GADDI development club

GADDI development club GADDI DEVELOPMENT CLUB JUGSALAI JAMSHEDPUR
A SOCIAL WORK PLATFORM FOR JUGSALAI WARD 13 JUGSALAI AREA

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गद्दी   Development  क्लब को ट्रॉफी से सम्मानित किया।कल, 11 जनवरी, 2026 को तिलक प...
12/01/2026

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गद्दी Development क्लब को ट्रॉफी से सम्मानित किया।

कल, 11 जनवरी, 2026 को तिलक पुस्तकालये में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

गद्दी Development क्लब की टीम द्वारा समुदाय में किए गए कार्यों, सभी प्रकार की सरकारी सेवाएं प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता, सुख-दुख में लोगों के प्रति उनके अटूट समर्थन और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्थन को मान्यता देते हुए, जमशेदपुर के प्रमुख नेता, जन अधिकारों के पैरोकार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने पूरी टीम को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि आप जैसे युवा ही समाज में बदलाव ला सकते हैं।
गद्दी Development क्लब की टीम इसकी सराहना करती है और नवनीत मिश्रा को धन्यवाद देती है

**“गद्दी दिवस के ख़ुशनुमा मौक़े पर GDC (Gaddi Development Club ) की तरफ़ से तमाम गद्दी समाज के लोगों को दिल से मुबारकबाद...
31/12/2025

**“गद्दी दिवस के ख़ुशनुमा मौक़े पर GDC (Gaddi Development Club ) की तरफ़ से तमाम गद्दी समाज के लोगों को दिल से मुबारकबाद।
यह दिन हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारे पुराने इतिहास की याद दिलाता है।
गद्दी समाज की असली ताक़त उसकी एकता, आपसी भाईचारे और अच्छे संस्कारों में है।
आइए, इस ख़ास दिन पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि तालीम, समझदारी और मिल-जुलकर समाज को आगे बढ़ाएँगे।
GDC समाज की भलाई, युवाओं की रहनुमाई और हमारी संस्कृति को सँभालने के लिए हमेशा कोशिश करता रहेगा।
एकजुट गद्दी समाज ही मज़बूत गद्दी समाज है।
*गद्दी समाज ज़िंदाबाद।”*

15/11/2025

🌟 झारखण्ड के 25वें स्थापना दिवस पर GDC की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ 🌟

वीरों की धरती, समृद्ध संस्कृति और संघर्ष की पहचान—
झारखण्ड आज अपने 25 गौरवशाली वर्ष पूरा कर रहा है।

GDC (Gaddi Development Club)
इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य की
विरासत, एकता और विकास यात्रा को
सादर नमन करता है।

यह सिल्वर जुबली
हमारे संकल्प, हमारी ताकत
और हमारी माटी के सम्मान का पर्व है।

GDC का संकल्प—

एक शिक्षित, संगठित, सशक्त और विकसित समाज और झारखण्ड के निर्माण में
अपना योगदान जारी रखेगा।

🌿 जय झारखण्ड • जय झारखण्डी अस्मिता • GDC 🌿

20/10/2025

Happy Diwali to all
By team GDC

03/09/2025

GDC premier league
On Sunday 7 sep 2025.
Hurry up

EID AL ADHA MUBARAK
07/06/2025

EID AL ADHA MUBARAK

झारखंड की बेटियों को मिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता का सहारा, ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ से अब तक 9 लाख से ज्य...
27/05/2025

झारखंड की बेटियों को मिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता का सहारा, ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ से अब तक 9 लाख से ज्यादा लाभार्थी...

झारखंड सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों का एक सफल उदाहरण है ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ जो साल 2019 से चल रही है और अब तक 9 लाख से अधिक लड़कियों को आर्थिक सहायता का लाभ दे चुकी है।

यह योजना न सिर्फ बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है बल्कि बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों को रोकने में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसका उद्देश्य लड़कियों को पढ़ाई में बनाए रखना स्कूल ड्रॉपआउट दर कम करना और उन्हें स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

इस योजना के तहत किशोरियों को कुल ₹40,000 तक की राशि छह किस्तों में दी जाती है।
•कक्षा 8 पास करने पर ₹2,500
•कक्षा 9 पास करने पर ₹2,500
•कक्षा 10 पास करने पर ₹5,000
•कक्षा 11 पास करने पर ₹5,000
•कक्षा 12 पास करने पर ₹5,000
•18 से 19 वर्ष की उम्र तक अविवाहित रहने पर ₹20,000 की एकमुश्त राशि

यह पूरी सहायता सीधे बालिका के बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में भेजी जाती है।

कौन ले सकता है लाभ?
•लाभार्थी झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए
•वह सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 से 12वीं तक पढ़ाई कर रही हो
•परिवार आयकर न देता हो और न ही परिवार में कोई सरकारी नौकरी में हो
•आधार कार्ड, निवास और आय प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट होना जरूरी
•बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता होना अनिवार्य

कैसे करें आवेदन?
Online: आधिकारिक वेबसाइट savitribaipksy.jharkhand.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें।
Offline: अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या विद्यालय से संपर्क कर फॉर्म भर सकते हैं।

