DUKHI MURMU

DUKHI MURMU सामाजिक-राजनीतिक पेशेवर जिसने अपनी चकनयापाड़ा पंचायत के लोगों के उत्थान के लिए खुद को समर्पित कर दिया
(1)

Dear ,Villager

I am Dukhi Murmu, honored to serve as the Mukhiya of Chaknayapada Panchayat. It is with great pride and dedication that I undertake the responsibility of leading our community towards progress and prosperity

चकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री बनमाली मिर्धा के ओर से सभी पंचायत वासियों को सूचित किया जाता है कि :📅 दिनांक ...
25/08/2025

चकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री बनमाली मिर्धा के ओर से सभी पंचायत वासियों को सूचित किया जाता है कि :

📅 दिनांक – 27 अगस्त
⏰ समय – सुबह 9:30 बजे से
📍 स्थान – पंचायत भवन, चकनयापाड़ा

👉 इस दिन पंचायत भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक विशेष कैंप लगाया जा रहा है।
इस कैंप में आपके सभी बैंक से जुड़ी समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया जाएगा –

✔️ लोन से संबंधित जानकारी
✔️ बंद खाता तुरंत चालू करना
✔️ ई-केवाईसी (e-KYC)
✔️ और अन्य बैंक से जुड़े सभी काम

अब बैंक जाने की ज़रूरत नहीं, बैंक आपके पंचायत में आएगा।
रिज़र्व बैंक के अकाउंटिंग असिस्टेंट स्वयं उपस्थित रहेंगे।

🙏 आप सभी पंचायत वासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पहल को सफल बनाएँ।

आपके मुखिया प्रतिनिधि
बनमाली मिर्धा

*चकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया "दुखी मुर्मू" द्वारा प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया*मुखिया बनने के बाद मुखिया प्रत...
15/08/2025

*चकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया "दुखी मुर्मू" द्वारा प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया*

मुखिया बनने के बाद मुखिया प्रतिनिधि बनमाली मिर्धा ने संकल्प लिया था कि चकनयापाड़ा पंचायत के जो भी विद्यार्थी 10वीं एवं 12वीं (झारखंड अकादमिक काउंसिल - जैक बोर्ड) में जिला टॉपर या स्कूल टॉपर बनेंगे, उन्हें पंचायत की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसी संकल्प को निभाते हुए, इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को पंचायत के तीन मेधावी छात्रों को ₹4000 का चेक और सम्मान पत्र प्रदान किया गया —

1.गांव – डबर
नाम: तुहिन पैटंडी
पिता का नाम: श्यामल पैटंडी
कक्षा: 12वीं
प्रतिशत: 90.8%
स्कूल: R.K +2 हाई स्कूल, नाला
उपलब्धि: जामताड़ा जिला का तीसरा स्थान

2.गांव – चकनयापाड़ा
नाम: संजिता राउत
पिता का नाम: मनोज राउत
कक्षा: 10वीं
प्रतिशत: 95%
स्कूल: R.K +2 हाई स्कूल, नाला
उपलब्धि: स्कूल टॉपर

3.गांव – मोहनपुर
नाम: सौरभ घोष
पिता का नाम: शश्ति पदा घोष
कक्षा: 8वीं
स्कूल: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहनपुर
उपलब्धि: झारखंड ओलंपियाड में पूरा झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किए हैं।

मुखिया दुखी मुर्मू और मुखिया प्रतिनिधि बनमाली मिर्धा ने कहा कि यह परंपरा हर साल जारी रहेगी,ताकि पंचायत का हर बच्चा बड़े सपनों के साथ पढ़ाई करे और सफलता हासिल करे।
आज ये बच्चे पंचायत की शान हैं, कल देश का नाम रोशन करेंगे। 🇮🇳

चाकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री बनमाली मिर्धासभी को सूचित करते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर परआप स...
13/08/2025

चाकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री बनमाली मिर्धा
सभी को सूचित करते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर
आप सभी को झंडा फहराने के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है।
आइए, हम सब एक साथ मिलकर तिरंगे को नमन करें और देशभक्ति का संदेश फैलाएं।

तारीख: 15 अगस्त 2025
🕤 समय: सुबह 9:30 बजे
📍 स्थान: चाकनयापाड़ा पंचायत भवन

आमंत्रित अतिथि:

1.चाकनयापाड़ा पंचायत के सभी नागरिक

2.सभी वार्ड सदस्य

3.सभी गांव के प्रधान

4.सभी JSLPS समूह की दीदी-सहेली

5.गांव के सभी सहिया साथी

6.गांव के जल सहिया

7.पंचायत के सभी ग्राम सेवक

8.पंचायत के सभी ठेकेदार

9.गांव के सभी सम्मानित जन

आपकी उपस्थिति हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत होगी।
आइए, मिलकर आज़ादी के इस पर्व को उत्साह और एकता के साथ मनाएं।

31/12/2024

*"मैं, दुखी मुर्मू, चकनयापाड़ा पंचायत की मुखिया, आप सभी को नए साल 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह नया वर्ष आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए। हम सब मिलकर अपने पंचायत को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। आप सभी का सहयोग और विश्वास हमारी ताकत है। इस नए साल में हम एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करेंगे और अपने पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाएंगे। नया साल आप सभी के लिए मंगलमय हो!"*

सूचना:चाकनयापाड़ा के सभी निवासियों से निवेदन है कि अपने (PDS) डीलर के पास जाकर जल्द से जल्द केवाईसी करवा लें।जिनके राशन ...
30/11/2024

सूचना:
चाकनयापाड़ा के सभी निवासियों से निवेदन है कि अपने (PDS) डीलर के पास जाकर जल्द से जल्द केवाईसी करवा लें।

जिनके राशन कार्ड में नाम दर्ज है, वे सभी अपने डीलर के पास जाकर केवाईसी अवश्य कराएं। ध्यान दें, केवाईसी केवल आपके डीलर के पास ही होगा।

धन्यवाद!
चाकनयापाड़ा पंचायत।

17/09/2024

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष *श्री रविंद्र नाथ महतो* जी ने पंचायत चकनयापड़ा के पांच गांव में नया *आंगनबाड़ी केंद्र* निर्माण कार्य के लिए अनुमति दे दिया है जल्द से जल्द 5 महीना के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण पूरा कर दिया जाएगा आंगनवाड़ी निर्माण कार्य के लिए गांव का नाम
*(1).. जीवनपुर*
*(2).. बाबूपुर*
*(3).. डाबर*
*(4).. जगन्नाथपुर*
*(5).. डुमरिया*

15/08/2024

चकनयापाड़ा पंचायत के मुखिया के रूप में, मुझे अपने छात्रों को साइकिल प्रदान करके उनकी शिक्षा का समर्थन करने पर गर्व है। यह छोटा सा कदम उन्हें अपने स्कूलों तक अधिक आसानी से पहुँचने में मदद करेगा और उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। शिक्षा एक उज्जवल भविष्य की कुंजी है, और मैं इसे हमारे समुदाय के हर बच्चे तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।"

14/08/2024

Address

Village :/Jibanpur , Post:/Sitamuri, P. S:/Bindapathar
Jamtara
815355

Telephone

+918210494691

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DUKHI MURMU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DUKHI MURMU:

Share