IPRD Jamtara

IPRD Jamtara Official Page of Information and public Relations Department, Jamtara (Jharkhand)

◼️ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा  आज समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय एकत...
31/10/2024

◼️ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा आज समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिलाया गया शपथ

आज दिनांक 31.10.2024 को
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय सभागार में जिले के पदाधिकारियों एवं समाहरणालय कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर शपथ दिलाया। उन्हींने कहा कि आइए शपथ लें कि हम
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने हेतु संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू सहित समाहरणालय संवर्ग के कर्मी आदि मौजूद रहे।

◼️ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भ...
22/10/2024

◼️ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) के द्वारा संयुक्त रूप से आज देर संध्या मंडल कारा, जामताड़ा का किया गया औचक निरीक्षण

◼️ औचक निरीक्षण के दौरान कारा से नहीं बरामद हुआ कोई आपत्तिजनक सामग्री; उपायुक्त ने कारा सुरक्षा को लेकर दिए अहम दिशा निर्देश

आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज दिनांक 21.10.2024 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा पुलिस बल के साथ देर संध्या में मंडल कारा, जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कारा में सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई। निरीक्षण के क्रम में कारा के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। वहीं इस दौरान उपायुक्त द्वारा कारा में प्रतिदिन संधारित की जाने वाले विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। उन्होंने कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, वार्ड, बैरक आदि की सुरक्षा का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कारा में आने जाने वाले एवं बंदियों से मिलने वाले परिजनों एवं उनके द्वारा भेजे जाने वाली सामग्रियों की गहन निगरानी रखने का निर्देश दिया, कहा कि कारा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा कारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक, जामताड़ा श्री विजय कुमार, प्रभारी जेलर श्री ललन कुमार भारती, कारा कर्मी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बल मौजूद रहे।

◼️ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न◼️...
15/10/2024

◼️ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

◼️ नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

आज दिनांक 15.10.2024 को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विगत बैठक में दिए गए निर्देश पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया।

बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिया साथ ही एमवी एक्ट के तहत सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। लोगों की जान कीमती है, ऐसे में उन्हें जागरूक करने की दिशा में कार्रवाई करें साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों आदि को भी अवेयर करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्देश दिया एवं कहा कि शिक्षकों को, अभिभावकों को भी अवेयर करें, उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दें।

वहीं बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधक बंफरों को, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है, उसे हटाने का निदेश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी रोड, मिहिजाम जामताड़ा दुमका पथ, नाला दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक हेतु नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता लाने का निर्देश दिया।
वहीं उन्होंने हिट एंड रन के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 #महत्वपूर्ण_दूरभाष  #जिला_प्रशासन_जामताड़ा
10/10/2024

#महत्वपूर्ण_दूरभाष
#जिला_प्रशासन_जामताड़ा

◼️ दुर्गा पूजा, 2024 पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्...
09/10/2024

◼️ दुर्गा पूजा, 2024 पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) के द्वारा संयुक्त आदेश जारी

◼️ सोशल मीडिया पर रहेगा विशेष निगरानी; विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

◼️ किसी भी तरह के सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष 06433 222245 रहेगा 24 घंटे सक्रिय; इसके अलावा जिले के वरीय अधिकारियों से भी कर सकते हैं सीधा संपर्क; महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर किया गया जारी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) के द्वारा दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है, इस वर्ष दुर्गा पूजा/ शारदीय नवरात्र दिनांक 03.10.2024 को कलश स्थापन के साथ प्रारम्भ हो गया है। दिनांक 10.10.2024 को महासप्तमी, 11.10.2024 को महाष्टमी महानवमी, 12.10.2024 को विजयादशमी हिन्दू पंचांग में विनिर्दिष्ट है। अनेक पूजा पण्डालों के पट षष्ठी तिथि को ही खोल दिये जाते हैं। पूजा के उपरान्त मूर्ति विसर्जन दिनांक 12.10.2024 की संध्या से अगले दो-तीन दिनों तक जिले के विभिन्न तालाबों, नदी एवं नहरों में किया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न भागों में दुर्गा माँ की प्रतिमा का पूजन, मेले एवं पूजा के उपरान्त मूर्ति विर्सजन जुलूस का कार्यक्रम आयोजित होता है। मेले में भीड़, चंदा वसूली एवं मूर्ति विसर्जन आदि को लेकर कभी-कभी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसी परिस्थति में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है। इस हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है।

पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन स्थल तक रहेगी कड़ी निगरानी; असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

प्रायः ऐसा देखा गया है कि पूजा पंडालों और उसके आसपास विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेला आदि का आयोजन किया जाता है जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़-छाड़, चेन छिनतई एवं अप्रिय घटना को अंजाम देने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डी० जे० बजाने खासकर मस्जिद के आस-पास या निर्धारित मार्ग से हटकर जुलूस निकालने, भड़काऊ आपत्तिजनक नारेबाजी करने आदि को लेकर विवाद और साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न परम्परागत मार्गों से भिन्न मार्ग में जुलूस लेकर जाने, जुलूस को प्रतिबंधित मार्ग से निकालने/अल्पसंख्यक समुदाय के बस्ती, मस्जिद, ईमामबाड़ा/ईदगाह आदि के सामने से गुजरने तथा असमाजिक तत्वों द्वारा की गई छोटी-मोटी हरकतों या जान बुझकर की गई अप्रिय कार्यों के कारण साम्प्रदायिक सौहार्द, लोक-व्यवस्था तथा शांति-व्यवस्था भंग ना होने पाए इसके लिए पूजा के उपरान्त प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी सतर्कता और निगरानी की आवश्यकता है तथा जुलूस मार्ग के अगल-बगल स्थित मस्जिद, ईदगाह, ईमामबाड़ा, कब्रिस्तान अथवा पूर्व से विवादग्रस्त मार्गों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन के स्थानों (जलाशयों) में भी निगरानी को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। गश्ती दल / दण्डाधिकारियों को विशेष हिदायत दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदायों की आबादी से संबंधित क्षेत्र में सतत् भ्रमणशील रहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म यथा व्हाट्सएप, लिंकेडिन, फेसबुक, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में प्रचारित / प्रसारित होने वाले विवादित तस्वीरों एवं संवादों जिसमें किसी विशेष सम्प्रदाय/धर्म/जाति की भावनाओं को आहत पहुँचानें वाली टिप्पणियाँ करतें हों और नफरत फैलातें हों, पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

9 से 13 अक्टूबर तक अपने अपने क्षेत्र में कर्तव्य पर बने रहेंगे दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल

अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा एवं संबंधित थाना से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में आवश्यकतानुसार संशोधित करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देश दिया गया है कि अपनी अपनी प्रतिनियुक्ति के अनुसार दिनांक 09.10.2024 से पूजा समाप्ति दिनांक 13.10.2024 तक (मेले में विशेषकर संध्या 05.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक जब श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है) तया विर्सजन जुलूस के साथ बने रहेंगे तया स्थिति सामान्य होने पर ही वे अपना स्थान छोड़ेंगे अन्यथा यथावत वे प्रतिनियुक्त रहेंगे। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अपने विवेक से अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधि उत्पन्न होने की सूचना तुरंत अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त को देंगे। वहीं जिन पदाधिकारियों की जिला सुरक्षित दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है वे अपना योगदान नियंत्रण कक्ष में देंगे।

शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक स्थिति से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी।

