Jashpur District police

Jashpur District police परित्राणाय साधूनाम

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।       #छत्तीसगढ़
04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#छत्तीसगढ़

🛡️📱 साइबर जागृति अभियान | जशपुर पुलिस🚨 पूरे जिले में चलाया जा रहा व्यापक साइबर जागरूकता अभियानछत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव...
03/09/2026

🛡️📱 साइबर जागृति अभियान | जशपुर पुलिस

🚨 पूरे जिले में चलाया जा रहा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत जशपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

⚠️ डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से रहें सावधान!

🔹 पुलिस/CBI/ED बनकर आए कॉल से न डरें।
🔹 OTP, UPI PIN एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
🔹 अनजान लिंक पर क्लिक या स्क्रीन शेयर न करें।
🔹 परिचित के नाम से पैसे मांगे जाने पर पहले पुष्टि करें।
🔹 अनजान व्यक्ति/वेबसाइट को व्यक्तिगत जानकारी न दें।

📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।

💡 सावधानी ही सुरक्षा है।
🙌 मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें।

🚔 जशपुर पुलिस — साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार जारी।

🚨🐄 ऑपरेशन शंखनाद जारी — गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई⚡ 08 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, 01 आरोपी गि...
03/09/2026

🚨🐄 ऑपरेशन शंखनाद जारी — गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

⚡ 08 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, 01 आरोपी गिरफ्तार
⚡ दो पुराने प्रकरणों में फरार 05 आरोपी गिरफ्तार

👮 गिरफ्तार आरोपी एवं पते:
1. अशोक कुमार यादव (37) — ग्राम वासुदेवपुर, थाना दुलदुला, जशपुर
2. बीरबल राम भगत (45) — ग्राम डुमरटोली, थाना जशपुर
3. मो. अफसर खान (37) — ग्राम लोदाम, थाना कुनकुरी, जशपुर
4. शाहिद खान (26) — खरवा टोली, थाना नारायणपुर, जशपुर
5. मुस्तकीम खान (48) — मधुबन टोली, जशपुर
6. ताजुद्दीन खान (43) — खरवा टोली, थाना नारायणपुर, जशपुर

🔴 थाना कुनकुरी: 02.09.2026 को हर्राडांड के पास 08 गौवंशों को झारखंड की ओर ले जाते आरोपी अशोक कुमार यादव को पकड़ा गया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। मोबाइल एवं लकड़ी का डंडा जप्त।

🔴 सिटी कोतवाली जशपुर: 06.01.2026 एवं 22.02.2026 के पुराने गौ तस्करी मामलों में फरार 05 आरोपियों को विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

📊 जनवरी 2026 से अब तक:
🐄 86 प्रकरण | 985 गौवंश मुक्त
👮 92 आरोपी जेल भेजे गए | 31 वाहन जप्त

💥 डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी।

02/09/2026
🔐 OTP है आपके खाते की डिजिटल चाबी!पेंशन, बैंक, KYC या किसी अन्य बहाने से अगर कोई OTP मांगे, तो सावधान रहें—OTP कभी भी कि...
01/09/2026

🔐 OTP है आपके खाते की डिजिटल चाबी!

पेंशन, बैंक, KYC या किसी अन्य बहाने से अगर कोई OTP मांगे, तो सावधान रहें—OTP कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
एक छोटी-सी सावधानी, आपके खाते और मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है। 🚨

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें

01/09/2026

पढ़े-लिखे और बड़े अफसर भी साइबर ठगी के शिकार क्यों हो जाते हैं? - जानिए पुलिस महानिदेशक महोदय से।

#छत्तीसगढ़

🚨 साइबर जागरूकता अभियान 🚨पेंशन या KYC अपडेट के नाम पर OTP साझा न करें!📱 साइबर ठग फोन कर खुद को बैंक/पेंशन विभाग का कर्मच...
01/09/2026

🚨 साइबर जागरूकता अभियान 🚨
पेंशन या KYC अपडेट के नाम पर OTP साझा न करें!

📱 साइबर ठग फोन कर खुद को बैंक/पेंशन विभाग का कर्मचारी बताकर KYC अपडेट या पेंशन जारी रखने के नाम पर OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी मांग सकते हैं।

⚠️ याद रखें: बैंक या पेंशन विभाग फोन पर आपका OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगता।

❌ किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और AnyDesk/TeamViewer जैसे रिमोट एक्सेस ऐप के जरिए अपने मोबाइल या बैंक खाते का नियंत्रण किसी को न दें।

🚫 “डिजिटल अरेस्ट” कानून में कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस/कोर्ट के नाम पर वीडियो कॉल कर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।

💡 अनजान लिंक पर क्लिक न करें। बिजली बिल, KYC अपडेट या किसी अन्य बहाने से आए संदिग्ध SMS/WhatsApp लिंक से सावधान रहें।

☎️ साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें
जशपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

#1930

31/08/2026

🚨 ऑपरेशन आघात 🚨

गांजा तस्करी करते विकास चौधरी गिरफ्तार!

📦 60 किलो गांजा — कीमत ₹30 लाख
🚗 वैन्यू कार नं. UP-91-U-6302 सहित कुल ₹40 लाख की जप्ती

📍 थाना बागबहार पुलिस ने गांधी चौक पर घेराबंदी कर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजे की खेप पकड़ी।

👤 आरोपी: विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष
📌 निवासी – समस्तीपुर, बिहार
📌 वर्तमान निवास – गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

⚖️ NDPS Act की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज।

🔥 ऑपरेशन आघात — नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार जारी!

31/08/2026

क्या वीडियो कॉल पर हो सकती है गिरफ्तारी?
जानिए पुलिस महानिदेशक महोदय से!

#छत्तीसगढ़

31/08/2026

जब DGP साहब को आया फर्जी ट्रैफिक चालान का लिंक!

जानिए पुलिस महानिदेशक महोदय ने क्या किया?

#छत्तीसगढ़

Address

Jashpur
496331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jashpur District police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jashpur District police:

Shortcuts

Share