Prd East Singhbhum

Prd East Singhbhum Welcome to the Facebook account of Information & Public Relations Department of Jharkhand Government.

*जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति*जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनो...
28/05/2022

*जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति*

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनो पर आज करवाई करते हुए कुल 06भवनों का बिजली-पानी काटने हेतु टाटा स्टील को प्रदान किए गए सूची के अनुरूप सोनारी थाना क्षेत्रांतर्गत नक्शा विचलित एवं बिना नक्शा के बनाया जा रहे बिजली पानी काटा गया एवं धातकीडीह में 1 भवन सील करते हुए कुल 7 भवनों पर करवाई किया गया

1).होल्डिंग संख्या C 157 नया लाइन , सोनारी G+4 जिसमें 2 तल नक्शा विचलन कर बनाए गए भाग में बिजली काटा गया
2).होल्डिंग संख्या C 320 B block सोनारी G बिना नक्शा के बनाया जा रहा था बिजली- पानी काटा गया

3).होल्डिंग संख्या 150 B ब्लॉक G+2 सोनारी भवन नक्शा के बिना बनाया गया पानी कनेक्शन काटा गया ।

4).होल्डिंग संख्या C 242 B ब्लॉक G+1 सोनारी भवन नक्शा के बिना बनाया गया बिजली -पानी कनेक्शन काटा गया ।
5).C 93 B ब्लॉक सोनारी G+5 जिसके नक्शा विचलित अंश में बिजली- पानी काटा गया ।

6).होल्डिंग संख्या E/19 A ब्लॉक सोनारी G+4 कार्य तेजी से चल रहा था बिजली - पानी काटा गया ।

7).मो. याकूब होल्डिंग संख्या शून्य , गोदाम एरिया धातकीडीह, अवैध निर्माण कार्य चल रहा था भवन के निचले भाग को सील किया गया ।

उक्त अभियान में जमशेदपुर अक्षेस एवं जुस्को के संयुक्त अभियान दल सामिल थे एवं दूसरे दल में उड़नदस्ता दल के साथ नगर प्रबंधक, प्रभारी कर दरोगा के साथ क्षेत्रीयकर्मी सामिल थे ।

*▪️जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से गाँधी कुष्ठ आश्रम, बाराद्वारी में अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ...
28/05/2022

*▪️जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से गाँधी कुष्ठ आश्रम, बाराद्वारी में अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।*

*▪️स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता हैं। महिलाएं भी अपनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहें हैं। महिलाओं को भी शारिरिक तथा मानसिक रूप सें मजबूत बनने की जरूरत है। डॉ0 जया मोयत्रा- समाज सेवी।*

अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के सौजन्य से गाँधी कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी में महिलाओं सें सम्बन्धि बिमारियों की चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन वहां उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला कुष्ठ कल्याण समिति के सचिव मो0 जैन्नुद्दीन के द्वारा सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के लिए जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय का आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि डॉ0 जया मोयत्रा के द्वारा महिलाओं से सम्बंधि बिमारियों के बारे मे चर्चा की। विशिष्ठ अतिथि जिला भी0वी0डी0 पदाधिकारी डॉ0 मीना कलुण्डिया ने एनीमिया, कुपोषण आदि के बारे में विस्तार से बताया। समाजसेवी डॉ0 विजय मोहन सिंह ने शिघ्र ही वहाँ पर सैनिटरी पैड वेंड़िंग मशीन लगाने का आश्वासन दिया। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन के द्वारा महिलाओं को समय पर भोजन, नींद, सही मात्रा में पानी पिने तथा व्यायाम करने की सलाह दी गई। जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय कि ओर से सभी अतिथियों तथा श्री जवाहर राम पासवान को पूरे भारत के अपाल अध्यक्ष बनने पर स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।मंच का संचालन कायचिकित्सक श्री राज कुमार मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री जवाहर जी ने दिया। इस दौरान कुष्ठ आश्रमों के मुखिया, छात्राएं, महिला समूह अपस्थित थे।

