District Administration Jaisalmer

District Administration Jaisalmer Jaisalmer District Administration official page

जैसलमेर - जिला कलेक्टर डाबी ने 20 पाक विस्थापितों को दिए भारतीय नागकरिता प्रमाण पत्र10 से 15 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का...
29/03/2023

जैसलमेर - जिला कलेक्टर डाबी ने 20 पाक विस्थापितों को दिए भारतीय नागकरिता प्रमाण पत्र

10 से 15 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का हक पाकर खिल उठे पाक विस्थापितों के चेहरे,

इसके लिए मुक्त कंण्ठ से की केन्द्र व राज्य सरकार की सराहना की, आज का दिन हमारे लिए स्वर्णिम रहा

जैसलमेर, 29 मार्च/जैसलमेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिला कलेक्ट्री परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित नागरिकता प्रमाण पत्र षिविर के मौके पर 20 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार, अध्यक्ष सीमान्त लोक संगठन हिन्दू सिंह सोढ़ा, नायब तहसीलदार ललित चारण, सूचना आविज्ञान अधिकारी नवीन माथुर, चन्द्रेष कुमार, पूर्व पार्षद नाथूराम भील, समाजसेवी दिलीप सिंह सहित पाक विस्थापित उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर डाबी ने पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के पश्चात उनको हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि भारतीय नागकरिता मिलने से उन्हें अपने अधिकारों का पूरा हक मिलेगा। उन्होंने पाक विस्थापितों के पुनर्वास व उत्थान के लिए भी भरसक प्रयास करने का विष्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि आज का दिन इन पाक विस्थापितों के लिए बहुत ही खुषी और यादगार का दिवस है, इसलिए उन्हें इस दिन को हमेषा याद रखना है। उन्होंने जिला प्रषासन द्वारा पाक विस्थापितों की जरूरतमंद सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी विष्वास दिया।

अध्यक्ष सीमान्त लोक संगठन हिन्दू सिंह सोढ़ा ने भी भारतीय नागरिकता मिलने पर सभी पाक विस्थापितों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जिला कलेक्टर के सतत् प्रयासों से उन्हें यह नागरिकता का तौहफा मिला है। उन्होंने कहा कि यह संगठन पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र दिलाने एवं उनके पुनर्वास व उत्थान के लिए सतत् रूप से कार्यरत है। उन्होंने जिला कलेक्टर से पाक विस्थापितों के पुनर्वास के लिए कार्य योजना बनाने का आग्रह किया ताकि उन्हें नागरिकता मिलने के बाद सभी सुविधाएं प्राप्त हो।

पाक विस्थापितों को 10 से 15 वर्ष बाद 20 पाक विस्थापितों को षिविर के दौरान भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिलने पर वे खुषी से प्रफुल्लित हो उठे एवं उन्होंने इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रषासन एवं सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आज का दिन हमारे लिए स्वर्णिम दिन है। उन्होंने कहा कि इस दिन को हम कभी भूल नहीं पाएंगे।

षिविर के दौरान पाक विस्थापित मोहन कंवर, दिलीप सिंह, शकुन्तला बाई, धनुन, नसीबा बीबी, खेमून, कोरीमाई, पुरुषोतमदास, लीलोमाई, मूमली, निरमा, जेठों, भागन, मारवी, नारायण, उमर, श्रवण, बाईली, केंकू व परागों को जिला कलेक्टर ने भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए। षिविर में न्यायिक अनुभाग के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र के साथ ही सीआईडीबीआई के अधिकारियों ने पूरा सहयोग प्रदान किया।

इन्होंने रखे विचार

75 वर्षीय उमर जाति ओड़ जो कि वर्ष 2005 में भारत में आया था। वर्तमान में वह जैसलमेर में निवास कर रहा है। पाक विस्थापित उमर ने कहा कि जीवन के अंतिम पडाव में भारतीय नागरिकता मिलने पर वह बहुत ही खुष है। उसने इसके लिए जिला प्रषासन के प्रति आभार जताया। साथ ही इसके 40 वर्षीय पुत्र खेमु को भी भारतीय नागरिकता का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अब वे एक भारतीय नागरिक को मिलने वाले सभी अधिकारों को आसानी से प्राप्त करेंगे। इस प्रकार इस पिता -पुत्र को 18 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का हक प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार पाक विस्थापित श्रीमती नसीबा बीबी जो की वर्ष 2013 में भारत में आई थी, जो वर्तमान में भील बस्ती जैसलमेर शहर में निवास कर रही है। 10 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र जिला कलेक्टर के हाथों प्राप्त कर खुषी से झूम उठी एवं मुक्त कण्ठों से सरकार के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही पाक विस्थापित 55 वर्षीय धनु व उसकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला को भी 10 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का दर्जा प्राप्त होने पर वे बहुत ही प्रफुल्लित हुए।

