Jamshedpur Notified Area Committee

Call Directions Website Contact the organization

Jamshedpur Notified  Area Committee Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC)- Urban Local Body (ULB)
Jamshedpur, Jharkhand

22/06/2026

DC East SinghbhumKrishn KumarIPRD Jharkhand Facebook Post (Hindi)

आज Dishom Guru Municipal Library, Jamshedpur का निरीक्षण माननीय उपायुक्त, Rajiv Ranjan, उप विकास आयुक्त Nagendra Paswan, नगर आयुक्त Yogendra Prasad एवं उप नगर आयुक्त Krishn Kumar द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं, अध्ययन कक्ष, पुस्तक संग्रह, डिजिटल संसाधनों एवं पाठकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुस्तकालय को ज्ञान एवं शिक्षा के एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुस्तकालय के संचालन, रख-रखाव एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे और अधिक आधुनिक एवं जनोपयोगी बनाने पर बल दिया।

प्रेस विज्ञप्तिप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का लोकार्पणजमशेदपुर, 19 जून 20...
19/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का लोकार्पण

जमशेदपुर, 19 जून 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का उद्घाटन आज माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार श्री सुदिव्य कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

इस परियोजना में दो आवासीय ब्लॉकों में कुल 644 फ्लैट निर्मित किए गए हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर 322 लाभुकों को सांकेतिक चाबी एवं आवंटन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लगभग 1000 लाभुकों एवं उनके परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो, माननीय विधायक, जमशेदपुर पूर्व श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि माननीय विधायक, जमशेदपुर पश्चिम श्री सरयू राय ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची से माननीय मंत्री के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव, निदेशक (नगर प्रशासन) तथा निदेशक (सूडा) भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।

परियोजना स्थल बिरसानगर में श्री राहुल जी आनंद जी , अपर जिला दंडाधिकारी, नगर आयुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह के उपरांत लाभुकों द्वारा अपने नए आवासों में गृह प्रवेश एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। परिवारों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला तथा लाभुकों ने अपने सपनों का घर प्राप्त होने पर केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो एवं माननीय विधायक, जमशेदपुर पूर्व श्रीमती पूर्णिमा साहू द्वारा परियोजना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से आवासीय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना न केवल आवास उपलब्ध कराएगी, बल्कि हजारों नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी।

यह परियोजना जमशेदपुर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा “सभी के लिए आवास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जारीकर्ता
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC)
नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकारDC East SinghbhumIPRD Jharkhand Ministry of Housing and Urban AffairsManohar LalHemant Soren

18/06/2026

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) – बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का उद्घाटन

दिनांक 19 जून 2026 को माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि के कर कमलों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा

यह परियोजना शहरी गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार करने तथा समावेशी एवं सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।Hemant Soren PMO India Ministry of Housing and Urban Affairs DC East SinghbhumIPRD Jharkhand
पूर्णिमा दास साहूSaryu Roy

🌧️🚜 प्री-मानसून बड़े नालों की सफाई कार्य प्रगति परश्री कृष्ण कुमार उप नगर आयुक्त महोदय के निदेशानुसार आगामी मानसून के दौ...
11/06/2026

🌧️🚜 प्री-मानसून बड़े नालों की सफाई कार्य प्रगति पर

श्री कृष्ण कुमार उप नगर आयुक्त महोदय के निदेशानुसार आगामी मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने एवं वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए बड़े नालों की व्यापक सफाई एवं गाद निकासी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। नालों में जमा कचरा, गाद एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को बेहतर बनाया जा रहा है।

नगर प्रशासन द्वारा कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा संबंधित एजेंसियों को पर्याप्त मानवबल एवं मशीनरी लगाकर कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आइए, स्वच्छ एवं जलजमाव मुक्त शहर के निर्माण में अपना सहयोग दें। 🌿💧Krishn Kumar DC East Singhbhum

#प्रीमानसून_तैयारी #नाला_सफाई #स्वच्छ_शहर #मानसून_तैयार #जनसहभागिता पूर्णिमा दास साहूSaryu Roy

ULB Code 801781 विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत विशेष हस्ताक्षर अभियान का आयोजन7विश्व पर्यावरण सप्ताह जागरूकता कार्यक्र...
11/06/2026

ULB Code 801781
विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत विशेष हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

7विश्व पर्यावरण सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर शहर में Solid Waste Management Rules, 2026 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घरों से निकलने वाले कचरे को चार श्रेणियों – गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक एवं सैनिटरी/विशेष अपशिष्ट के रूप में पृथक कर नगर निकाय को सौंपने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी एवं जागरूक नागरिकों ने अभियान का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की तथा इस जन आंदोलन को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

