07/01/2025
*पुलिस थाना जतारा द्वारा कंदवा में हुई हत्या के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ़्तार*
घटना विवरण एवं पुलिस कार्यवाही – दिनांक 31.12.2024 की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कंदवा में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है उक्त सूचना पर एसडीओपी जतारा एवं थाना प्रभारी जतारा मय बल के ग्राम कंदवा पहुंचे । मृतक की पुत्री द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि ग्राम के किशोरी अहिरवार एवं उसके लङके पुष्पेन्द्र ,अरविन्द एवं सबसे छोटे लङके ने पैसे के लेन – देन के विवाद पर कुल्हाङी - डंडो से इसके पिता भज्जू उर्फ भगवानदास पिता लल्लिया वंशकार उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी है पुत्री की रिपोर्ट पर अपराध धारा 103(1),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया । मौके पर एफएसएल टीम को पहुंचने हेतु बताया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा इस गंभीर अपराध घटित करने वाले आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ़ श्री सीताराम जी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जतारा श्री अभिषेक गौतम जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक अरविन्द सिंह दांगी के नेतृत्व में थाना जतारा के पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये इस हत्या के अपराध के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिऱफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाङी एवं लाठी – डंडा जप्त किये गये है ।
गिरफ्तार आरोपी - 1. किशोरी अहिरवार पिता खङिया अहिरवार उम्र 50 वर्ष 2. पुष्पेन्द्र पिता किशोरी अहिरवार उम्र 21 3. अरविन्द पिता किशोरी अहिरवार उम्र 19 वर्ष एवं एक नाबालिग सभी निवासीयान ग्राम कंदवा थाना जतारा को गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी0 अरविन्द सिंह दांगी, उप निरीक्षक संदीप चौधरी, उनि0 एन.एस. ठाकुर, उनि0 मयंक नगाइच,उनि0 आकाश रूसिया चौकी कनेरा, प्रआर0 रहमान, प्रआर0 23 बालकिशन, प्रआर0 117 नरेन्द्र, प्रआर0 184 पुष्पेन्द्र शर्मा, आर0 640 राघवेन्द्र, आर0 43 मनोज सविता,आर0 677 राजवीर, 482 राम दीक्षित, आर0 691 शिवदयाल बघेल आर0 437 जितेन्द्र, म0 आर0 706 प्रान्जुल गुप्ता एवं कनेरा पुलिस चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।