---000---

29/03/2023

राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव का आयोजन

जैसलमेर, 28 मार्च/जिले में राजस्थान दिवस के दिन लाभार्थी उत्सव का आयोजन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में होगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार ने बताया कि राज्य की मुख्य सचिव द्वारा वीसी में प्राप्त निर्देशानुसार 30 मार्च को दोपहर 12 बजे पूरे जिले में विभिन्न ब्लॉक एवं जिला स्तर पर लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा,इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल मध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे साथ ही इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

---000---

29/03/2023

0-05 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर की जांच के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग एवं ग्रोथ चार्ट के बारें में प्रषिक्षण आयोजित

जैसलमेर, 28 मार्च/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारियों, महिला पर्यवेक्षकों एवं ब्लॉक समन्वयक का पोषण ट्रैकर ऐप्लीकेषन व डैषबोर्ड, 0-05 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर की जांच के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग एवं ग्रोथ चार्ट के बारें में प्रषिक्षण स्थल डीआरडीए हॉल में प्रदान किया गया।

उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष विष्नोई ने बताया कि पोषण ट्रैकर ऐप्लीकेषन के माध्यम से आंगनबाड़ी की सेवाओं की गुणवता एवं पारदर्षिता की रियल टाईम मॉनिटरिंग हो सकेगी तथा कार्यकर्ताओं के आंगनबाड़ी सम्बन्धित सेवाओं एवं कार्यों की रिपोर्टिंग ऑनलाइन होने से कार्यकर्ताओं को उनके कार्य में सुगमता, सरलता रहेगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पोषण ट्रैकर से सम्बन्धित सूचनाओं को समयबद्ध रूप भरने के लिए सभी कार्मिकों को निर्देष प्रदान किए।

बाल परियोजना अधिकारी करणसिंह राठौड़ व जिला समन्वयक अर्जुनसिंह, कपिल कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डैली ट्रैकिंग फॉर्म, टेक होम राषन, ग्रोथ मॉनिटरिंग, होम विजिट, लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेषन इत्यादि की एंट्री करने एवं पोषण ट्रेकर सम्बन्धित विभिन्न तकनीकी जानकारी प्रदान की।

इस प्रषिक्षण में अतिरिक्त प्रषासनिक अधिकारी, कैलाषराम भाटी सीडीपीओं कांता आचार्य, जिला परियोजना सहायक मठार खान, डीपीसी महेन्द्र पुरोहित, नेषलराम, महिला पर्यवेक्षक स्नेहलता शर्मा, पुष्पा जयपाल, रेखा उपाध्याय, सीमा इन्दा, कौषल्या, गिरधारीराम उपस्थित रहे।

---000---

जल जीवन मिशन एवं अटल भूजल योजना की जिला स्तरीय बैठक संपन्नजैसलमेर, 28 मार्च/अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार की...
29/03/2023

जल जीवन मिशन एवं अटल भूजल योजना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

जैसलमेर, 28 मार्च/अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन तथा अटल भूजल योजना की वित्तीय वर्ष 2022-23 की 12वीं एवं अंतिम बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर स्वर्णकार ने कहा कि योजना का सफल क्रियान्वयन जिला प्रषासन की प्राथमिकताओं में से एक है। इसलिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी विषेष प्रयासों के द्वारा लक्ष्यानुरूप प्रगति प्राप्त करना एवं स्वीकृत कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करवाना सुनिष्चित करे।

उन्होंने सभी सम्बधित विभागों के अधिकारियों को विषेष कार्य योजना बनाकर परस्पर समन्वय से हर घर नल से कनेक्षन सुचारू रूप से पहुंचाने के निर्देष दिए।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता जेराराम ने पूर्व में हुई बैठकों की अनुपालना प्रस्तुत की तथा बिन्दुवार विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल स्वास्थ्य केन्द्र और ग्राम पंचायत की इमारतों में शुद्ध जल पहुंचाना जल जीवन मिषन का प्राथमिक कार्य है। उन्होंने बताया कि अब तक 26 स्कीमों में 344 गांवों में वर्क ऑर्डर जारी किए गए है। साथ ही 189 बेस लाइन हाउस होल्ड सर्वे करवाए जा चुके है एवं वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से रूके हुए कार्यों को पूर्ण करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 हजार 159 घरों में जल कनेक्षन जारी कर दिया गया है।

बैठक में उपनिदेषक कृषि विस्तार राधेष्याम नारवाल, उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष विष्नोई, सीडीईओ नेनाराम जाणी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

---000--

जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक संपन्नजैसलमेर, 28 मार्च। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में मंग...
29/03/2023

जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

जैसलमेर, 28 मार्च। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं टास्क फोर्स की पूर्व में हुई बैठकों में दिए गए निर्देषों की अनुपालना की समीक्षा की तथा महिला एवं बालिका के स्वास्थ्य, षिक्षा एवं सर्वागीण विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सम्बधित अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए।

जिला कलेक्टर डाबी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की विद्यालय प्रबंधन कमेटी के संदर्भ में शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं समस्त विद्यालयों में गुड टच एवं बैड टच के बारे में छात्राओं को आवष्यक जानकारी प्रदान करें एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करे। उन्होंने आठवीं के बाद ड्रॉपआउट छात्राओं की सूची शीघ्र तैयार कर पुनः स्कूली षिक्षा से जोड़ने तथा पॉक्सों के तहत लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान मरूस्थलीय क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका विद्यालयों के शौचालयों को टीनषेड से कवर करवाने पर भी चर्चा हुई।

इससे पूर्व बैठक की शुरुआत में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक अषोक गोयल ने एजेंडे के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक में उपनिदेषक कृषि विस्तार राधेष्याम नारवाल, उपनिदेषक सीडीईओ नेनाराम जाणी, उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेषक सुभाष विष्नोई के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

---000---

कृषि एवं पशुपालन मंत्री, उच्च षिक्षा राज्य मंत्री व जैसलमेर विधायक ने पीथेवाला कृषि उपज मण्डी सबयार्ड का किया लोकार्पणकृ...
29/03/2023

कृषि एवं पशुपालन मंत्री, उच्च षिक्षा राज्य मंत्री व जैसलमेर विधायक ने पीथेवाला कृषि उपज मण्डी सबयार्ड का किया लोकार्पण

कृषि उपज मण्डी सबयार्ड के निर्माण से नहरी क्षेत्र के किसानों को मिलेगा बहुत बड़ा लाभ, फसलों के नजदीक क्षेत्र में विक्रय की बेहतर मिलेगी सुविधा - कृषि एवं पशुपालन मंत्री

जैसलमेर, 28 मार्च/सुल्ताना क्षेत्र मंे पीटीएम चौराहे के पास नव निर्मित पीथेवाला कृषि उपज मण्डी सबयार्ड का कृषि, पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया, उच्च षिक्षा व गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे सहित उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया एवं पटिट्का का अनावरण कर लोकार्पण किया।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नहरी क्षेत्र में सुल्ताना के पास पीथेवाला में कृषि उपज मण्डी सबयार्ड के संचालन से इस क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल नजदीकी क्षेत्र में विक्रय करने का सुनहरा अवसर मिलेगा एवं अन्य प्रकार की उपज मण्डी द्वारा देय सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों को इस सबयार्ड के निर्माण पर बधाई दी एवं कहा कि इसका निर्माण क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत ही लाभदायी एवं उपयोगी साबित होगा।

उच्च षिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेष में नवीन कृषि उपज मण्डियां एवं सबयार्ड के निर्माण से किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारें में बात करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत राज्य के उतरोतर विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है।

जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने समारोह का सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसलमेर कृषि के क्षेत्र में उतरोतर विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नहरी क्षेत्र होने के कारण यहां बहुतायत मात्रा में विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन हो रहा है। साथ ही नहरी क्षेत्र में कृषि उपज मण्डी समितियों के निर्माण होने से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है। विधायक ने कहा कि इस सबयार्ड के निर्माण से यहां के किसान उपज मण्डी समिति में अपनी फसल का विक्रय कर अच्छी दर प्राप्त कर सकेगे।

इससे पूर्व पीथेवाला कृषि उपज मण्डी निदेषक बलवीर पूनिया ने कहा कि पीथेवाला उपज मण्डी से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पहले उन्हें फसल बेचान करने के लिए करीबन 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ता था लेकिन अब मण्डी कार्यालय के नव निर्माण होने से किसानों को फायदा होगा।

लोकार्पण समारोह के बाड़मेर जिला प्रमुख महेन्द्र गोदारा, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल, पूर्व उप प्रधान रणवीर सिंह गोदारा, जनक सिंह भाटी, चिमनाराम, चौधरी, विजय बिस्सा सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

---000---

जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्नजैसलमेर, 27 मार्च। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में सोमवार...
28/03/2023

जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जैसलमेर, 27 मार्च। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूचना एवं सफलता की कहानियां भेजने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहद आवश्यक है इसलिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से समन्वय स्थापित कर सोशल मीडिया के माध्यम से विभागीय योजनाओं का अधिकतम प्रचार प्रसार करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायत समिति में ग्राम पंचायत स्तर एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर बने हुए सोशल मीडिया समूहों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश भी दिए।।

