02/06/2026
जवाहर नगर, मानगो की 3 वर्षीय मासूम बच्ची अफरीन बकरीद से एक दिन पहले साकची मार्केट से लापता हो गई। परिजनों द्वारा साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।
एक छोटी बच्ची के लापता होने का मामला बेहद गंभीर है। हर गुजरता हुआ पल परिवार की चिंता और पीड़ा को बढ़ा रहा है।
मैं साकची थाना प्रभारी और जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से मांग करती हूं कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खोज अभियान को तेज किया जाए और अफरीन को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जाए।
यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अफरीन को ढूंढना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
JharkhandPolice मानगो_की_बेटी