28 मई विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर आज जिले भर में किशोरियों एवं महिलाओं के बीच माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने...
28/05/2022

28 मई विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर आज जिले भर में किशोरियों एवं महिलाओं के बीच माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान सरकारी आवासीय विद्यालयों, ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, गांधी कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों आदि में कार्यक्रम किए गए। माहवारी एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है जिसको लेकर जागरूकता के अभाव में कई मिथक और गलत धारणायें हैं । महिलाएं माहवारी स्वच्छता पर खुलकर बात करने में संकोच करती हैं, प्रत्येक वर्ष ‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ इसी को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता है और महिलाओं को इस बात के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जाती है कि माहवारी के दिनों में साफ-सफाई ना रखने से क्या-क्या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से माहवारी स्वच्छता के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा इस मुद्दे पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खुलकर आपस में वार्ता करने की सलाह दी गई जिससे वह अनजाने में किसी जानलेवा बीमारी की चपेट में ना आ जाएं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवा लड़कियों खासकर स्कूली छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता संबंधी जरूरी जानकारी मुहैया करवाना रहा । कार्यक्रम में शामिल हुई किशोरियों एवं महिलाओं को बताया गया कि मासिक धर्म के बाद नैपकिन का निपटारा सही ढंग से करना चाहिए, इधर उधर न फेंके ताकि इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहे।

*▪️मुसाबनी- वरीय प्रभारी- सह- निदेशक डीआरडीए ने की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में कार्य प्रगति की ली जानकारी, बूस्टर डो...
28/05/2022

*▪️मुसाबनी- वरीय प्रभारी- सह- निदेशक डीआरडीए ने की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में कार्य प्रगति की ली जानकारी, बूस्टर डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य जल्द प्राप्त करने के दिए निर्देश*
---------------------------

मुसाबनी प्रखंड सभागार में वरीय प्रभारी-सह- निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी, अंचल अधिकारी श्री रामनरेश सोनी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के क्रम में कोविड-19 टीकाकरण के बूस्टर डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य जल्द प्राप्त करने का निदेश दिया गया । प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के अधतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा शेष बच्चों का भी जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने का निदेश दिया गया तथा जिन बच्चों का बैंक खाता नहीं हो उनका बैंक खाता खुलवाने के लिए निकट के बैंक शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए यथोचित कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया।

मध्यान भोजन की समीक्षा के क्रम में गुणवत्तापूर्ण भोजन मेन्यू अनुसार नियमित उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। कृषि विभाग के पदाधिकारी से धान अधिप्राप्ति, बीज वितरण, पंजीकरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निदेश दिए गए। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्रखंड में खराब पड़े जलमीनार एवं चापाकल की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द कार्यरत करने के निदेश दिए गए। तथा ग्रामीणा क्षेत्र में शौचालय का उपयोग लाभुक द्वारा नहीं किए जाने की सूचना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल सहियाओं के माध्यम से शौचालय के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

विद्युत विभाग के पदाधिकारी को तेरेगा पंचायत के घाघराडीह में प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों के घर तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया तथा तालाब के उपर से जहां बिजली के तार क्रॉस हो रहें हों उसे तत्काल हटाने को कहा गया। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं अम्बेडकर आवास की समीक्षा कर लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त 15वां वित्त आयोग, पशुपालन, पेशन आदि के बारे में समीक्षा की गई।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन क्षेत्र पदाधिकारी, राखा/ मुसाबनी, कनीय अभियंता विद्युत विभाग, प्रखंड समान्वयक प्रधानमंत्री आवास, जेएसएलपीएस समेत पंचायत सचिव, सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

*वरीय प्रभारी ने दाल भाद केन्द्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश*

