Jashpur District Administration

Jashpur District Administration District Administration Jashpur, Government of Chhattisgarh

08/04/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त हितग्राहियों के खातों में अंतरित। यह सहायता राशि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में करियर काउंसलिंग हेतु ₹10 करोड़ का प्रावधान एवं नालंदा लाइब्रेरी को मार्गद...
08/04/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में करियर काउंसलिंग हेतु ₹10 करोड़ का प्रावधान एवं नालंदा लाइब्रेरी को मार्गदर्शन केंद्र के रूप में विकसित कर युवाओं को बेहतर अवसरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ का निर्माण सुनिश्चित हो रहा है।

08/04/2026

युवा शक्ति को सशक्त बनाना ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्थापित करियर सेंटर्स के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन, कौशल एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मॉडल करियर सेंटर युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन, रोजगार मेले एव...
08/04/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मॉडल करियर सेंटर युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन, रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। नई पहल से युवा आत्मनिर्भर बनते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर JEE/NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। ...
08/04/2026

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर JEE/NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया।

नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग एवं अनुशासित तैयारी पर जोर देते हुए बेहतर परिणाम और शासकीय संस्थानों में चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के कड़े निर्देश दिए। कमजोर छ...
08/04/2026

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के कड़े निर्देश दिए। कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान, साप्ताहिक टेस्ट एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश, अन्यथा संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिले में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को 35–40% तक नुकसान की आशंका। किसानों से अपील—आगामी सीजन में फसल बीमा के साथ ...
08/04/2026

जिले में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को 35–40% तक नुकसान की आशंका। किसानों से अपील—आगामी सीजन में फसल बीमा के साथ ऐड-ऑन कवर अवश्य लें एवं फंगीसाइड का छिड़काव कर फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा अध्ययन भ्रमण से लौटे सरपंचों के साथ बैठक एवं कार्यशाला आयोजित कर सुझाव ...
08/04/2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा अध्ययन भ्रमण से लौटे सरपंचों के साथ बैठक एवं कार्यशाला आयोजित कर सुझाव लिए गए। बेहतर प्रशासन, स्वच्छता, जल प्रबंधन एवं ई-गवर्नेंस के सफल मॉडलों को अपनाकर ग्राम विकास को गति देने पर जोर दिया गया।

जोगीमारा ग्राम में “हर घर जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब प्रत्येक घर तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सु...
08/04/2026

जोगीमारा ग्राम में “हर घर जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब प्रत्येक घर तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

56 नल कनेक्शनों के माध्यम से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, जिससे विशेषकर महिलाओं के श्रम में कमी आई है तथा स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कैंप कार्यालय की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से केरल के त्रिशूर में दिवंगत...
08/04/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कैंप कार्यालय की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से केरल के त्रिशूर में दिवंगत मृत्युंजय सिंह का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर उनके गृह ग्राम जशपुर पहुंचाया गया। इस मानवीय सहयोग से शोकाकुल परिवार को कठिन समय में महत्वपूर्ण संबल प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एमबीबीएस की प...
07/04/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी माध्यम में प्रारंभ की गई है। यह निर्णय ग्रामीण एवं हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाते हुए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Address

Jashpur
496331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jashpur District Administration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share