करने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है यह चार लेबर कोड घोर मजदूर विरोधी है। देश में मजदूर किसान और खेत मजदूर की एकता एक नया अध्याय लिखेगी आज आम जनता लाल झंडे की ओर देख रही है और हमें भारी संघर्ष और एकता के जरिए सरकार की नीतियों को पीछे धकेलना होगा। आज छोटे पूंजीपति भी देश छोड़कर विदेश की ओर पलायन कर रहे हैं,, देश के हालात बहुत गंभीर है देश का संविधान खतरे में है।
इस कन्वेंशन को अखिल भारतीय किसान सभा के कामरेड दुलीचंद, पूर्व विधायक कामरेड गिरधारी महिया कामरेड बलवान पूनिया, पूर्व विधायक और अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड पेमाराम, खेत मजदूर यूनियन के नेता राम रतन बगड़िया, हनुमानगढ़ के कामरेड शेर सिंह शाक्य, कामरेड गुरचरण सिंह मोड, कामरेड हबीब खान, कॉमरेड तारा धायल, कामरेड वकील सिंह, सीपीएम के राज्य सचिव कामरेड किशन पारीक, कामरेड बुडानिया, कामरेड विमल भगोरा , सहित सभी जिलों से आए सीटू किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन के नेताओं ने अपने विचार रखें.
कन्वेंशन में दो प्रस्ताव भी पास किए गए एक प्रस्ताव में सोनम वांगचुक के आंदोलन और एसएफआई के साथियों के द्वारा उसके समर्थन में की जा रही भुख हड़ताल के समर्थन में पूरे राज्य में क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। वैज्ञानिक सोनम वांगचुक आंदोलन को पूरा समर्थन किया गया तथा बॉर्डर पर जो जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे हैं उसके विरोध में भी प्रस्ताव पास किया गया।
अंत में सम्मेलन के अध्यक्ष मंडल की ओर से पूर्व विधायक कांग्रेस पेमाराम ने सभी साथियों को आगामी 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को राज्य में गांव-गांव ढाणी तक पूरा प्रयास कर पूरी तरह से सफल बनाने का आह्वान किया ,तथा सरकार की जो मजदूर ,किसान, जन विरोधी नीतियां है ,उनको आम आदमी तक ले जाने और उसके खिलाफ लगातार संघर्ष करने का संयुक्त कार्यक्रम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान के देश के हालात पर भी प्रकाश डाला और सभी साथियों को हर जगह पर मजदूर किसान और खेत मजदूर की एकता स्थापित कर आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया और लगातार संघर्ष को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान करते हुए तारों के साथ कन्वेंशन का समापन किया गया उसके बाद सैकड़ो साथियों ने सड़क पर जाकर मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की,, और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कॉमरेड अमराराम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।