वरीय प्रभारी सह निदेशक डीआरडीए द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ मुसाबनी बस स्टैंड स्थित दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजना के लाभ पाने वाले लाभुकों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायत पर उन्होने संचालक को निदेश दिए कि खाना की गुणवक्ता बनाए रखें और सब्जी का मेन्यू बदलते रहें।

■ *शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- उपायुक्त ने सभी अधिकारिय...
28/05/2022

■ *शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- उपायुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन का जताया आभार*

*साथ ही उपायुक्त ने निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। विशेषकर उन्होंने जीत कर आए उम्मीदवारों से अपने दायित्वों व कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की अपील की*

■ *बेहतर टीम भावना एवं आपसी सामंजस्य से सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हो पाया, सभी को बधाई- श्रीमती विजया जाधव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त*
======================

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन -2022 में सफलता पूर्वक मतदान संपन्न होने के मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)- सह
उपायुक्त विजया जाधव ने मतदान कार्यों में लगाए गए अधिकारी, दण्डाधिकारी, कर्मी एवं मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाताओं से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। पूर्वी सिंहभूम जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए इसे सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि जिले में चारों चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई। मतदाताओं ने निर्भीक होकर भय मुक्त वातावरण में खुलकर अपने मत का प्रयोग किया।सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने पर उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, पारा मिलिट्री फोर्स, मतदान कर्मी एवं निर्वाचन कार्य मे लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों एवं मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न होने पर कहा कि
जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण का धन्यवाद साथ ही उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अपर उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, एनईपी डायरेक्टर, दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं जिले के समस्त अधिकारी व कर्मी जिनके अथक प्रयास से संपूर्ण जिले के विविध भौगोलिक चैलेंजिंग परिस्थितियों में शक्ति से मतदान कराया गया, जिले में किसी भी बूथ पर बगैर किसी बाधा के मतदान सम्पन्न हुआ, कोई भी विधि व्यवस्था भंग करने वाली विपरीत घटना नहीं हुई, सारे शिक्षक अन्य विभागों के कर्मी सारे अन्य कार्यालयों के कर्मी जिनकी मतदान के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी उन सभी का भी धन्यवाद। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का अभिनंदन करती हूं वहीं सभी विजेता प्रत्याशियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन समाज की बेहतरी के लिए करेंगे, जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें समुचित सहयोग प्रदान किया जाएगा।

26/05/2022

*▪️त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 के चौथे चरण में 27 मई को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड में होगा मतदान, सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 711 केन्द्रों पर मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग*

*▪️निर्भिक होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर... श्रीमती विजया जाधव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)*

*पहले के तीन चरणों की तरह मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जिले की गरिमा के अनुरूप मतदान करें... श्रीमती विजया जाधव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)*

*▪️निर्वाचन कार्य के सफल एवं सुगम संचालन को लेकर पर्याप्त संख्या में की गई है पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती, त्रिस्तरीय रहेगी सुरक्षा व्यवस्था... डॉ. एम तमिल वणन, वरीय पुलिस अधीक्षक*

*📞 जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0657-2230014, 0657-2230015, 0657-2230017, 9431592718, 8987510050*
--------------------------

