11/03/2023
अंजना मेघवाल को 12 मार्च को नई दिल्ली में नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड के लिए मनोनयन
जैसलमेर | नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच प्रतिभा अंजना मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख. जिला परिषद सदस्या जैसलमेर ने नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड प्रतिभा मनोनयन होने पर कहा कि उद्योग जगत की बात हो, या फिल्म जगत की विज्ञान का महत्त्वपूर्ण क्षेत्र हो या देश की रक्षा की आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने परचम न लहराया हो, लेकिन फिर भी कहीं न कही महिलायें आर्थिक, सामाजिक, राजनितिक व मानसिक रूप से कमजोर है भले ही शहरों की उपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रा में महिलाओं की संख्या का आंकड़ा कुछ अधिक हो, लेकिन हमें यह प्रण लेना होगा कि हम शहरों के साथ ग्रामीण एवं विकास में पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं के विकास व सशक्तिकरण पर भी बल देना है ताकि एक सशक्त समाज के साथ-साथ एक सशक्त भारत का निर्माण हो सके। महिला सशक्तिकरण का नारा तभी सार्थक होगा जब समाज के अन्तिम छोर पर खड़ी महिलाएँ आत्म निर्भर बनेगी।
मंच के सांस्कृतिक सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑग्रेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय एवं नारी शक्ति शिरामणी अवार्ड नई दिल्ली स्थित कृष्णन मेनन भवन में दिनांक 12 मार्च, 2023 को शिक्षा, चिकित्सा, न्याय समाज सेवा, प्रशासनिक, राजनैतिक क्षेत्र की चयनित व मनोनीत 150 महननीय एवं प्रबुद्ध महिलाओं का नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड 2023" का अभिनन्दन पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह, गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक डॉ. मोहन चन्द्रा, कनाडा एम्बेसी की प्रतिनिधि इस्टेली श्रेयक्स, मिजेस इण्डिया से सम्मानित डेजी, राज्यपाल श्रीमती अनुला मोर्या पूर्व कुलपति जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान के कर कमलों द्वारा नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा का आर्शीवाद पत्र अंजना मेघवाल को प्रदान किया जायेगा। महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री माननीय अध्यक्ष लोकसभा से शिष्टाचार भेंट का समय उपलब्ध होने पर शिष्टमण्डल में अंजना मेघवाल को सम्मानित किया जायेगा। अंजना मेघवाल का चयन कार्यस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया है। अंजना मेघवाल से अपने उद्देश्य के बारे में बताया कि अपने गांव में महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित कर उन्हें ऐसे छोटे छोटे कार्यों से जोड़ रही हूँ । अंजना मेघवाल ने बताया कि बढ़ती बेराजगारी, अशिक्षा कहीं न कहीं बढ़ती