Jashpur Police

Jashpur Police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jashpur Police, Government Organization, Jashpur.

दिनांक 28.11.2017 के अपरान्ह में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के द्वारा अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा ब...
29/11/2017

दिनांक 28.11.2017 के अपरान्ह में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के द्वारा अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री अर्जुन कुर्रे, डी एस पी अ.जा.क. श्री हरिचरण सिंह
प्रशिक्षु डी.एस.पी.श्री मनीष कुमार कुंवर एवं समस्त थाना/चैकी के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित अपराधों, लंबित मर्ग, लंबित शिकायतों के निकाल के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराधियों पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस को प्रभावशाली बनाने के लिये सभी प्रभारियों को गांवों में चलित थानों का आयोजन कर सीधे जनता से संपर्क स्थापित करने उनके समस्याओं का सार्थक निराकरण कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ करने हेतु निर्देशित किया। वारंटियों के धरपकड़ हेतु सूचना तंत्र मजबूत करने थाना प्रभारियों को एक-दूसरे से सामंजस्य स्थापित करने एवं विशेष अभियान चलाकर वारंटों की तामीली एवं जिले के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों पर सतत नजर रखने एवं उनके विरूद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही मानव तस्करी की रोकथाम के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं (एन.जी.ओ.), महिला जागृति समूह, ग्राम रक्षा समिति से आपसी सामंजस्य स्थापित करने एवं सभी ग्रामों में पलायन पंजी का संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम रक्षा समिति एवं महिला जागृति समूह को सक्रिय कर क्षेत्र में होने वाले अवैध शराब बिक्री, चोरी, लूट, आकस्मिक दुर्घटना, अनजान बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने, उनकी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखने व गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी हेतु विभिन्न राज्यों में लगातार टीम भेजने एवं इसमें संलिप्त प्लेसमेंट एजेंसियों के संचालक एवं दलालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

27/11/2017

ठुठीअंबा में देर रात पहुंचे एसपी, ग्रामीणों से पूछा सब ठीक तो है

नक्सली खौफ से अभी-अभी मुक्त हुआ है ठुठीअंबा

कुख्यात नक्सली मंगल नगेशिया और बुधराम के ख़ौफ़ से जहां ग्रामीण सदैव कांपते थे वहां आज ग्रामीण भयमुक्त जीवन जी रहे हैं। झारखंड की सीमा पर स्थित ग्राम ठुठीअंबा ऐसा गांव है जहां कुछ साल पहले तक नक्सली जन अदालत लगाया करते थे। शनिवार की रात को अचानक एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ग्राम ठुठीअंबा पहुंचे। उनके वाहन के गांव में घुसने पर कुछ ग्रामीण निकले। एसपी ने जब गाड़ी से उतरकर बाहर निकले ग्रामीणों से पूछा सब ठीक तो है ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान बिखर आई।

ग्रामीणों ने एसपी से कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारी को इतनी रात को हम पहली बार अपने गांव में देख रहे हैं। आईए साहब आईए कहते हुए ग्रामीण एसपी को अपने साथ ले गए। एक मकान के पास अलाव की व्यवस्था की गई। रात के वक्त एसपी के आगमन पर कुछ ग्रामीणों ने घर-घर जाकर दस्तक दी और रात में ही गांव में चौपाल बैठ गई। एसपी ने ग्रामीणों से पूछा अब कोई नक्सली तो यहां नहीं आता, कोई आपलोगों को डराता धमकाता तो नहीं है। ग्रामीणों ने जवाब दिया-साहब हमारे गांव में नक्सली अब नहीं आ रहे हैं पर सीमापार से उनके यहां आने का डर हमेशा बना रहता है। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि गांव को नक्सल मुक्त बनाए रखना है तो आपलोगों को सचेत रहना होगा। एसपी ने कहा कि नक्सली गतिविधयों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। याद रखें जिले में आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस की पूरी बटालियन के साथ सीआरपीएफ की कंपनी भी तैनात है। पुलिस आपकी मित्र है और पुलिस के रहते आपलोगों को डरकर रहने की कोई जरूरत नहीं है। ग्रामीणों ने जवाब दिया कि साहब पहले तो यहां रात क्या दिन में भी कोई बाहरी आदमी नहीं आना चाहता था। पर अब ऐसी स्थिति नहीं है।