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 के चौथे चरण में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड में 27 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा । इसी क्रम में कॉपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी पोलिंग पार्टियां आज रवाना की गईं। चौथे चरण में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के कुल 55 पंचायतों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) श्रीमती विजया जाधव द्वारा पहले के तीन चरणों की तरह चौथे चरण के मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। उन्होने कहा कि मतदाता निर्भिक होकर अपने नजदीकी मतदान केन्द्रों पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जाएं। साथ ही मतदाताओं का मत अमान्य नहीं घोषित हो इसपर भी विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सही तरीके से मताधिकार का प्रयोग करें । उन्होने बताया कि चुनाव कार्य के सतत निगरानी एवं सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर समाहरणालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि चौथे चरण की मतगणना 31 मई से 03 जून तक(सुबह 8 बजे से संध्या 8 बजे)होगी । चौथे चरण के चुनाव में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के 711 मतदान केन्द्रों पर कुल 272079 मतदाता (137119 पुरूष मतदाता, 134957 महिला मतदाता तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । चौथे चरण का मतगणना कार्य परसुडीह स्थित बाजार समिति के परिसर में किया जाएगा ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के लिए मतपत्रों के विखंडीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कुल 711 मतदान केन्द्रों के लिए 1600 बैलेट बॉक्स का वितरण किया गया है। कार्मिक द्वारा रेंडमाइजेशन कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। 25 मई अपराह्न 3 बजे से किसी भी प्रत्याशी को चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करने की मनाही है। मेडिकल प्लान बनाते हुए सभी कलस्टर प्वाइंट पर मेडिकल ऑफिसर एवं पारामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करते हुए एंबुलेंस एवं ममता वाहन टैग किए गए हैं। सभी सीएचसी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिए एंटी वेनम इंजेक्शन की व्यवस्था की गई है। सभी दण्डाधिकारी एवं कार्यपालक दण्डादिकारी द्वारा आचार संहिता के अनुपालन हेतु कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन ने कहा कि निर्वाचन कार्य के सुगम एवं सफल संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मतदान कराये जाएंगे । चौथे चरण में किसी भी बूथ का रिलोकेशन नहीं किया गया है। अबतक कुल 372 वारंट का तामिला कराया गया है तथा 107 के तहत कुल 1273 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। आर्म्स का सत्यापन कराते हुए 314 आर्म्स जमा कराये गए हैं। 253 पुलिस पदाधिकारी, 714 पुलिस बल (होमगार्ड सहित), सीआरपीएफ की 2 टुकड़ी की तैनाती की गई है । आपात स्थिति में emergency evacuation plan के लिए हैलिपेड के लिए स्थल चिन्हित किया गया है। चौथा चरण मिलाकर कुल तीन अभ्यर्थियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है वहीं अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर चेकनाका सक्रिय किए हैं ।

*▪️त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान से संबंधित अन्य महत्वूर्ण विवरणी निम्नवत हैं-*

*ग्राम पंचायत के सदस्य*

1. कुल स्थानों/पदों की संख्या- 711
2. स्थान/ पदों की संख्या जिनमें नाम निर्देशन शून्य/रिक्त है- 135
3. निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों की संख्या- 299
4. शेष स्थान/ पद जिसमें निर्वाचन होना है- 277

*ग्राम पंचायत के मुखिया*

1. कुल स्थानों/पदों की संख्या- 55
2. स्थान/ पदों की संख्या जिनमें नाम निर्देशन शून्य/रिक्त है- 00
3. निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों की संख्या- 00
4. शेष स्थान/ पद जिसमें निर्वाचन होना है- 55

*पंचायत समिति के सदस्य*

1. कुल स्थानों/पदों की संख्या- 71
2. स्थान/ पदों की संख्या जिनमें नाम निर्देशन शून्य/रिक्त है- 00
3. निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों की संख्या- 11
4. शेष स्थान/ पद जिसमें निर्वाचन होना है- 60

*जिला परिषद के सदस्य*

1. कुल स्थानों/पदों की संख्या- 7
2. स्थान/ पदों की संख्या जिनमें नाम निर्देशन शून्य/रिक्त है- 00
3. निर्विरोध निर्वाचित अभ्यर्थियों की संख्या- 00
4. शेष स्थान/ पद जिसमें निर्वाचन होना है- 7
--------------------------------

चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान दल(10% अतिरिक्त सहित) में 782 पीठासीन अधिकारी, 782 मतदान पदाधिकारी-1, 782 मतदान पदाधिकारी-2, 782 मतदान पदाधिकारी-3 की नियुक्ति की गई है । वहीं मतगणना के लिए 67 मतगणना पर्यवेक्षक, 67 मतगणना सहायक-1 एवं 67 मतगणना सहायक-2 की प्रतिनियुक्ति की गई है। कुल कलस्टर की संख्या 52 है वहीं प्रतिनियुक्त कुल सेक्टर पदाधिकारी की संख्या 60 है।