इस योजना की वजह से लड़कियों की पढ़ाई छोड़ने की दर में गिरावट आई है और बाल विवाह के मामलों में भी काफी कमी देखी गई है। इससे साफ है कि यह योजना बेटियों के जीवन को संवारने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

सहायता के लिए संपर्क कर सकते है
हेल्पलाइन नंबर 0651-2400757 / 0651-2223544
ईमेल: [email protected] / [email protected] में।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं बल्कि झारखंड की बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की एक मजबूत पहल है।
GADDI development club Azad Reporter Jamshedpur

06/04/2025

आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईद जैसे बड़े त्यौहार में अच्छा तारीख से हो साफ सफाई : गद्दी डेवलपमेंट क्लब दिनांक 22 मार्च को गद्दी   डेवलपमेंट क्लब की ...
26/03/2025

ईद जैसे बड़े त्यौहार में अच्छा तारीख से हो साफ सफाई : गद्दी डेवलपमेंट क्लब
दिनांक 22 मार्च को गद्दी डेवलपमेंट क्लब की टीम नगर परिषद पहुंची और वा हा के अधिकारी को आदेश दिया गया कि ईद को लेकर वार्ड 13 गद्दी मुहल्ला, धर्मशाला रोड, जुगसलाई और आस पास के इलाके में अच्छा से हो साफ सफाई। नमाज़ गाह जैसे जगाहो पर अच्छी तरह से ब्लीचिंग पाउडर स्प्रे हो।
मौके पर गद्दी डेवलपमेंट क्लब के अध्यक्ष तौसीफ गद्दी, उपाध्यक्ष शारुख गद्दी, निशार गद्दी, सचिव सैफ गद्दी। और अन्य लोग शामिल हुए

गद्दी डेवलपमेंट क्लब की टीम पहुची जुगसलाई नगर परिषदपानी की समस्या को लेके दिया गयापन*आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को गद्दी  ड...
17/02/2025

गद्दी डेवलपमेंट क्लब की टीम पहुची जुगसलाई नगर परिषद
पानी की समस्या को लेके दिया गयापन*
आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को गद्दी डेवलपमेंट क्लब की टीम गद्दी मुहल्ला धर्मशाला रोड में होने वाली पानी की समस्याओ को लेके जुगसलाई नगर परिषद पहुची और वाहा के अधिकारियों को आदेश दिया कि रमजान से पहले हो समाधान नहीं तो होगा धरना प्रदर्शन। पिछले कुछ दिनों से सिकायत मिली थी की वार्ड 13 (नया) में गद्दी मोहल्ले के दर्जनो घर में सप्लाई का पानी की बहुत समस्या हो रही है।
इस समस्या को गद्दी डेवलपमेंट क्लब की टीम ने कार्यपालक अधिकारी को ये समस्याओ का समाधान करने को कहा गया.
आज बहुत ही गंभीर लेते हुए जीडीसी टीम ने इस मामले को । रमजान सुरु होने से पहले पीएचडी विभाग और नगर परिषद को ये काम करने का आदेश दिया है।
मौके पर मौजुद क्लब के अध्यक्ष तौसीफ गद्दी, उपाध्यक्ष शाहरुख गद्दी, निशार गद्दी, कोषाध्यक्ष आमिर गद्दी, सचिव सैफ गद्दी। अजय कुमार रहे.

आज गद्दी समाज और मारवाड़ी समाज दोनों के लिए बहुत खुशी का दिन हैगद्दी डेवलपमेंट क्लब की मेहनत और गद्दी समाज के लोगो का सा...
15/02/2025

आज गद्दी समाज और मारवाड़ी समाज दोनों के लिए बहुत खुशी का दिन है
गद्दी डेवलपमेंट क्लब की मेहनत और गद्दी समाज के लोगो का साथ मिला
आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को मारवाड़ी पारा रोड वार्ड 13 का नाली का काम खत्म हो कर आज नाला बनाया जा रहा है जिसकी समस्या जुलाई 2023 के पहले से ही गड्डी डेवलपमेंट क्लब की टीम ने विरोध किया था फेसबुक पे लाइव आकर उसके बाद नगर परिषद में ग्यापन दे कर इस काम को प्राथमिकता के साथ करने के लिए कहा गया था।
काम को करवाने में गद्दी समाज के राजू भाई इशाक गद्दी जाहिद गद्दी सहजा गद्दी का साथ मिला।
गद्दी डेवलपमेंट क्लब के अध्यक्ष तौसीफ गद्दी, उपाध्यक्ष शारुख गद्दी, निशार गद्दी, सचिव सैफ गद्दी, कोषाध्यक्ष आमिर गद्दी, इबरार गद्दी साहिद गद्दी, राहुल कुमार, रोशन झा, डीके आर्ट के मालिक बिपिन गुप्ता लोग शामिल थे।

Address

WARD 13 JUGSALAI NAGAR PARISHAD, GADDI MOHALLA
Jamshedpur
831006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GADDI development club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category