गांव में एक बल्ब की रौशनी में एसपी की लगी चौपाल में ग्रामीण भीमसेन ने एसपी बताया कि साहब अब हम अपने बेटों का ब्याह आसानी से कर सकते हैं। उसने कहा कि पहले इस गांव में मामा लोगों के खौफ के कारण दूसरे गांव के लोग अपनी बेटियों का हांथ हमारे गांव के लड़कों के हांथ में नहीं देना चाहते थे। पर अब जब से यह गांव शांत हुआ है हमारे गांव के बेटों का भी ब्याह आसानी से हो पा रहा है। भीमसेन के इस जवाब ने एसपी श्री ठाकुर प्रसन्न हो गए। उन्होंने बताया कि आपकी इस बात ने मुझे आत्मीय संतुष्टि दी है।

कौशल विकास सहित अन्य जानकारियां साझा की

ठुठीअंबा गांव में एसपी ने ग्रामीणों को कौशल विकास की जानकारी देते हुए कहा कि गांव में यदि कोई बेरोजगार है तो वह कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करे। नजदीक में आरा में कौशल विकास का प्रशिक्षण केन्द्र खुल चुका है। कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर कोई भी आत्मनिर्भर बन सकता है। साथ ही इसमें नौकरियां भी मिल जाती है। इसके अलावा एसपी ने मानव तस्करी को भी ग्रामीणों को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में एसपी के साथ नक्सल ऑपरेशन के प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित थे।

27/11/2017
देर रात एसपी पहुंचे बार्डर के अंतिम गांव रनपुर, अलाव के साथ ग्रामीणों से चर्चानक्सल प्रभावित क्षेत्र रनपुर में अब बेखौफ ...
25/11/2017

देर रात एसपी पहुंचे बार्डर के अंतिम गांव रनपुर, अलाव के साथ ग्रामीणों से चर्चा

नक्सल प्रभावित क्षेत्र रनपुर में अब बेखौफ जीवन बिता रहे ग्रामवासी

नक्सली समस्या, मानव तस्करी, कौशल विकास सहित कई विषयों पर हुई चर्चा

झारखंड सीमा पर जिले का अंतिम गांव रननुर, कुछ साल पहले नक्सली खौफ के कारण यहां दिन में भी बाहरी लोगों का जाना मना होता था वहां आज ग्रामीण भयमुक्त जीवन गुजार रहे हैं। गुरूवार की देर रात को एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ग्राम रनपुर पहुंचे। एसपी को रात में देखकर शुरू में तो ग्रामीण चौंक गए और फिर किसी नक्सली घटना की आशंका से डरे पर बाद में एसपी ने सबसे साथ बैठकर बातचीत शुरू की। कड़कड़ाती ठंड में ग्रामीणों ने घर के भीतर जल रहे अलाव को बाहर निकाला। अलाव के पास बैठकर ग्रामीणों से एसपी श्री ठाकुर ने लंबी चर्चा की। इस दौरान नक्सल ऑपरेशन के प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता भी उनके साथ थे।

