Jamtara Police

Directions Website

Jamtara Police official Account of Jamtara Police For Any Emergency, Dial 100/112

आज दिनांक 25/09/2026 को जामताड़ा पुलिस द्वारा CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों  के आधार पर विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थान...
25/09/2026

आज दिनांक 25/09/2026 को जामताड़ा पुलिस द्वारा CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सबंधित थाना द्वारा विधिवत सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जामताड़ा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
जामताड़ा पुलिस आमजनों से अपील करती है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं!

जामताड़ा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर। Office of Chief Minister, Jharkhand Jharkhand Police Shambhu K Singh Jamtara Police

शम्भु कुमार सिंह(भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी क...
19/09/2026

शम्भु कुमार सिंह(भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई जिसमें 04 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से नगद राशि- 2,20,000/- रु०, मोबाईल-13, फर्जी सीम कार्ड-13, ATM कार्ड-08 एवं चेकबुक -01 बरामद कर, साईबर अपराध थाना काण्ड संख्या- 59/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Office of Chief Minister, Jharkhand
Jharkhand Police
Cyber Dost
Shambhu K Singh
Dysp Amit Ravidas

पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के निर्देशानुसार फतेहपुर थाना अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालको...
18/09/2026

पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के निर्देशानुसार फतेहपुर थाना अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों एवं आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति जागरूक किया गया Office of Chief Minister, Jharkhand Jharkhand Police Shambhu K Singh

आज दिनांक 09/09/2026 को  शम्भू कुमार सिंह(भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा के द्वारा  मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया...
09/09/2026

आज दिनांक 09/09/2026 को शम्भू कुमार सिंह(भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिले में हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षाकी गई एवं लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से बल दिया गया
1. महिला एवं बाल अपराधों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
2. साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु साइबर सेल को और अधिक सक्रिय किया जाए।
3. वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए।
4. लंबित मामलों में वैज्ञानिक अनुसंधान विधियों का अधिकतम उपयोग किया जाए।
5. जनता के साथ बेहतर पुलिस-जनसंपर्क स्थापित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को नियमित रूप से संचालित करें एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखें ।
Jharkhand Police

आज दिनांक 06.09.2026 को झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के असामयिक एवं दुखद निधन पर उपायुक्त, जा...
06/09/2026

आज दिनांक 06.09.2026 को झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के असामयिक एवं दुखद निधन पर उपायुक्त, जामताड़ा के गोपनीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपायुक्त जामताड़ा,पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई! Jharkhand Police Office of Chief Minister, Jharkhand Shambhu K Singh

आज दिनांक-03/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय,जामताड़ा में पीपिंग  सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें वीरता के लिए राष्ट्र...
03/09/2026

आज दिनांक-03/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय,जामताड़ा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदम/पुलिस पदक से अलंकृत एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये पारी से बाहर अगली पंक्ति में प्रोन्नत जामताड़ा जिला बल के पु०अ०नि० सुशील टुडू को पुलिस निरीक्षक एवं आ०/1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में स्टार एवं बैच लगाकर पीपिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा दोनों को बुके देकर उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में बैहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी गई ।कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक(मु०) एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
Jharkhand Police
Jamtara Police
Shambhu K Singh

पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध के विरुद्ध की गई छापेमारी में 04 साईबर अपराधियों क...
31/08/2026

पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध के विरुद्ध की गई छापेमारी में 04 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 08 मोबाइल, 10 फर्जी सिम कार्ड एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
Jharkhand Police
Jamtara Police
Shambhu K Singh

25/08/2026
जामताड़ा पुलिस द्वारा CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों  के आधार पर विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए क...
25/08/2026

जामताड़ा पुलिस द्वारा CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 37 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सबंधित थाना द्वारा विधिवत सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जामताड़ा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
जामताड़ा पुलिस आमजनों से अपील करती है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं!

जामताड़ा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर। Jharkhand Police Office of Chief Minister, Jharkhand DC Jamtara Jamtara Police Shambhu K Singh

Address

Jamtara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamtara Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share