Aam Aadmi Party Purbi Singhbhum

Aam Aadmi Party Purbi Singhbhum आम आदमी पार्टी-झारखण्ड के सहयोग के लिए अपना नंबर कमेंट या इनबॉक्स करें!

21/07/2026

सोनम वांगचुक जी के समर्थन में एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, उपायुक्त महोदय को सौंपा गया ज्ञापन l

जमशेदपुर, 20 जुलाई 2026, सोमवार

📢 कार्यक्रम सूचना | आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूमआम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सो...
17/07/2026

📢 कार्यक्रम सूचना | आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी, विधानसभा, प्रखंड एवं नगर इकाइयों के कार्यकर्ता तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जाती है।

📅 दिनांक: 20 जुलाई 2026 (सोमवार)
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: उपायुक्त कार्यालय (समाहरणालय), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

सभी साथियों से अनुरोध है कि समय पर पहुँचें तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से कार्यक्रम में भाग लें।

अभिषेक कुमार
जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम
आम आदमी पार्टी, झारखंड

02/07/2026

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा प्रभावी स्थानीय रोजगार नीति लागू करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहाँ टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL) सहित अनेक बड़े उद्योग संचालित हैं। इन उद्योगों से क्षेत्र का आर्थिक विकास तो हो रहा है, लेकिन औद्योगिक प्रदूषण का सबसे अधिक दुष्प्रभाव भी स्थानीय नागरिकों को ही झेलना पड़ता है। कई बार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अस्वास्थ्यकर (Unhealthy) श्रेणी में पहुँच जाता है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि जब स्थानीय लोग वर्षों से औद्योगिक प्रदूषण का भार उठा रहे हैं, तो इन उद्योगों में रोजगार का पहला अधिकार भी स्थानीय युवाओं का होना चाहिए। दुर्भाग्यवश, अधिकांश उद्योगों में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोगों की नियुक्ति की जाती है, जबकि योग्य एवं शिक्षित स्थानीय युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बड़े उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार में प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए तथा इस संबंध में स्पष्ट एवं प्रभावी स्थानीय रोजगार नीति लागू की जाए। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों एवं स्थानीय समाज के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण मजबूत होगा।
आम आदमी पार्टी ने उपायुक्त महोदय से इस विषय पर गंभीरतापूर्वक पहल करते हुए संबंधित उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। पार्टी ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करेगा।

16/06/2026

जय हिंद ✊✊

04/06/2026

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल, डीजल, एलपीजी एवं सीएनजी की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ चौथे चरण का जन-आक्रोश प्रदर्शन आज एग्रिको गोलचक्कर, जमशेदपुर में आयोजित किया गया।
#जमशेदपुर #आमआदमीपार्टी #जमशेदपुर_पूर्वी_विधानसभा #आमआदमी #जमशेदपुरपूर्वी #महंगाई_के_खिलाफ

पंजाब में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर पंजाब की सम्मानित जनता का हृदय से आभार।यह जीत आम जनता के विश्व...
30/05/2026

पंजाब में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर पंजाब की सम्मानित जनता का हृदय से आभार।
यह जीत आम जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और जनहित के कार्यों की जीत है। पंजाब की जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ अपना आशीर्वाद दिया है, उसके लिए हम सभी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।
सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह जनसमर्थन देश में सकारात्मक राजनीति, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
पंजाब की जनता को तहे दिल से धन्यवाद एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। #आमआदमी #आमआदमीपार्टी #जमशेदपुर #जमशेदपुर_पूर्वी_विधानसभा #जमशेदपुरपूर्वी

27/05/2026

बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी जमशेदपुर द्वारा तीसरे चरण का विरोध प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जनता की आवाज़ को बुलंद करने पहुंचे सभी साथियों एवं शहरवासियों का तहे दिल से धन्यवाद। 🙏
#महंगाई_के_खिलाफ

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आप सभी का हृदय से आभार।🙏आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझ ...
26/05/2026

पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आप सभी का हृदय से आभार।🙏
आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पूर्वी सिंहभूम की सम्मानित जनता का विशेष आभारी हूँ।
आप सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करता रहूँगा।

🙏 हार्दिक धन्यवाद एवं आभार 🙏

Address

Jamshedpur
831001 TO 831###

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party Purbi Singhbhum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share