04/09/2026
बूंद-बूंद पानी बचाने में छत्तीसगढ़ ने देश में बजाया डंका...
जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में प्रदेश के पांच जिले - सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
बारिश की हर बूंद को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ जनभागीदारी का प्रभावी मॉडल पेश कर रहा है।