Thana Janjgir Police

Thana Janjgir Police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Thana Janjgir Police, Government Organization, Janjgir.

30/11/2025
दिनांक 02.04.25⏺️ यातायात पुलिस के जवान को ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 03 आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार...
03/04/2025

दिनांक 02.04.25

⏺️ यातायात पुलिस के जवान को ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 03 आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏺️ सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जांजगीर शहर में निकाला गया पैदल जुलूस

⏺️ आरोपियों द्वारा यातायात नियमों पालन न करते हुए आम जगह पर खड़ी की जा रही थी मोटरसाइकल

⏺️आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र० 260/25 धारा - 221, 121(1), 132, 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

नाम आरोपी

01. दीप कुमार सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष वार्ड क 19 जेल भाठापारा खोखरा
02. बादल सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष सा. वार्ड क 18 खोखरा
03. अजय कुमार सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क 19 जेलभाठा खोखरा थाना जांजगीर जिला

दिनांक  02.04.25⏺️ सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा में थाना जांजगीर पुलिस द्...
02/04/2025

दिनांक 02.04.25

⏺️ सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा किया गया

⏺️ सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा की गई सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

⏺️ कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

⏺️ किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें।

⏺️ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।

⏺️ किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करें।

⏺️ पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें।

⏺️ टेलीग्राम में टास्क के नाम पर एवं अधिक लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग से सावधन रहे।

⏺️ ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई।

⏩ वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 02.04.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुलीपोटा में आयोजित किया गया।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

दिनांक  01.04.25⏺️ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जांजगीर - चांपा पुलिस की नई पहल⏺️ निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना ...
01/04/2025

दिनांक 01.04.25

⏺️ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जांजगीर - चांपा पुलिस की नई पहल

⏺️ निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत के ट्रैक्टर/पिकप के चालकों एवं वाहन मालिकों दी गई यातायात नियमों के संबंध में दी गई आवश्यक जानकारियां

⏩ ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग मजबूरी में पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं।

इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है और कई घायल हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ की गई है।

⏩ इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत के ट्रैक्टर - पिकअप वाहन मालिकों एवं चालकों का थाना स्तर में रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। सभी वाहनों पर यातायात संबंधी महत्वपूर्ण हिदायतें लिखी जाकर स्टिकर चिपकाई जा रही हैं ताकि वाहन चालक और यात्री सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस संबंध में वाहन चालकों/मालिकों को जागरूक की जा रही है

अभियान के प्रमुख बिंदु :

1. गांववार ऐसे वाहनों की गणना: सभी थानों को उनके क्षेत्र में चल रहे पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों का डेटा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।
2. वाहन मालिकों व चालकों की बैठक: सभी वाहन मालिकों और चालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें जीवन रक्षा के लिए बुनियादी सड़क सुरक्षा सावधानियों से जागरूक कराया गया।

• मुख्य निर्देश:

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें।
4. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते।
5. वाहन चालक नींद में, थके हुए अथवा नशे की हालत में कदापि न रहें।
6. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध ।
7. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करे।
8. नाबलिकों को वाहन न सौपें।
9. सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें।

उपरोक्त बुनियादी सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन को जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:

“सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

ट्रैक्टर-पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। ओवरलोडिंग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने से बचें। नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की जान बचाएं।”

“नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।”

दिनांक  01.04.25⏺️ सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी (च) में थाना जांजगीर पुलिस...
01/04/2025

दिनांक 01.04.25

⏺️ सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी (च) में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा किया गया

⏺️ सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा की गई सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

⏺️ कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

⏺️ किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें।

⏺️ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।

⏺️ किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करें।

⏺️ पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें।

⏺️ टेलीग्राम में टास्क के नाम पर एवं अधिक लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग से सावधन रहे।

⏺️ ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई।

⏩ वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.04.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरगहनी (च) में आयोजित किया गया।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 28.03.2025⏺️ दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवा...
29/03/2025

जांजगीर चांपा पुलिस
दिनांक 28.03.2025

⏺️ दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏺️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ आरोपी युवराज जैन उम्र 44 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड के पास कासाबेल थाना कासाबेल जिला जशपुर

दिनांक 28.03.25⏺️ घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही⏺️ आरोपी य...
29/03/2025

दिनांक 28.03.25

⏺️ घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏺️ आरोपी यश अवस्थी उर्फ आशीष अवस्थी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 28.03.25⏺️ निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर की सूझ बूझ से झारखंड राज्य से ...
29/03/2025