थाना रिजर्व में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल उस थाना क्षेत्र में शांति एवं सुख्क्षा की व्यवस्था करेंगे। साथ ही क्षेत्र में प्रस्थान करते समय आवश्यक सूचना अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को दुतत्‌म साधन से देंगे। जहाँ शांति-व्यवस्था भंग होने की आशंका हो, वहाँ पर ससमय बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक स्थिति से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी। विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु यदि उपद्रवकारी एवं हिंसा पर उतारू जत्या/जमात पर बल का भी प्रयोग करना पड़े तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को एवं जिला नियत्रण कक्ष को देते हुए बिना किसी प्रकार की हिचकिचाहट किए अपने विवेक से काम लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपेक्षित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। परिचारी प्रवर को सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस केंद्र जामताड़ा से आवश्यकतानुसार लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा निरोध उपकरण आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी संबंधित अधिकारी को सशस्त्र बल के साथ भ्रमणशील रहकर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारी को अपने चलन्त वाहनों में भी विडियोग्राफी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा ड्रोन (हवाई निगरानी हेतु), सीसीटीवी एवं अन्य माध्यम से विडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।

डी० जे०/ लाउडस्पीकर में भड़काउ सी०डी०/ आपत्तिजनक गाने न बजे तथा ध्वनि तीव्रता निर्धारित मापदण्ड से अधिक न हो; इसे सुनिश्चित करने का निर्देश

वहीं डी० जे०/ लाउडस्पीकर में भड़काउ सी०डी०/ आपत्तिजनक गाने न बजे तथा ध्वनि तीव्रता निर्धारित मापदण्ड से अधिक न हो अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा इसे सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विसर्जन एवं जुलूस में डी० जे० पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा, जिले के सभी डी० जे० मालिको से इस संबंध में एक शपय पत्र लें कि वे अपना डी० जे० किसी भी विसर्जन (दुर्गा पूजा कमिटी) को नहीं देंगे।

सिविल सर्जन को मेडिकल व्यवस्था को लेकर दिया गया निर्देश

इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जामताड़ा को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा एवं मिहिजाम में एक-एक एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे तथा सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के स्वास्थ्य केन्द्रों/ अस्पतालों में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को एम्बुलेंस के साथ तैयारी हालत में रहने का निर्देश देंगे। साथ ही विर्सजन जुलुस के दौरान जुलुस में चलन्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

साफ सफाई एवं पेयजल की सुविधा नगर निकाय को करने का निर्देश

दशहरा के अवसर पर साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था आयोजनकर्ता द्वारा किया जायेगा तथा शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई पानी की व्यवस्था नगर पंचायत जामताड़ा एवं बगर पर्षद मिहिजाम द्वारा किया जायेगा, इसे संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखण्ड में संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करायेंगे।

बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का निर्देश

विद्युत कार्यपालक अभियंता, जामताड़ा को निर्देश दिया जाता है कि उक्त अवसर पर जुलुस मार्ग एवं पण्डाल में आने वाले विद्युत तारों की जाँच कर ससमय ठीक कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। साथ ही अपने स्तर से वस्तुस्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति से निबटने हेतु एक कन्ट्रोल रूम अपनी देखरेख में बनायेंगे एवं पूर्ण तैयारी रखेंगे तथा विसर्जन एवं जुलूस के गुजरने वाले मार्ग में आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति को बंद करना सुनिश्चित करेंगे। पंडाल स्थल पर जेनरेटर की व्यस्था आयोजनकर्ता द्वारा किया जायेगा।

मिहिजाम मुख्य सड़क से गुजरने वाली बड़ी वाहनों के लिए 9 से 13 अक्टूबर को सांय 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक नो एंट्री

दशहरा के अवसर पर उत्पाद अधीक्षक, जामताड़ा 'झारखण्ड गजट' उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग की अधिसूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के बिक्री पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।इसके अलावा यातायात सुविधा को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मिहिजाम मुख्य सड़क से गुजरने वाली बड़ी वाहनों के लिए 9 से 13 अक्टूबर को सांय 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक नो एंट्री रहेगा। दिनांक इसके अलावा पशुओं एवं जानवरों की बलि पर भी प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया। वहीं अग्निशमन विभाग को फुल टैंक पानी के साथ एक वाहन जिला मुख्यालय एवं एक वाहन को नाला में रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा विधि व्यवस्था के संधारण हेतु एसपी क्यूआरटी, एसडीपीओ जामताड़ा क्यूआरटी, एसडीपीओ नाला क्यूआरटी, पुलिस निरीक्षक नारायणपुर थाना क्यूआरटी एवं पुलिस निरीक्षक करमाटांड़ थाना क्यूआरटी का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। नारायणपुर एवं करमाटांड़ क्यूआरटी के लिए परिचरी प्रवर को अश्रु गैस दस्ता, वाटर कैनन, नन लेथल वेपन्स, वज्रवाहन एवं वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। 9 से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे तक खैरियत प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर :-