एसपी ने ग्रामीणों से पूछा कि अब तो झारखंड से कहीं नक्सली इधर छिपते-छिपाते तो नहीं आते। जिसपर ग्रामीणों ने कहा नहीं साहब अब मामा लोग (नक्सली) नाम की चीज यहां नहीं है। हमने कई सालों तक डर में जीवन जिया है पर अब ऐसा लग रहा है कि हम भी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। एसपी ने ग्रामीणों से मानव तस्करी को लेकर बातें बताई। एसपी ने कई घटनाओं का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों को बताया कि किस तरह से मानव तस्करी के दलाल बेरोजगार युवक-युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ महानगर ले जाते हैं। महानगरों में उन्हें अच्छा काम तो नहीं मिलता उल्टा क्षेत्र से गए लोगों का कई तरह से शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता है। एसपी श्री ठाकुर ने ग्रामीणों से कहा कि रोजगार के लिए कहीं भी बाहर जाने की जरूतर नहीं है। कम पढ़े-लिखे होने के कारण यदि नौकरी नहीं मिल रही है तो कौशल विकास की ट्रेनिंग लें। इस ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट भी किया जा रहा है। एसपी श्री ठाकुर ने बताया कि जशपुर जिले में हजारों युवक-युवतियां कौशल विकास की ट्रेनिंग ले रहे हैं और अधिकांश को रोजगार प्राप्त हो चुका है। रनपुर के ग्रामीणें को ट्रेनिंग के लिए कहीं दूर जाने के भी जरूरत नहीं है। आपके आरा में कौशल विकास का ट्रेनिंग सेंटर खुल चुका है। नक्सली मामले में श्री ठाकुर ने बताया कि नक्सली समस्या से मुक्त रहना है तो आप सभी को जागरूक रहना होगा। आपका गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ है और सीमापार आए दिन नक्सली घटनाएं घटित होती रहती है। इसलिए आप सभी को पुलिस के सहयोगी की भूमिका निभानी होगी। कभी भी गांव में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सीमापार से यदि नक्सलियों का दल भी गांव के आसपास घुस आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी शक्तियों से कई गुना ज्यादा ताकतवर पुलिस है। इसलिए ऐसी किसी भी गतिविधयों की सूचना देने में केाई विलंब ना करें। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों के साथ अलाव तपाते हुए ग्रामीणों के साथ चर्चा एसपी ने की। एसपी को रात में अपने गांव में अपने बीच पाकर ग्रामीण भी काफी खुश हुए।

जिला प्रशासन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम “सच होंगे सपने” के तहत आज दिनांक 20/11/2017 को पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर श्री ...
23/11/2017

जिला प्रशासन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम “सच होंगे सपने” के तहत आज दिनांक 20/11/2017 को पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के साथ प्रतिभावान छात्र हेमराज राम पिता श्री कृष्णा राम ग्राम तालासिली पोस्ट सोनक्यारी तहसील मनोरा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ को पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ एक दिन रहने का अवसर मिला।कक्षा 11वीं में अध्ययनरत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोरा के छात्र हेमराज राम गत वर्ष 2016-17में कक्षा दसवीं में 75% से उत्तीण होकर अपनों के साथ साथ जिला जशपुर का भी नाम रोशन किया है।छात्र को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे *सच होंगे सपने कार्यक्रम* के तहत छात्र हेमराज को यह सम्मान मिला है। साथ ही इस अवसर पर छात्र को पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर के साथ पुलिस विभाग के कार्यालयीन कार्य को बारीकी से देखने व समझने का मौका मिला है।

छात्र हेमराज राम द्वारा स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय का साक्षात्कार लिया गया छात्र हेमराज ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूछा कि एसपी बनने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

पुलिस अधीक्षक महोदय ने जवाब दिया की अच्छी मेहनत और लगन से पढ़ाई व प्रयास करने पर जो चाहिए मिल जाता है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्र हेमराज से गणित विषय को लेकर वार्तालाप किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्र हेमराज को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री प्रशांत सिंह ठाकुर कल देर रात बगीचा विकासखंड के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले दनगरी गाँव पहुंचे...
14/11/2017

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री प्रशांत सिंह ठाकुर कल देर रात बगीचा विकासखंड के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले दनगरी गाँव पहुंचे। गांव में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की।ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने पुलिस को सहयोग की अपील करते हुए बाहरी लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