चौथे चरण के लिए मतदान की नियत समय के 48 घंटे पूर्व से मतदान के अगले दिन सुबह 07:00 बजे तक शुष्क दिवस (dry day) के रूप में घोषित कर दिया गया है। दिनांक 25.05.2022 के 03:00 बजे अपराहन् से दिनांक 28.05.2022 के 07:00 बजे पूर्वाहन् तक ड्राई डे रहेगा ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के निर्देशानुसार जिले में आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन किया जा रहा है। सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल/ मजिस्ट्रेट/ सुपर जोनल/ जोनल ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुपर जोनल ऑफिसर 02 तथा 07 जोनल ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

*पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रताओं के विरूद्ध चलाया जा रहा सघन छापेमारी अभियान, 120 लीटर ...
26/05/2022

*पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रताओं के विरूद्ध चलाया जा रहा सघन छापेमारी अभियान, 120 लीटर शराब जब्त*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में उत्पाद विभाग द्वारा एमजीएम थाना अंतर्गत छोटाबांकी एवं बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग में छापामारी कर 03 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। शराब चुलाई हेतु भट्ठियों में रखे गए जावा महुआ को विनष्ट किया एवं बना हुआ शराब भी जब्त किया गया है। अवैध चुलाई कर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

*जब्त प्रदर्श-*

जावा महुआ- 8000 कि०ग्रा०

महुआ शराब-120 लीटर करीब

* # त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022**▪️चौथे चरण के मतदान के लिए कॉपरेटिव कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, गो...
26/05/2022

* # त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022*

*▪️चौथे चरण के मतदान के लिए कॉपरेटिव कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड में प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा मतदान*

*▪️डिस्पैच सेंटर स्थित प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित रहे 23 मतदान कर्मियों को किया गया शो कॉज*.......................................

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 के चौथे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की गईं। सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया । इस मौके पर डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा किया गया। चौथे चरण का मतदान 27 मई को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के 711 मतदान केन्द्रों पर होगा जिसमें कुल 272079 मतदाता (137119 पुरूष मतदाता, 134957 महिला मतदाता तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । सभी पोलिंग पार्टियों को ससमय मतदान प्रारंभ कराने, मतदान की प्रक्रिया त्रुटिरहित संपन्न कराने, निरंतर अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहने, मतदान की प्रक्रिया लगातार जारी रखने समेत अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये । पंचायत चुनाव में मतपेटिकाओं के माध्यम से मतदान संपन्न कराया जायेगा।

डिस्पैच सेंटर स्थित प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित रहे कुल 23 मतदान कर्मियों को शो कॉज किया गया है ।

*▪️जिला उपायुक्त की पहल पर 24 घंटे के भीतर डुमरिया के बादलगोड़ा गांव स्थित सबर बस्ती में किया गया चापाकल का अधिष्ठापन* *...
26/05/2022

*▪️जिला उपायुक्त की पहल पर 24 घंटे के भीतर डुमरिया के बादलगोड़ा गांव स्थित सबर बस्ती में किया गया चापाकल का अधिष्ठापन*

*▪️सबर बस्ती में निवासरत लोगों को अब नहीं होगी पेयजल की समस्या, जिलेवासियों के मूलभूत समस्याओं के सामाधन हेतु जिला प्रशासन कृतसंकल्पित... श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*
------------------------

जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में डुमरिया के बादलगोड़ा गांव स्थित सबर बस्ती में पेयजल की समस्या को लेकऱ छपी खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा बीडीओ डुमरिया को चापाकल अधिष्ठापन का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में 24 घंटे के भीतर बीडीओ डुमरिया द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त बस्ती में चापाकल का अधिष्ठापन करा दिया गया है।