1. उपायुक्त जामताड़ा - 9431130960 (दूरभाष)/ 06433-222435 (कार्यालय दूरभाष)
2. पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा - 9431130811 (दूरभाष)/ 06433-222021 (कार्यालय दूरभाष)
3. परियोजना निदेशक आईटीडीए - 7050104206
4. श्री ओम प्रकाश मंडल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जामताड़ा - 6201899663
5. श्री अनंत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा - 9693741777
6. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा - 9470591035/9572145778
7. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला - 9471194943/9304829320
8. जिला नियंत्रण कक्ष - 06433 - 222245 /डायल 112

◼️ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक...
09/10/2024

◼️ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

◼️ कारा सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा; उपायुक्त ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

आज दिनांक 09.10.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों, बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों, बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं हुई, उस पर अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि संसीमित बंदियों के लिए कारा में टेलीमेडिसीन सेवा शुरू कर दिया है। उन्होंने बंदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार कारा में प्रतिनियुक्ति करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।

वही बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित अंतराल पर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करते रहें। वहीं जेल में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कारा सुरक्षा हेतु सुरक्षा अंकेक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा रिक्त पदों पर कक्षपालों के पदस्थापन, कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाओं को अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने, कारा में विभिन्न जीर्णोद्धार एवं रंगरोगन कार्य सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारीब (भा. पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री विजय कुमार, प्रभारी कारापाल श्री ललन कुमार भारती सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

◼️ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज चौकीदार नियुक्ति समिति की आ...
09/10/2024

◼️ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न; बैठक में दिए गए कई अहम दिशा निर्देश

आज दिनांक 09.10.2024 को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक के क्रम में जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2024 के आलोक में चौकीदार नियुक्ति नियमावली के अनुपालन में सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी से राजस्व अभिलेख/अन्य दस्तावेज के पूर्ण प्रमाण के आधार पर रिक्त बीट संख्या एवं संबद्ध ग्रामों का नाम संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल के अलावा प्रधान सहायक श्री संतोष कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।

 #अपील
09/10/2024

#अपील

◼️ दुर्गा पूजा, 2024 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों, पूजा समितियों से जिला दंडाधिकारी सह अध्यक्ष जिला आ...
08/10/2024

◼️ दुर्गा पूजा, 2024 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों, पूजा समितियों से जिला दंडाधिकारी सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से किया अपील

आज दिनांक 08.10.2024 को जिला दंडाधिकारी सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने दुर्गा पूजा, 2024 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों, पूजा समितियों से जिलेवासियों से अपील कर पूजा समितियों एवं नागरिकों के लिए जारी सुरक्षात्मक बिंदुओं का अक्षरशः अनुपालन करने का अनुरोध किया है, जो इस प्रकार है :-

▫️ पंडाल की दूरी किसी गैस गोदाम, बिजली के उपकेन्द्र, ट्रान्सफर्मर, रेलवे लाईन, हाई टेंशन लाईन से कम से कम 20 से 25 मीटर रखें।

▫️पंडाल को बनाने में नायलॉन की रस्सी एवं सिन्थेटिक कपड़ों का प्रयोग न करें।

▫️पंडाल में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग रास्ते रखें। प्रवेश एवं निकास नेट पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था करें।

▫️मुख्य प्रवेश गेट एवं निकास के गेट कम से कम 5 मीटर चौड़ा होना चाहिये।

▫️प्रवेश कतार लगाकर करायें तया पुरुष एवं महिला के लिये अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें।