चौंक गए गाँव वाले .…..
जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर कल देर रात अचानक बगीचा विकासखण्ड के दनगरी पहुंचे। अचानक देर रात अपने जिले के एसपी को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी हतप्रभ हो गए,एसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कहा की सालों पहले यहां पहले बाहरी तत्वों के आने जाने की सूचना मिलती थी लेकिन अब यह क्षेत्र पूरी तरह शांत है, यहां किसी भी बाहरी लोगों के आने जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दें।जिले में मानव तस्करी एक बड़ी समस्या है लेकिन अब हमको इसका निराकरण एकजुट होकर करना है।प्लेसमेंट एजेंसियों के दलाल क्षेत्र में आकर भोले भाली युवक- युवतियों को अच्छे काम का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं लेकिन अब ऐसे लोगों के गांव में आने की सूचना तत्काल पुलिस को दें।ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यदि गांव का कोई भी व्यक्ति अन्यत्र काम करने जा रहा है तो उसकी पुरी जानकारी ग्राम पंचायतों में दर्ज कराएं।


सोशल मीडिया का पढाया पाठ……
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा की आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रत्येक व्यक्ति कर रहा है लेकिन हम जाने अनजाने में साइबर क्राइम कर जाते हैं , सोशल नेटवर्किंग साइट पर ऐसी कोई टिप्पणी ना करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, साथ ही फोन पर इनाम का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं कॉल कर इनाम लगने, एटीएम ठगी, और मोबाइल टॉवर लगाने के भोले-भाले ग्रामीणों से ठगी की जा रही है ऐसे फोन कॉल अगर आएं तो इनके झांसे में आप ना आये, ऐसे फोन कॉल से सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है, इस अवसर पर बगीचा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ध्रुव, जुगनू यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

14/11/2017
जशपुर :-  आईजीपी सरगुजा हिमांशु गुप्ता ने किया वार्षिक निरीक्षण, लगाया दरबारपुलिस की पहुंच अब गांव-गांव तक होगी। गांव मे...
08/11/2017

जशपुर :- आईजीपी सरगुजा हिमांशु गुप्ता ने किया वार्षिक निरीक्षण, लगाया दरबार

पुलिस की पहुंच अब गांव-गांव तक होगी। गांव में बैठे ग्रामीण अब थाना व चौकियों में नहीं बल्कि अपने गांव के जनदीक बीट पहुंचकर भी अपराध संबंधी या अन्य अहम जानकारी पुलिस को दे सकते हैं और पुलिस से सहायता भी मांग सकते हैं। वार्षिक निरीक्षण पर मंगलवार को जशपुर पहुंचे सरगुजा रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने एसपी को जिले में बीट सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को आईजी हिमांश गुप्ता वार्षिक निरीक्षण के लिए जिला जशपुर पहुंचे। रक्षित पुलिस लाईन में उन्होंने जवानों के किट की जांच की। जवानों की फिटनेस देखी और वाहन आदि की जांच की। जिला पुलिस ग्राउंड में जवानों ने इस मौके पर आईजी को परेड सलामी दी। परेड का भी बारिकी से उन्होंने निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसपी कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का उन्होंने निरीक्षण किया। एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी श्री गुप्ता ने बताया कि जिले में बीट सिस्टम लागू किया जाएगा। बीट सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि थाना व चौकियों के अलावा पुलिस अब बीट पर भी मौजूद रहेगी। गांव में जनसंख्या के हिसाब से एक बीट बनाया जाएगा। जैसे कि 10 गांव में एक बीट स्थापित कर दिया जाएगा। प्रत्येक बीट में वरिष्ट पुलिस अधिकारी बीट प्रभारी होंगे। जो सप्ताह में एक बार अपने बीट में जाकर सेवाएं देंगे। इसके अलावा बीट प्रभारी का मोबाइल नंबर भी गांव-गांव में सार्वजनिक किया जाएगा। ताकि हर एक आपराधिक गतिविधियों की सूचना बीट के माध्यम से पुलिस को तत्काल मिले। बीट प्रभारी से ग्रामीण अन्य सहायता के लिए भी गुहार लगा सकते हैं।

