DC East Singhbhum

DC East Singhbhum Rajiv Ranjan, IAS
Dy. Commissioner cm District Magistrate Cum DEO, EastSinghbhum, Jamshedpur
Jharkhand

  Update
30/08/2026

Update

स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वर्णरेखा फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है वहीं खरकई नदी ख...
29/08/2026

स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वर्णरेखा फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है वहीं खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों नदियों के डूब क्षेत्र और तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील है कि सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर शरण लें या नगर निकायों द्वारा चिन्हित आश्रय स्थलों में रहें, नदी किनारे नहीं जाये जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि हो।
Hemant Soren
IPRD Jharkhand

समाहरणालय समेत विभिन्न निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया। मतद...
29/08/2026

समाहरणालय समेत विभिन्न निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया। मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट जानकारी, सहयोगात्मक व्यवहार एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों के नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए।
Chief Electoral Officer, Jharkhand
Election Commission of India

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित योजनाओं की प्र...
27/08/2026

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान को प्रभावी बनाने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Hemant Soren
IPRD Jharkhand

कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एव...
27/08/2026

कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का जायजा लिया।

निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Chief Electoral Officer, Jharkhand
Election Commission of India

SIR-2026 के तहत दावा-आपत्ति के निष्पादन हेतु समाहरणालय, एसडीओ धालभूम कार्यालय, मानगो अंचल कार्यालय, जेएनएसी, जमशेदपुर सद...
24/08/2026

SIR-2026 के तहत दावा-आपत्ति के निष्पादन हेतु समाहरणालय, एसडीओ धालभूम कार्यालय, मानगो अंचल कार्यालय, जेएनएसी, जमशेदपुर सदर प्रखंड परिसर एवं वाणिज्य कर कार्यालय में बनाए गए सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारियों को मतदाताओं की सुविधा, आवश्यक सहायता एवं दावा-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि अपने निर्वाचक विवरण की जांच कर निर्धारित अवधि में दावा/आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।
Chief Electoral Officer, Jharkhand
Election Commission of India

ईद मिलादुन्न नबी के अवसर पर जमशेदपुर में निकलने वाले जुलूस को लेकर विधि व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समी...
24/08/2026

ईद मिलादुन्न नबी के अवसर पर जमशेदपुर में निकलने वाले जुलूस को लेकर विधि व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

जुलूस रूट में पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। CCTV व ड्रोन से निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। नागरिकों से अपील है कि पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
Hemant Soren
IPRD Jharkhand

राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार जिला के सभी प्...
23/08/2026

राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार जिला के सभी प्रखंडों में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से कुल 3100 लाभार्थियों के बीच 13 करोड़, 70 लाख, 51 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
Hemant Soren
IPRD Jharkhand

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में पशुओं के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश द...
22/08/2026

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में पशुओं के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मीट शॉप, पेट शॉप एवं डॉग ब्रीडिंग सेंटर का चिन्हीकरण, जागरूकता व नियमानुसार पंजीकरण, आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुंचाने तथा मुर्गा लड़ाई जैसी क्रूर गतिविधियों पर प्रभावी रोक के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

पशु कल्याण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी है।
Hemant Soren
IPRD Jharkhand

यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जिला स्तरीय बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हिट एंड रन मामलों में समयबद्ध मुआवजा, ब्...
22/08/2026

यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जिला स्तरीय बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हिट एंड रन मामलों में समयबद्ध मुआवजा, ब्लैक स्पॉट एवं सड़क संकेतकों के सुधार तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट एवं ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्ती के साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।
Hemant Soren
IPRD Jharkhand

Address

New Collectorate Building Sakchi
Jamshedpur
831001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DC East Singhbhum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DC East Singhbhum:

Shortcuts

Share