जांजगीर चांपा पुलिस
दिनांक 28.03.25

⏺️ निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर की सूझ बूझ से झारखंड राज्य से अपहृत हुए व्यक्ति को झारखंड पुलिस को सुरक्षार्थ सौंपा गया

⏩ सुमित दाहिया उम्र 39 वर्ष निवासी अनुरा पाउली केष्टोपुर चतुर्थ तल्ला फ्लोर नंबर 501 थाना बागुहाटी कोलकाता जो अचेतन स्थिति में नेता जी चौक जांजगीर में मिला था। जिसे उचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

⏩ उक्त व्यक्ति के उसके परिजनों के संबंध में पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर द्वारा थाना कोडरमा प्रभारी से संपर्क कर अवगत कराने पर बताया कि उनके यहाँ अपराध क्रमांक 50/ 2025 धारा 137( 2), 140 (3) 3, 5 BNS कायम किया है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उनकी टीम अपहृत को लेने के लिए रवाना हो रही है। कृपया उसे सुरक्षा रखने की बात बोले जाने पर, थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अपहृत को सुरक्षार्थ रखा गया था। थाना कोडरमा जिला कोडरमा (झारखंड) से पुलिस टीम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बंम बम सिंह एवं उनके स्टाफ जांजगीर आने पर सुमित दाहिया को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

दिनांक10.03.25⏺️ फर्जी तरीके से मोबाइल सिम नं जारी करने वाले जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर सहित फरार को किया गिरफ्तार⏺️ पूर्...
13/03/2025

दिनांक10.03.25

⏺️ फर्जी तरीके से मोबाइल सिम नं जारी करने वाले जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर सहित फरार को किया गिरफ्तार

⏺️ पूर्व में फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल (POS) के 03 संचालकों के विरूद कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है

दिनांक 04.03.2025⏺️ थाना जांजगीर क्षेत्र के साप्ताहिक बुधवारी बाजार में चांपा के व्यवसायी का सोने चांदी के जेवर चोरी करन...
05/03/2025

दिनांक 04.03.2025

⏺️ थाना जांजगीर क्षेत्र के साप्ताहिक बुधवारी बाजार में चांपा के व्यवसायी का सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले चोर गिरोह गिरफ्तार

⏺️ प्रकरण में उठाईगिरी हुए समस्त जेवर 2 किलो चांदी के एवं 19 ग्राम सोने के कीमती 3 लाख 50 हजार रुपए बरामद

⏺️ *महासमुंद जिले के उठाई गिरी गिरोह को जांजगीर पुलिस को पकड़ने में मिली सफलता

⏺️ उठाई गिरी गिरोह द्वारा नाबालिक बच्चों का उपयोग कर किया जाता है घटना करित

⏺️आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा साईन को किया गया जप्त

⏺️आरोपीगण घटना कारित करने के बाद घटना में चोरी किये सामान की बंटवारा से पहले करते है अपने कुल देवता की पूजा

⏺️चोरी के घटना दिनांक से महज 05 दिनों के अंदर आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

⏺️आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र० 134/25 धारा 303 (2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏺️ उठाईगिरी गिरोह द्वारा नाबालिक बच्चों का किया जाता है, उनका उपयोग कृपया इससे रहे सावधान

⏺️नाम आरोपी-

(1) कलिंगा गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी भीमखोज हा.मु माखन-उबरी करसीबहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद

(2) राजेश सौरा उम्र 49 वर्ष साकिन भाटापारा मकान नं. 170 संत रविदास वार्ड, ओवर ब्रिज के नीचे बलौदाबाजार थाना भाटापारा, जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छ०ग०)

दिनांक 02.03.2025⏺️ फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल (POS) के संचालकों के खिलाफ की गई ...
03/03/2025

दिनांक 02.03.2025

⏺️ फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल (POS) के संचालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई है।

⏺️ थाना जांजगीर/साइबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पाया गया कि थाना जांजगीर क्षेत्र में तीन मोबाइल दुकानों द्वारा कुल 102 फर्जी सिम कार्ड जारी किए गए थे।

⏺️ फर्जी सिम नंबर जारी करने वाले फन मोबाइल नैला जांजगीर, रेखा मोबाइल ब्लॉक कॉलोनी जांजगीर और गोनिक्स मोबाइल रिंग रोड जांजगीर शामिल हैं।

⏺️ दुकानों के संचालकों ने ग्राहकों की जानकारी के बिना फर्जी सिम कार्ड तैयार किया जा रहा था

⏺️ प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर

Address

Janjgir
495668

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana Janjgir Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share