29/06/2026
कल जमशेदपुर ब्लड बैंक में अर्पण संस्था द्वारा आयोजित 11वें रक्तदान शिविर में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
रक्तदान जैसा महादान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश भी प्रसारित करता है।
इस पुनीत एवं प्रेरणादायी आयोजन के सफल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट संचालन के लिए संस्था के संरक्षक श्री Amarpreet Singh Khanuja जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से अभिनंदन।
"रक्तदान – महादान, एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।" 🩸🙏
#रक्तदान #महादान #अर्पण_संस्था #सेवा_ही_संकल्प #जनसेवा