The Bharat Scouts & Guides Janjgir-Champa

The Bharat Scouts & Guides Janjgir-Champa Once a scout always scout

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़जिला संघ: जांजगीर-चांपाबैठक कार्यवाही विवरण (Minutes of Meeting)दिनांक: 18 जुलाई 2026...
19/07/2026

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़
जिला संघ: जांजगीर-चांपा
बैठक कार्यवाही विवरण (Minutes of Meeting)
दिनांक: 18 जुलाई 2026 | समय: दोपहर 12:00 बजे
अध्यक्षता: श्री हितेश यादव, जिला मुख्य आयुक्त
कार्यसूची एवं प्रमुख निर्णय:
आज दिनांक 18/07/2026 को जिला संघ, जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए:
1. स्काउटिंग गतिविधियों का सुदृढ़ीकरण:
सत्र 2026-27 के लिए स्काउटिंग गतिविधियों के बेहतर संचालन हेतु रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि पूर्व से संचालित यूनिट्स में नियमित गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं, नई यूनिट्स को प्रशिक्षण दिया जाए और सभी संस्थाओं का चार्टर (Charter) बनवाने का अभियान चलाया जाए।
2. ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला एवं शेड्यूल:
प्रत्येक विकासखंड में बी.आर.सी. (BRC) भवन या अन्य सुविधाजनक स्थान पर प्राचार्य, प्रधान पाठकों एवं यूनिट लीडर्स के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य OYMS पंजीकृत संस्था का वारंट/चार्टर तैयार करना है। कार्यशाला का शेड्यूल निम्नानुसार रहेगा:
| दिनांक | विकासखंड |
|---|---|
| 29 जुलाई | अकलतरा |
| 01 अगस्त | नवागढ़ |
| 03 अगस्त | पामगढ़ |
| 05 अगस्त | बम्हनीडीह |
| 07 अगस्त | बलौदा |
3. शिविर एवं प्री-टेस्टिंग कैंप:
* तृतीय सोपान शिविर: सत्र 2026-27 हेतु शिविर अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के द्वितीय सप्ताह में शिवरीनारायण/बनहिल में आयोजित करना प्रस्तावित है। जिला पदाधिकारी (DOC/DTC) शीघ्र स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
* प्री-टेस्टिंग कैंप: राज्य पुरस्कार हेतु अगस्त के अंतिम सप्ताह में कैंप आयोजित होगा। इसमें सत्र 2025-26 के उत्तीर्ण छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
4. अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
* यूनिट लीडर प्रशिक्षण: अक्टूबर माह में बेसिक प्रशिक्षण शिविर प्रस्तावित है। प्राचार्य से सूची 31 जुलाई तक प्राप्त करने हेतु डी.टी.सी. को निर्देशित किया गया।
* वृक्षारोपण: सभी यूनिट्स 15 अगस्त तक वृक्षारोपण कर फोटो और प्रतिवेदन राज्य मुख्यालय हेतु भेजेंगे।
* संघ का गठन: जिला एवं विकासखंड स्तर पर संघ का गठन 15 अगस्त से पूर्व पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
* मांगपत्र: स्काउटिंग बैजेज में परिवर्तन हेतु भेजे गए मांगपत्र की राशि जिला फंड से व्यय करने का अनुमोदन किया गया।
* सम्मान एवं समीक्षा: प्राचार्यों, उत्कृष्ट यूनिट्स, लीडर्स एवं स्वयंसेवकों का सम्मान समारोह अगस्त माह में होगा। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
* प्राचार्य बैठक: स्काउटिंग गतिविधियों हेतु प्राचार्यों की बैठक के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से अनुमति ली जाएगी।