▫️निकास के द्वार के मार्ग पर जगह-जगह पर सांकेतिक स्टीकर लगायें, जिससे आम जनता को किसी इमरजेंसी के समय सुरक्षित निकास में मदद मिल सके।

▫️भगदड़ से बचाव के लिये भीड़ प्रबंधन की योजना पहले से बना कर रखें एवं उसे व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के साथ साझा करें।

▫️पंडाल में बिजली की वायरिंग किसी योग्य एवं प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से करायें एवं हमेशा आई०एस०आई० मार्क कॉपर के केबल का ही प्रयोग करें। खुले तारों पर अच्छी प्रकार से टेप लगा रखें उसे पहुंच से दूर रखें।

▫️ कुर्सी पर बैठने के लिये बनाये गये दो पंक्तियों के बीच कम से कम 2.5 फीट का अन्तर रखें और सीट के दोनों ओर कम से कम 2.5 मीटर का स्थान खाली रखें।

▫️पंडाल में ज्वलनशील पदार्थों का एकत्र करके न रखें।

▫️पंडाल से किचन (प्रसाद बनाने का स्वल) की दूरी कम से कम 20 मीटर रखें।

▫️पंडाल के आसपास एवं आग संभावित क्षेत्र के नजदीक पर्याप्त मात्रा में फायर एक्सटिग्यूसर, पानी एवं बालू की व्यवस्था रखें।

▫️दुर्गा पूजा समिति पूजा शुरू होने से पूर्व अपने निकटतम फायर स्टेशन से आग से बचाव का अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त करें।

▫️पंडाल में प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें।

▫️कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस एवं अग्निशमन सेवा को तैयार रखें।

▫️किसी भी आपातकाल से बचने के लिये वैकल्पिक मार्ग पहले से चिन्हित कर रखें।

▫️कार्यक्रम के दौरान लोक सहायता केन्द्र के माध्यम से लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं चेतावनी देते रहें।

▫️पूजा के दौरान सुरक्षा के लिये पंडालों में सी०सी०टी०वी० कैमरा जरूर लगा कर रखें।

▫️छोटे बच्चों को अपने पर्यवेक्षण में रखें। गुमशुदगी की परिस्थिति में पूजा पण्डालों पर लगाये गये सहायता केन्द्र से संपर्क करें।

▫️किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

▫️किसी भी लावारिस सामान को ना छुये। इसकी सूचना पुलिस को दे।

▫️संदिग्धों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध की सूचना वहाँ तैनात दंडाधिकारी पुलिस प्रशासन द्वारा लगाये गये सहायता शिविर को दें।

▫️आने जाने हेतु निर्धारित रास्ते एक दूसरे से आगे निकलने के लिए आपाधापी ना करें। कतारबद्ध होकर शांति से जाये।

▫️पूजा पंडालों में जाने के क्रम में रास्ते पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंग फाटक को पार करते समय सतर्कता बरते।

▫️किसी भी अपेक्षित सहयोग के लिए उपस्थित स्वंयसेवक जिला प्रशासन द्वारा तैनात कर्मी से संपर्क करें।

▫️पूजा पण्डालों के आस-पास अपने वाहन को यत्र न लगायें, वाहनों को हमेशा निर्धारित वाहन पड़ाव स्थल (प्रशासन/ दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा चिन्हित) पर ही पार्क करें।

▫️किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

▫️किसी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति में निम्न नम्बरों पर संपर्क स्थापित किया जाय :-

1. पुलिस सहायता के लिए 100

2. अग्निशमन सहायता के लिए 101

3. फायर स्टेशन जामताड़ा 9304953448

4. जिला कन्ट्रोल रूम 06433-222015
06433-222245

‼️ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, जामाताड़ा द्वारा जनहित में जारी‼️

08/10/2024

◼️ झारखण्ड सरकार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, राँची, झारखण्ड के सामाजिक सुरक्षा कोषांग जामताड़ा जिला में "गोगो दीदी योजना" के नाम से कोई योजना संचालित या क्रियान्वित नहीं है और न ही जिला प्रशासन के द्वारा कोई आवेदन प्रपत्र जारी किया गया है - श्रीमती कलानाथ, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, जामताड़ा