जिला उपायुक्त ने कहा कि बादलगोड़ा गांव के सबर बस्ती के लोगों को पेयजल की समस्या का मामला सामने आने पर इसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए प्रखंड प्रशासन को यथोचित कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया था । इसी क्रम में आज सबर बस्ती के लोगों की सुविधा को देखते हुए चापाकल का अधिष्ठापन करा दिया गया है, बस्तीवासियों को अब आगे पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन जिलेवासियों की बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयासरत है तथा इस दिशा में जिला से प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित करते हुए उचित कदम उठाये जा रहे हैं।

*जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति*जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनो...
26/05/2022

*जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति*

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनो पर आज करवाई करते हुए कुल 06 भवनों का पानी काटने हेतु टाटा स्टील को प्रदान किए गए सूची के अनुरूप सोनारी थाना क्षेत्रांतर्गत
होल्डिंग संख्या 330 न्यू वेस्ट लेआउट सोनारी G+4 में पानी का कनेक्शन काटा गया

होल्डिंग संख्या 325 G+3 न्यू वेस्ट लेआउट सोनारी पानी का कनेक्शन काटा गया

होल्डिंग संख्या 353 सोनारी G+4 में पानी का कनेक्शन काटा गया

होल्डिंग संख्या E/140 A ब्लॉक सोनारी G+4 में पानी का कनेक्शन काटा गया

होल्डिंग संख्या E/218 A ब्लॉक सोनारी G+4 में पानी का कनेक्शन काटा गया

होल्डिंग संख्या E/217 सोनारी G+4 में पानी का कनेक्शन काटा गया

उक्त भवनों में नक्शा विचलन कर निर्माण कार्य किया जा रहा था । उक्त अभियान में जमशेदपुर अक्षेस एवं जुस्को के संयुक्त अभियान दल सामिल थे।

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी मानसून को देखते हुए नगर परिषद अंर्तगत  अवस्थित सभी बड़े ...
26/05/2022

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी मानसून को देखते हुए नगर परिषद अंर्तगत अवस्थित सभी बड़े नालों एवम छोटे नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इस क्रम में डीबी रोड बड़ा नाला, आर पी पटेल के पीछे का बड़ा नाला का सफाई कार्य करवाया जा रहा है। इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा चार टीम बना कर साप्ताहिक सारणी के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। जिसमे आज नया बाजार रोड, रामटेकरी रोड, स्टेशन रोड, सफीगंज मोहल्ला, स्टेशन रोड नियर छप्पन भोग, स्टेशन रोड नियर प्रदीप मिश्रा चौक, गर्ल्स स्कूल रोड शनि मन्दिर, हबीब नगर, भातु गली आदि क्षेत्रों में नाली सफाई का कार्य करवाया गया।

उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई हेतु सख्त निर्देश...
25/05/2022

उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई हेतु सख्त निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन द्वारा अवैध खनिज परिवहन को लेकर की गई कार्रवाई में धालभूमगढ़ थाना में जब्त किए गए चार वाहनों से कुल 3,82,600 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। सभी जब्त वाहन ओवरलोडिंग, परमिट फेल आदि को लेकर कार्रवाई की गई है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे अंतर्गत मानगो से जेमको चौक तक अनाधिकृत पार्किंग को लेकर की गई कार्रवाई में 7 भारी वाहनों को सीज किया गया। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उक्त सभी वाहनों को सॉफ्टवेयर में ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई ।

Address

Jamshedpur

Opening Hours

Monday 10:30am - 10pm
Tuesday 10:30am - 10pm
Wednesday 10:30am - 10pm
Thursday 10:30am - 10pm
Friday 10:30am - 10pm
Saturday 10:30am - 10pm

Telephone

+916204800964

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prd East Singhbhum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prd East Singhbhum:

Share