उपस्थित पदाधिकारी:
बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
* श्री हितेश यादव - जिला मुख्य आयुक्त
* श्री दीपक कुमार यादव - जिला सचिव
* डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी - DOC(S)
* सुश्री श्वेता जायसवाल - SOC(G)
* श्री पूरन पटेल - DTC(S)
* श्रीमती धनमल महंत - DTC(G)
* श्री अनिल सिदार - ADS
* श्रीमती गौरी साहू - JAS
* श्री अनुराग कश्यप - वि.खं. अकलतरा
* श्रीमती दुर्गेश नंदनी राठौर - वि.खं. अकलतरा
* श्रीमती प्रतिभा यादव - वि.खं. अकलतरा
* श्रीमती अरुणा व्यास मिरी - वि.खं. अकलतरा
* श्री परमेश्वर सिंह टेकाम - वि.खं. बलौदा
* श्री नेपाल सिंह कंवर - वि.खं. बलौदा
* श्री चंद्रशेखर महतो - वि.खं. पामगढ़ (DSO एवं ADSO)
* श्री राकेश राजपूत - वि.खं. नवागढ़
* श्री अनुभव तिवारी - मीडिया प्रभारी, अकलतरा
अनुमोदन:
उपरोक्त समस्त प्रस्तावों को जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला-जांजगीर-चांपा द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान की गई।
(

19/07/2026
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा में स्काउट्स एंड गाइड्स का सेवा कार्य: स्वच्छता, ध्वज शिष्टाचार एवं पौधरोपण कार्यक...
19/07/2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा में स्काउट्स एंड गाइड्स का सेवा कार्य: स्वच्छता, ध्वज शिष्टाचार एवं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न
मड़वा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विद्यालय की सावित्री बाई फूले गाइड कंपनी, स्वामी विवेकानंद स्काउट दल और द ग्रीन थंब रोवर क्रू के संयुक्त प्रयास से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, ध्वज शिष्टाचार और पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था प्राचार्य व ग्रुप लीडर श्री जगमोहन सिंह पैंकरा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउटिंग एक ऐसी जीवन पद्धति है जो विद्यार्थियों को कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी साहस के साथ कार्य करने का हौसला देती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मानित होने वालों में व्याख्याता श्री योगेन्द्र शुक्ला, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, व्यायाम शिक्षक श्री रमेश तिवारी, श्री रमेश चंद्र देवांगन, श्री एच पी साहू, श्रीमती कविता साहू, श्री गिरजा प्रसाद साहू, श्री अभिषेक पाठक, कु अनीता टांडे एवं श्री आशुतोष शर्मा शामिल रहे।

कार्यक्रम का संयोजन गाइड कैप्टन कु श्वेता जायसवाल के दिशा-निर्देशों में किया गया। ध्वज शिष्टाचार की प्रक्रिया में स्काउट मास्टर श्री दीपक कुमार यादव और रोवर लीडर श्री सुख सागर निराला ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कलर पार्टी में राज्यपाल गाइड कु दीपिका साहू, कु सुलोचना साहू, कु मेघा साहू तथा एस.एम./ए.एस.एम. कु पूर्वशी व कु सोनाली साहू ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पौधरोपण में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्य में राज्यपाल स्काउट प्रेमेन्द्र साहू, कृपाल सिंह कंवर, भागीरथी बरेठ, पुष्कर साहू, जितेश यादव, साहिल सोनवानी, भावेश साहू, चन्द्रसेन, संदीप यादव, दिव्या कंवर, चाँदनी कंवर, माही केवट सहित अन्य स्काउट-गाइड्स ने श्रमदान किया।

अत्यंत सम्मानित राज्य मुख्य आयुक्त, श्री इंद्रजीत सिंह खालसा जी (छत्तीसगढ़ राज्य) को 'द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नेशनल ...
12/07/2026

अत्यंत सम्मानित राज्य मुख्य आयुक्त, श्री इंद्रजीत सिंह खालसा जी (छत्तीसगढ़ राज्य) को 'द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नेशनल एसोसिएशन' की 'नेशनल एडल्ट इन स्काउटिंग एंड गाइडिंग कमेटी' का माननीय सदस्य मनोनीत किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई! ⚜️
> यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है और आपके उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी नेतृत्व का सच्चा सम्मान है। आदरणीय महोदय, इस नई और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं!
जिला संघ जांजगीर चांपा
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी में दिनांक 18 से 22 जून 2026 तक आयोजित स्पेशल कोर्स में ...
23/06/2026