जिला कलेक्टर ने इस दौरान जिले से संबंधित विभिन्न बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उनकी सफल क्रियान्विति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन प्रस्तावों को नियत समय में सक्षम स्तर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए पिछड़ी रैंकिंग से संबंधित विभागों को विशेष प्रयास कर रैंकिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर डाबी ने समस्त विभागीय अधिकारियों से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की चर्चा करते हुए विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की बात कही साथ ही उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों से नियमित रूप से संपर्क पोर्टल की मॉनिटरिंग करने एवं प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दिलवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार,मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम,सहायक निदेशक लोक सेवाएं सांवरमल रैगर,महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष विश्नोई,महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक गोयल, पीआरओ धीरज कुमार दवे,,पीएचईडी के एसई जेराराम, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता हेमाराम जरमल सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं विकास अधिकारी उपस्थित थे।

---000---

28/03/2023

जल जीवन मिषन के अन्तर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिषन एवं अटल भूजल योजना की वित्तीय वर्ष 2022-23 की 12वीं एवं अंतिम बैठक मंगलवार को

जैसलमेर, 27 मार्च/जल जीवन मिषन के अन्तर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिषन/अटल भूजल योजना की वित्तीय वर्ष 2022-23 की 12 वीं एवं अंतिम बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार, 28 मार्च को सांय 4 बजे रखी गई है। अधीक्षण अभियंता जलदाय जेराराम ने यह जानकारी दी।

---000---

’आशाओं के 6 व 7 मॉड्यूल का तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न’जैसलमेर, 27 मार्च/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल ...
28/03/2023

’आशाओं के 6 व 7 मॉड्यूल का तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न’

जैसलमेर, 27 मार्च/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल बुनकर ने बताया कि जिले में आशाओं के 6 व 7 मॉड्यूल के तृतीय चरण का प्रशिक्षण 23 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 22 आशाओं ने भाग लिया, पांच दिवसीय प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा आशाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर डॉ बुनकर द्वारा आशाओं को स्वास्थ्य विभागीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने, अपने कार्य में गुणवत्ता लाने व लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक उमेश आचार्य, उमेश पारीक व जिला नोडल अधिकारी पवन शर्मा भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर जिला समन्वयक देवराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

---000---

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजनजैसलमेर, 27 मार्च।  जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में सोमवार को...
28/03/2023

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

जैसलमेर, 27 मार्च। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग विशेष प्रयास कर इनमे कमी लाए।

जिला कलेक्टर डाबी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़क के किनारे खड़े खंभे,अनावश्यक होर्डिंग्स एवं झाड़ियां हटाने की बात कहीं साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड्स लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शहर में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट्स पर चर्चा करते हुए अन्य जगहों पर भी स्ट्रीट लाइट्स लगाने की बात कही। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में यातायात संबंधित नियमों की जानकारी के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने हाल तक हुई गतिविधियों की सूचना अतिशीघ्र अद्यतन करवाने के निर्देश भी दिए।उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न कार्यों के लिए जारी कार्यादेश के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित को एक नियत समय में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश देने की बात कही।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार,मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम,सहायक निदेशक लोक सेवाएं सांवरमल रैगर,महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष विश्नोई,महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक गोयल, पीएचईडी के एसई जेराराम,सहायक निदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता हेमाराम जरमल सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं विकास अधिकारी उपस्थित थे।

&&&000&&&

22/03/2023

बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक 28 मार्च को

जैसलमेर, 22 मार्च/बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार, 28 मार्च को सांय 5 बजे रखी गई है। उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अशोक कुमार गोयल ने यह जानकारी दी।

---000---

22/03/2023

शहीद दिवस पर होगा अहिंसा मार्च का आयोजन

जैसलमेर, 22 मार्च/शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर अहिंसा मार्च कार्यक्रम जिला उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 7.30 बजे अहिंसा मार्च गडसीसर गेट से रवाना होकर आसनी रोड़, गोपा चौक, जिन्दाणी चौक से हनुमान चौराहा पहुंचेगा। इसमें पुलिसकर्मी, बीएसएफ के जवान, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स नेहरू युवा केन्द्र के युवा प्रतिभागी, स्काउट एण्ड गाईड सहित अन्य भाग लेंगे। वहीं इसके पष्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हनुमान चौराहा पर किया जायेगा। जिसमें महात्मा गांधी के भजन, देश भक्ति गीत, गाए जाएगे। इस कार्यक्रम में गांधीवादी, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।

---000---

Address

Jaisalmer
345001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6:30pm
Tuesday 9am - 6:30pm
Wednesday 9am - 6:30pm
Thursday 9am - 6:30pm
Friday 9am - 6:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Jaisalmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Jaisalmer:

Share