06/08/2026
वायरल ऑडियो और AI वीडियो पर हमारा पक्ष | निष्पक्ष जांच की मांग
महत्वपूर्ण सूचना
सोशल मीडिया पर मेरे संबंध में वायरल किए जा रहे ऑडियो एवं वीडियो के संदर्भ में मैं अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहता हूँ।
मेरा कहना है कि वायरल की जा रही सामग्री वास्तविक नहीं है और उसमें कथित रूप से संपादन या AI तकनीक का उपयोग किया गया है। इसलिए मैं इस सामग्री का खंडन करता हूँ।
मैं संबंधित अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच की मांग करता हूँ, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।
साथ ही सभी मित्रों एवं आम जनता से विनम्र अनुरोध है कि किसी भी ऑडियो, वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और अपुष्ट सामग्री को साझा करने से बचें।
सत्य तथ्यों और निष्पक्ष जांच के आधार पर ही सामने आना चाहिए।
#सत्य_की_जीत #निष्पक्ष_जांच