हॉस्पिटल में स्थापित होगा पोलिस प्वाइंट

आईजी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिन अस्पतालों में एक्सीडेंट व आपराधिक घटनाओं में घायल हुए केस ज्यादा आते हैं वहां पुलिस प्वाइंट की स्थापना की जाएगी। जशपुर जिले के हॉलीक्रास अस्पताल और जिला चिकित्सालय में पोलिस प्वाइंट स्थापित किया जाएगा। ताकि आपातकाल में पुलिस प्रकरण दर्ज कराने में विलंब ना हो और मरीज को तत्काल उपचार का लाभ मिल सके। इस व्यवस्था से सभी को काफी राहत मिलेगी।

विवेचकों के कक्ष में लगेगा व्हाईट बोर्ड

आईजी श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पूरे सरगुजा रेंज में विवेचकों को अपनी सीट के पीछे दीवार में व्हाईट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इस व्हाईट बोर्ड में विवेचक अपने लंबिक प्रकरणों को लिखकर रखेंगे। ताकि उन्हें ड्यूटी पर पहुंचते ही बोर्ड में उनके द्वारा किए जाने वाले काम का ज्ञान हो जाए और वे पूरी उर्जा से कार्य में लग जाए। श्री गुप्ता ने बताया कि हालांकि जशपुर जिले में लंबित प्रकरणों की संख्या काफी कम है। यही नहीं सभी थानों में स्टोर रूम की सामग्री भी अब कम्प्यूटराईज की जाएगी।

महिला जवानों के लिए बनेगा बैरक

रक्षित पुलिस ग्राउंड में जब आईजी ने दरबार लगाया तो महिला आरक्षकों ने अपनी समस्या रखी कि जब भी वे ड्यूटी पर मुख्यालय पहुंचती हैं और रात को रूकने की नौबत आ जाती है तो काफी तकलीफ होती है। इस पर आईजी ने मुख्यालय में महिला पुलिस जवानों के लिए बैरक बनाने की बात कही। जिसपर एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला बैरक के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और यह प्रक्रिया में है। दरबार में एक और समस्या पुलिस आरक्षकों ने रखी कि बस वाले वारंट को नहीं मानते हैं। एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले को लेकर बस मालिकों को तत्काल मिटिंग बुलाई जाएगी।

आईजी ने एसपी की थपथपाई पीठ

जिले के समस्त थानों में प्ररकणों के निराकरण, मानव तस्करी के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य, गांजा मामले में मिली उपलब्धियों को लेकर आईजी ने एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर की पीठ थपथपाई और वे जिले की पुलिसिंग से काफी प्रसन्न नजर आए। आईजी श्री गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी थानों में रिकार्ड को दुरूस्त करने का कार्य भी अच्छे ढ़ंग से किया जा रहा है।

जशपुर पुलिस ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को शनिवार 21 अक्टूबर को स...
27/10/2017