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी में दिनांक 18 से 22 जून 2026 तक आयोजित स्पेशल कोर्स में जिले से
फर्स्ट एड में
श्री दीपक कुमार यादव
कु श्वेता जायसवाल

ट्रेनिंग काउन्सलर कोर्स
श्री राजेंद्र कश्यप
श्री अनिल कुमार सिदार

योगा इंस्ट्रक्टर में
कु पायल पटेल
कु काजल पाटले ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लिया एवं सभी लीडर्स सफल रहे ।

जांजगीर-चांपा: स्काउट्स एवं गाइड्स ने पृथ्वी दिवस पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला, पोस्टर-बैनर से दिया पर्यावरण संरक्षण का स...
22/04/2026

जांजगीर-चांपा: स्काउट्स एवं गाइड्स ने पृथ्वी दिवस पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला, पोस्टर-बैनर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जांजगीर-चांपा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला संघ जांजगीर-चांपा द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर Our Power, Our Planet थीम के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर और रेंजर ने विवेकानंद मार्ग से हाईस्कूल मैदान तक एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। हाथों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखे पोस्टर और बैनर लेकर निकले इन वॉलेंटियर्स ने प्लास्टिक मुक्त अभियान और वृक्षारोपण पर जोर दिया।
इस अभियान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर और बी.आर. अंबेडकर ओपन रोवर क्रू के सदस्यों ने पूरे अनुशासन के साथ अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संयोजन डी.ओ.सी. गाइड सुश्री श्वेता जायसवाल द्वारा किया गया। आयोजन में जिला संगठन आयुक्त डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, डीटीसी श्री पूरन लाल पटेल और डॉ. धनमत महंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला सचिव श्री दीपक कुमार यादव के विशेष मार्गदर्शन में टीम ने इस अभियान को सफल बनाया। श्री यादव ने कहा कि सामाजिक जागरूकता से ही हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं।
जिला युवा समिति अध्यक्ष श्री मोहनीश बरेठ के नेतृत्व में सेवा प्रदान करने वाली टीम में श्री भागीरथी बरेठ, श्री कुलदीप यादव, श्री पुष्कर साहू, श्री साहिल सोनवानी, श्री शैलेश सोनवानी, श्री सागर सोनवानी, श्री आयुष कंवर, सुश्री पूर्वशी साहू, सुश्री सोनाली पटेल, सुश्री प्रतिमा बरेठ, सुश्री देविका बरेठ, श्री भूपेंद्र कुमार, श्री भागीरथी श्रीवास, श्री ईश्वर श्रीवास, श्री अरमान श्रीवास, श्री जयशंकर बरेठ, सुश्री मुस्कान यादव, सुश्री रोशनी साहू, सुश्री भामिनी साहू, सुश्री संध्या कंवर, सुश्री दिवांशी यादव, सुश्री अदिति यादव, सुश्री अर्कजा यादव, श्री नवी राठौर और सुश्री दुर्गेश्वरी गढ़ेवल सहित अन्य वॉलेंटियर्स शामिल रहे।

बिलासपुर संभाग की ऑनलाइन बैठक में जिले की प्रगति की हुई समीक्षा, रामनवमी से प्याऊ और अप्रैल में एडल्ट लीडर प्रशिक्षण शिव...
17/03/2026