विशेष रूप से जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के ऊर्जावान उप नगर आयुक्त महोदय एवं Tata Steel UISL के जनरल मैनेजर (Town O&M) द्वारा सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण को जन-जन की आवाज बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सतत् जमशेदपुर के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ विभाग के Chief Divisional Manager द्वारा विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि यदि घरों से निकलने वाले कचरे को पृथक-पृथक कर नहीं दिया जाएगा तो कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन करना अत्यंत कठिन हो जाएगा। शहर में स्थापित कम्पोस्ट प्लांट, MRF सेंटर, RRR सेंटर एवं अन्य अपशिष्ट प्रबंधन अवसंरचनाओं के सफल संचालन की आधारशिला Source Segregation (स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण) ही है।

उन्होंने कहा कि शहर में विकसित आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था तभी सुचारू रूप से कार्य कर सकेगी जब प्रत्येक नागरिक अपने घर से ही कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर निकाय को सौंपेगा।

“कचरा होगा चार भागों में अलग, तभी बनेगा जमशेदपुर स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल।” ♻️🌱

आइए संकल्प लें – स्रोत पर पृथक्करण अपनाएं, स्वच्छ जमशेदपुर बनाने में अपना योगदान दें।Swachh Bharat Mission - Urban

ULB Code 801781 विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियानविश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर जमशेदपुर शहर मे...
11/06/2026

ULB Code 801781
विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर जमशेदपुर शहर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Sahu जी ने माँ को समर्पित करते हुए एक पौधा लगाया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण को बचाने की अपील की।

वहीं, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त महोदय के नेतृत्व में शहर के विभिन्न एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को पेड़ों के महत्व और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। यह अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

"एक पेड़ माँ के नाम" – माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 🌱🌳🌍Swachh Bharat Mission - UrbanKrishn Kumar

ULB Code 801781 विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजितविश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अ...
09/06/2026

ULB Code 801781
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर जमशेदपुर शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, पर्यावरण प्रेमियों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शहर के विभिन्न ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रोसेसिंग प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट, MRF (Material Recovery Facility) एवं RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर का अवलोकन कर शहर में संचालित वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन प्रणाली को निकट से समझा।

भ्रमण के दौरान जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के ऊर्जावान उप नगर आयुक्त महोदय एवं Tata Steel UISL के जनरल मैनेजर (Town O&M) द्वारा सभी प्रतिभागियों को घर-घर स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation) के महत्व से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखे, तो कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, कम्पोस्ट निर्माण एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो जाती है।

उन्होंने सभी पर्यावरण प्रेमियों एवं ब्रांड एंबेसडरों से अपील की कि वे इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं और प्रत्येक परिवार को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण अपनाने के लिए प्रेरित करें। यह छोटा सा प्रयास न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के पुनः उपयोग को भी बढ़ावा देगा।

"घर-घर होगा कचरा पृथक्करण, तभी बनेगा स्वच्छ, सुंदर और हरित जमशेदपुर।" Krishn Kumar DC East Singhbhum Swachh Bharat Mission - Urban

Empowering lives through inclusive support. 🌟Today, the Deputy Municipal Commissioner handed over a battery-operated tri...
08/06/2026

Empowering lives through inclusive support. 🌟

Today, the Deputy Municipal Commissioner handed over a battery-operated tricycle to a specially-abled beneficiary, reaffirming the commitment towards accessibility, dignity, and social inclusion. The tricycle will enhance mobility and help the beneficiary lead a more independent and confident life.

Such initiatives reflect our collective effort to create a more inclusive and compassionate society where every individual has equal opportunities to participate and thrive.

Krishn Kumar DC East Singhbhum

ULB Code 801781विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 2026 के अंतर्गत विशेष बैठक विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 2026 के अवसर पर जमशेदपुर...
08/06/2026

ULB Code 801781
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 2026 के अंतर्गत विशेष बैठक

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 2026 के अवसर पर जमशेदपुर में Solid Waste Management (SWM) Rules-2026 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने एवं नागरिकों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के Lead Facilitators के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में SWM Rules-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, घर-घर जनजागरूकता अभियान, गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सेनेटरी कचरे के पृथक्करण तथा स्वच्छ एवं हरित जमशेदपुर के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सतत बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

"मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी – स्वच्छ जमशेदपुर, हरित जमशेदपुर"

Krishn KumarSwachh Bharat Mission - Urban

Address

New Kalimati Road, Sakchi
Jamshedpur
831001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+916572423280

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamshedpur Notified Area Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jamshedpur Notified Area Committee:

Shortcuts

Share