जशपुर पुलिस ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को शनिवार 21 अक्टूबर को सुबह पुलिस लाईन स्थित शहीद वाटिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की।पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर जशपुर में शहीद जवानों को याद किया गया. इसी कड़ी में दिनांक 21 अक्टूबर 2017 दिन शनिवार को पुलिस लाइन जशपुर में शहीदों की याद में बनाए गए शहीद वाटिका में देश और राज्य के लिए शहीद हुए जवानों को याद कर कुल 379 शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई.शहीद वाटिका जशपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह ठाकुर crpf कमांडेंट अनिल प्रसाद ,Asp उनैजा खातून अंसारी,प्रबल प्रताप सिह जूदेव, एवं प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार जितेंद्र चंद्रा ,सूबे सौरभ चंद्राकर sdopजशपुर, पत्थलगांव, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्टेनो चंद्रा एवं अधिकारी कर्मचारी तथा पुलिस लाइन के प्रधान आरक्षक 363 नसरुद्दीन खान प्रधान आरक्षक 165, आरक्षक 616 प्रमोद जोल्हे, आरक्षक 246 अभय पीटर आरक्षक 235 बूटा सिंह, आर 427 सैहुंन कुजूर, एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी के साथ पुलिस के आला अधिकारी व शहीद परिवार मौजूद रहे.इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने शहीद जवानों के नाम पट्टीका वाचन कर पुष्प अर्पण किया मौके पर जवानो को सलामी भी दी गई।,गौरतलब है कि आज से 55 वर्ष पहले अक्टूबर,1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षैत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि शहीद हुए जवान जिनके लिए दायित्व सर्वोपरि था वे जान की बाजी लगा कर देश में शांति व्यवस्था के लिए कुर्बान हो गए। आगे भी हम अपने नागरिकों के रक्षा के लिए तत्पर व बलिदान देने के लिए तैयार रहेंगे। देश की आंतरिक सुरक्षा व शांतिपूर्ण माहौल के लिए जरुरत पड़ने पर हम जान की बाजी लगा देंगे।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को सम्मानित करते हुए पेंसन के संबंध में पूछ- ताछ किये। वही सम्मान लेने वक्त शहीद जवान के परिजनों की आंखें आसुओं से भरी नजर आई। इस दौरान पूरा माहौल करुणा के भाव में समाहित हो गया था।इस दौरान जशपुर जिले भर से भारी संख्या में शहीद परिवार के लोग उपस्थित रहे।

सीमा सुरक्षा बल के शहीद जवान को किया गया याद-सीमा सुरक्षा बल में पदस्थ मुख्य आरक्षक स्वर्गीय श्री कृष्णा राम आतंकवाद विर...
27/10/2017

सीमा सुरक्षा बल के शहीद जवान को किया गया याद-

सीमा सुरक्षा बल में पदस्थ मुख्य आरक्षक स्वर्गीय श्री कृष्णा राम आतंकवाद विरोधी अभियान में तैनात थे।

शहीद मुख्य आरक्षक कृष्णराम गोरिया टोली पोस्ट मनोरा थाना जशपुर जिला जशपुर का रहने वाला था।जिन्होंने दिनांक 13 अप्रैल सन 1994 को गांव अमरगढ़ जिला सोपोर (जम्मू कश्मीर) में आतंकवाद से लोहा लेते समय एनकाउंटर के दौरान अदृश्य साहस का परिचय दिया एवं इसी दौरान गोली लगने से गंभीर रुप से घायल होने के कारण शहीद हो गए, शहीद मुख्य आरक्षक कृष्णा राम के कर्तव्य के दौरान दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
भिलाई से आए BSF के डिप्टी कमांडेंट श्री गुरविंदर ,ASI बहुरन राम नायक,आरक्षक हरीश पाल ने शहीद मुख्य आरक्षक को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के याद में उनके प्राथमिक शिक्षा शास. स्कूल बालक उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय जशपुर में राष्ट्र के प्रति किए गए सर्वोच्च बलिदान को पुनः याद के लिए स्कूल के प्राचार्य श्री जी टोप्पो सर से मिलकर शहीद मुख्य आरक्षक कृष्णा राम के परिजन श्रीमती सुरजी बाई को बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गुरविंदर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी के द्वारा उनके प्राथमिक शिक्षा स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया एवं परिजन को साल (चादर)भेट एवं मोमेंटो प्रदाय किया गया।इस दौरान शहीद के परिजन स्मृति चिन्ह भेंट लेते समय उनकी आंखों में करुणामय शोक व्याप्त हुआ।

Address

Jashpur
496331

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jashpur Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share