बिलासपुर संभाग की ऑनलाइन बैठक में जिले की प्रगति की हुई समीक्षा, रामनवमी से प्याऊ और अप्रैल में एडल्ट लीडर प्रशिक्षण शिविरों का होगा आयोजन
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा मंगलवार को बिलासपुर संभाग की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जांजगीर-चांपा जिले ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए जिले में संचालित गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।यह महत्वपूर्ण बैठक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनमसिंह साहू, एस.ओ.सी. श्री अमित क्षत्रिय, एस.टी.सी. श्रीमती सरिता पांडेय और एस.ओ.सी. श्रीमती जलवती साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अधिकारियों ने जिले की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंजीयन और आय-व्यय का विवरण पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 95 प्रतिशत शासकीय विद्यालयों का पंजीयन अंशदान राज्य मुख्यालय को भेजा जा चुका है। शेष निजी एवं शासकीय स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्मरण पत्र जारी कर जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्काउट-गाइड द्वारा रामनवमी से एक माह के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ संचालित किए जाएंगे:
• बाजार चौक मड़वा: शा. उमावि मड़वा यूनिट।
• एनएच 49 तिलई: शा. उमावि तिलई।
• कचहरी चौक जांजगीर: शा. कन्या खोखरा, शा. कन्या उमावि जांजगीर, शा. कन्या पूमावि जांजगीर, शा. उमावि मड़वा, विप्लव संस्था एवं अशोक मेडिकल के सहयोग से।
• मेला ग्राउंड शिवरीनारायण: लिटिल फ्लावर स्कूल जांजगीर।
• गुड़ी चौक अंगार खार: शा. पूमावि अंगार खार द्वारा प्रस्ताव दिया गया है ।
पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में बेसिक प्रशिक्षण शिविर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। वहीं, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण (ALT/HWB/Advance) के लिए आवेदन तैयार कर लिए गए हैं।
• एडवेंचर कैंप पचमढ़ी के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार प्रतिभागियों की जानकारी भेजी जा चुकी है। जिसमे प्राप्त कोटा अनुसार 20-24 मार्च को 21 सदस्यीय दल एवं 25-29 मार्च के लिए 41 सदस्यीय दल को भेजने की तैयारी पूर्ण हो गई है । जानकारी दी गई कि
• जिले में वर्तमान में 2 रोवर और 2 रेंजर ओपन यूनिट सक्रिय हैं।
• युवा समिति का गठन
विशेष कार्यक्रम और समितियां
जिले में बैज कमेटी का गठन किया जा चुका है, जिसमें इस वर्ष कुछ संशोधन प्रस्तावित हैं। साथ ही आगामी समय में ट्रेकिंग, समागम, यूथ फोरम, स्टैंडर्ड जजिंग कोर्स और मार्च पास्ट जैसे विशेष कार्यक्रम निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे।बैठक में जिला सचिव दीपक कुमार यादव ,डी.ओ.सी. स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी डीटीसी स्काउट श्री पूरनलाल पटेल एवं डी.ओ.सी. गाइड कु. श्वेता जायसवाल
पामगढ़ ब्लॉक सचिव प्रभाव वानी जुड़े थे ।

स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए कार्य करें : डी ई ओ श्री सिन्हा  स्काउट्स एंड गाइ...
19/01/2026

स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए कार्य करें : डी ई ओ श्री सिन्हा
स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ के पदाधिकारी मिले जिला शिक्षा अधिकारी से
जंबूरी में जिले की सक्रिय सहभागिता से कराया अवगत

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री ए.के. सिन्हा से सौजन्य मुलाकात की। जिला संघ द्वारा स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन में मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला मुख्य आयुक्त श्री हितेश यादव एवं डीईओ श्री ए.के. सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में जिले के स्काउट-गाइड दल की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिन्हा ने जिले स्काउटिंग गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं छिपी प्रतिभाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाना चाहिए। जिला सचिव दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिला संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही तृतीय सोपान एवं निपुण जांच शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव है, जिसमें उत्तीर्ण स्काउट्स, गाइड्स, रोवर एवं रेंजर ही राज्य स्तरीय जांच के लिए पात्र होंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि राज्यपाल प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंकों का प्रावधान प्राप्त होता है। इस अवसर पर नवागढ़ बीईओ श्री एम.डी. दीवान, शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला भी उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने जिला क्रीड़ा अधिकारी रमेश तिवारी से भी मुलाकात कर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । डीओसी स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, डीटीसी स्काउट श्री पूरनलाल पटेल, डीओसी गाइड कु.श्वेता जायसवाल, सहायक सचिव श्री अनिल सिदार, श्री परमेश्वर सिंह सिदार, श्री नेपाल सिंह कंवर, श्री राकेश राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Address

Janjgir

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bharat Scouts & Guides Janjgir-Champa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category