आज दिनांक 08.10.2024 को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जामताड़ा श्रीमती कलानाथ द्वारा जानकारी प्रदान किया गया कि जामताड़ा जिलान्तर्गत कतिपय स्त्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों के द्वारा "गोगो दीदी योजना" के नाम से 2100/- रू0 प्रति महिला को लाभ देने हेतु आवेदन प्रपत्र भरवाया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि वर्तमान में झारखण्ड सरकार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, राँची, झारखण्ड के सामाजिक सुरक्षा कोषांग जामताड़ा जिला में "गोगो दीदी योजना" के नाम से कोई योजना संचालित या क्रियान्वित नहीं है और न ही जिला प्रशासन के द्वारा कोई आवेदन प्रपत्र जारी किया गया है।

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से आज दिनांक 04.10.2024 को समाहरणालय जामताड़ा अवस्थित एसजीएसवाई सभागार में जिल...
04/10/2024

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से आज दिनांक 04.10.2024 को समाहरणालय जामताड़ा अवस्थित एसजीएसवाई सभागार में जिला स्तरीय दुधारू पशु मेला सह प्रर्दशनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप एवं जिला पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी श्री विद्यासागर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक श्री जुगनू मिंज ने कहा कि सरकार के द्वारा जितनी भी लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उसका लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत भी पशुपालकों के आर्थिक संवर्धन हेतु सरकार द्वारा कई पहल किए गए हैं, आप लोग इसका लाभ उठाएं। वहीं आयोजित कार्यशाला में पशुपालकों को उन्नत पशुपालन, आवास व्यवस्था, चारा, पशुपोषण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, बीमारी, टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पशु मेला में विभिन्न प्रखण्डों से आये लाभुकों के बीच कुल 11 जोड़ा बैल एवं 53 दुधारू गायों का वितरण किया गया।

इस मौके पर संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के अलावा अन्य कर्मी आदि मौजूद रहे।

◼️ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत आज उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार के  नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से सदर अस्पत...
02/10/2024

◼️ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत आज उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल जामताड़ा तक चलाया गया स्वच्छता अभियान; जिलावासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने व स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेने हेतु उप विकास आयुक्त ने किया अपील...

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय पर विगत 14 सितंबर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के समापन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार के नेतृत्व में अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा श्री दानिश हुसैन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला समन्वयक एसबीएम-जी श्री अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल जामताड़ा तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ दिलाकर सभी से अपने स्वभाव एवं विचार में स्वच्छता को सन्निहित करते हुए उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का अपील किया।

वहीं उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर पुलिस अधीक्षक एवं सिविल सर्जन एवं नजारत उप समाहर्ता आदि के द्वारा पुराना कोर्ट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

माल्यार्पण के उपरांत उप विकास आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर हमें चलने की आवश्यकता है। उनके अहिंसा, सद्भावना, सहअस्तित्व एवं आपसी सहयोग के विचार हमेशा हमारे लिए प्रासंगिक रहेंगे। वे आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें। उनके इस सिद्धांत को पूरी दुनिया ने अपनाया है। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचारों का पालन कर हीं हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वे देश के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिये। ऐसे में यदि हम अपने जीवन में स्वच्छता को अहमियत देकर स्वच्छ समाज व स्वच्छ राष्ट्र की परिकल्पना में अपना योगदान देते हैं तो वास्तव में यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी को ये प्रण लें कि प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ जामताड़ा बनाने में अपना-अपना सहयोग अवश्य करेंगे।

वहीं इसके अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा मिहिजाम के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपूर कुष्ठ कॉलोनी का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए सफाई के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में बढ़ चढ़ कर स्वच्छता अभियान हिस्सा लिया गया। इस दौरान प्रखंडों में महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किया गया।

Address

Jamtara
815351

Opening Hours

10am - 5pm

Website

http://www.jamtara.nic.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPRD Jamtara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IPRD Jamtara:

Share