Sanjib Sardar- MLA, Potka

Sanjib Sardar- MLA, Potka My Official Government page as MLA from Potka Legislative Assembly, Government of Jharkhand.

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय विधायक आदरणीय श्री मंगल कालिंदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एव...
03/06/2026

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय विधायक आदरणीय श्री मंगल कालिंदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।

आज सिद्धगोड़ा टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्...
03/06/2026

आज सिद्धगोड़ा टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं (BLAs) के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडे जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा उसे अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी, जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। ऐसे में बूथ स्तर पर कार्यरत मतदान अभिकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा पात्र नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में BLAs की जिम्मेदारी लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का कार्य करती है।

यह प्रशिक्षण शिविर केवल तकनीकी जानकारी प्रदान करने तक सीमित नहीं था, बल्कि कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी, सतर्कता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त बनाने का माध्यम भी बना। संगठन की मजबूती, लोकतंत्र की रक्षा और जनभागीदारी को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ यह प्रशिक्षण शिविर अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सबिता महतो जी, माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी जी, माननीय विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन जी, श्री मोहन कर्मकार जी, श्री शेख बदरुद्दीन जी, श्री हिदायत खान जी, श्री प्रमोद लाल जी, श्री सुमन महतो जी, श्री राजू गिरी जी, श्री कुणाल षड़ंगी जी, श्री लक्ष्मण टुडू जी, श्री बारी मुर्मू जी, श्री पंकज सिन्हा जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Sanjib Sardar Vinod Kumar Pandey Kunal Sarangi Victor Soren JMM Jmm Jharkhand

आज तुरामडीह कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस...
03/06/2026

आज तुरामडीह कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना।

संबंधित मामलों को अविलंब निष्पादन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा हर जरूरतमंद तक न्याय और सुविधा पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है।

जनता का विश्वास और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जनसेवा के संकल्प के साथ सदैव आपके बीच उपस्थित रहूँगा।

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Sanjib Sardar Jmm Jharkhand

03/06/2026

अपनों के साथ, अपनों के बीच

#पोटका_विधानसभा

||  #पोटका_विधानसभा ||आज पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के बोंमरो गाँव में झामुमो डुमरिय...
02/06/2026

|| #पोटका_विधानसभा ||

आज पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के बोंमरो गाँव में झामुमो डुमरिया के प्रखंड कोषाध्यक्ष श्री अर्जुन मुर्मू जी के आवास पर आयोजित पारंपरिक गोवाल पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्रामवासियों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की कामना की। गोवाल पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, जो समाज को एकता, सहयोग और सामूहिक विकास का संदेश देती है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक वातावरण के साथ किया गया आत्मीय स्वागत एवं सम्मान हृदय को स्पर्श करने वाला रहा।

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारी विरासत को संरक्षित एवं सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Sanjib Sardar Jmm Jharkhand

||  #पोटका_विधानसभा ||आज पोटका प्रखंड सभागार में आगामी सुप्रसिद्ध हरिना मेला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आयोजित स...
02/06/2026

|| #पोटका_विधानसभा ||

आज पोटका प्रखंड सभागार में आगामी सुप्रसिद्ध हरिना मेला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। हमारा प्रयास है कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो, जिससे वे श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकें।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हरिना मेला हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए इसके आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसहभागिता और प्रशासनिक समन्वय के साथ हरिना मेला को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Sanjib Sardar Jmm Jharkhand

आज जिले के एमजीएम अस्पताल पहुंचकर झामुमो छात्र नेता निर्मल किस्कू जी की माताजी का कुशलक्षेम जाना। विगत दिनों उनका हाथ फ्...
30/05/2026

आज जिले के एमजीएम अस्पताल पहुंचकर झामुमो छात्र नेता निर्मल किस्कू जी की माताजी का कुशलक्षेम जाना। विगत दिनों उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था, वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

अस्पताल भ्रमण के दौरान विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को उपचार, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

जनप्रतिनिधि होने के नाते आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अस्पतालों में मरीजों को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले, इसके लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Sanjib Sardar Irfan Ansari Jmm Jharkhand

आज जमशेदपुर के कदमा स्थित उलीयन में पूर्वी सिंहभूम, झामुमो जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर एसआईआर एवं आगामी...
30/05/2026

आज जमशेदपुर के कदमा स्थित उलीयन में पूर्वी सिंहभूम, झामुमो जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर एसआईआर एवं आगामी जनगणना अभियान को लेकर अपने विचार साझा किए।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा जनगणना के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, यह समाज के हर वर्ग को योजनाओं और अधिकारों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने तथा आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। हम सभी का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण अभियानों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

Hemant Soren Kalpana Murmu Soren Sanjib Sardar Jmm Jharkhand

Address

UCIL Complex, Turamdih
Jamshedpur
832107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjib Sardar- MLA, Potka posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sanjib Sardar- MLA, Potka:

Share