गीतांजलि, जौनपुर

गीतांजलि, जौनपुर 1972 - स्थापना वर्ष
रचनात्मक एवं सामाजिक यात्रा के 75वें वर्ष की ओर अग्रसर 🚩🙏🏻

🎊🎊🎂🎂 जन्म दिवस की अनन्त शुभकामनाएं 🎂🎂🎊🎊राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक, मन ,वाणी और कर्म से मां भारती की...
05/09/2026

🎊🎊🎂🎂 जन्म दिवस की अनन्त शुभकामनाएं 🎂🎂🎊🎊
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक, मन ,वाणी और कर्म से मां भारती की सेवा में समर्पित, प्रखर वक्ता,गीतांजलि, जौनपुर परिवार के ओशस्वी ऊर्जावान "पूर्व अध्यक्ष" #डाo_ब्रम्हेश_शुक्ला जी को जन्मदिन हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव और आदिशक्ति जगदम्बा की कृपा आप पर सदैव बनी रहे 💐🌹🌹🎈💝
जय माता दी 🙏🌹

🎊🎊💖💖💖🌹🌹  #जयमातादी🌹🌹💖💖💖🎊🎊रचनात्मक एवं सामाजिक परिवार गीतांजलि, जौनपुर  की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के 50वें शक्ति पूजन पर...
02/09/2026

🎊🎊💖💖💖🌹🌹 #जयमातादी🌹🌹💖💖💖🎊🎊
रचनात्मक एवं सामाजिक परिवार गीतांजलि, जौनपुर की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के 50वें शक्ति पूजन पर्व की तैयारियों को लेकर बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंदिर स्थित गीतांजलि पूजा मंडप में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के सदस्य "श्री संतोष कुमार अग्रहरी जी" ने की।
बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान पूजन मंडप, शोभायात्रा और विद्युत सजावट सहित, कोषाध्यक्ष जी द्वारा विगत वर्ष के आय-व्यय तथा आगामी शारदीय नवरात्र का बजट तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। संस्था की ओर से इस वर्ष 50वें शक्ति पूजन पर्व को विशेष रूप देने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हुआ।
जय माता दी 🙏🌹

🎊🎊🎊 गीतांजलि, जौनपुर 🎊🎊🎊  का 54वां ऋतु अभिनंदन समारोह संपन्न पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, श्रावणी भोज का भ...
11/08/2026

🎊🎊🎊 गीतांजलि, जौनपुर 🎊🎊🎊 का 54वां ऋतु अभिनंदन समारोह संपन्न
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, श्रावणी भोज का भी हुआ आयोजन

जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का 54वां ऋतु अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह नगर के सुख्खीपुर स्थित आर० एन० टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने की। मुख्य अतिथि :-(सरकारी पीजी कॉलेज मेहरावां के भूगोल विभाग की अध्यक्ष) #प्रो_मुक्ता_राजे रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में (स्कूल की संस्थापिका) #डॉ_शीला_सिंह, शहर कोतवाल #अनीता_सिंह एवं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष #बिट्टू_किन्नर जी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों ने ठाकुर रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, लाल चंदन एवं सफेद चंदन के पौधे लगाए। अतिथियों ने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

इसके बाद टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला ने स्वागत किया, जबकि महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने संस्था की 54 वर्षों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण माली ने संस्था के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।

समारोह में बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार मौजूद रहे। अध्यक्ष नीरज शाह ने सभी के प्रति आभार जताया। अंत में सभी ने राष्ट्रगान किया और श्रावणी भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था संरक्षक महेंद्र विक्रम ने किया।

🎉🎉🎉 जन्म दिवस की अनन्त शुभकामनाएं 🎂🎂🎂हम सभी के अत्यंत प्रिय बाबा महाकाल के भक्त, माता रानी के सेवक हम सभी के साथ कंधा से...
16/06/2026

🎉🎉🎉 जन्म दिवस की अनन्त शुभकामनाएं 🎂🎂🎂
हम सभी के अत्यंत प्रिय बाबा महाकाल के भक्त, माता रानी के सेवक हम सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले 5 वर्षों से #गीतांजलि_जौनपुर परिवार का कोष संभालने वाले आगे से आगे बढ़-चढ़कर सभी कार्यक्रमों में भाग लेने वाले, हम सभी के अति प्रिय कोषाध्यक्ष परम आदरणीय ुमार_सोनी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाइयां।
माता रानी का आशीर्वाद और बाबा जागेश्वर नाथ का आशीर्वाद आप पर और आप सदैव स्वस्थ रहें और आगे आप ऊंचाइयों पर निरंतर बढ़ते रहें।
जय माता दी ❤️❤️

🌺🌺❤️❤️गीतांजलि, जौनपुर ❤️❤️🌺🌺 परिवार के पूर्व पूजन प्रतिनिधि, गीतांजलि के कर्मठ, जुझारू और सदैव अपनी कर्तव्यनिष्ठ भावना ...
31/03/2026

🌺🌺❤️❤️गीतांजलि, जौनपुर ❤️❤️🌺🌺 परिवार के पूर्व पूजन प्रतिनिधि, गीतांजलि के कर्मठ, जुझारू और सदैव अपनी कर्तव्यनिष्ठ भावना से उपस्थित रहने वाले #श्री_संदीप_सोनी जी को 🎂🎂जन्म दिवस की अनंत शुभकामनाएं व बधाई। मां जगदंबा आपको दीर्घायु प्रदान करें और आप सदैव प्रसन्न रहें।🎉🎉💕
🙏 जय माता दी🙏

🎉🎉लायंस क्लब जौनपुर "क्षितिज" के द्वारा जौनपुर के राजमहल में आयोजित  पंचम डांडिया महोत्सव एवं भारतीय नववर्ष अभिनंदन कार्...
25/03/2026

🎉🎉लायंस क्लब जौनपुर "क्षितिज" के द्वारा जौनपुर के राजमहल में आयोजित पंचम डांडिया महोत्सव एवं भारतीय नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम संवत् २०८३ का आयोजन किया गया, जिसमें गीतांजलि, जौनपुर के अध्यक्ष #श्री_नीरज_शाह_जी को लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के अध्यक्ष "अतुल सिंह जी" एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल 321E के गवर्नर परम "अर्पण धर दुबे जी" और सदस्य विधान परिषद "श्री बृजेश सिंह जी" द्वारा अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया । 🎉🎉
जय माता जी 🙏🙏

🌹🌹🌹🌺🌺गीतांजलि, जौनपुर परिवार के कर्मठ, यशस्वी अध्यक्ष  #श्री_नीरज_शाह_जी और आपकी धर्मपत्नी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की बहु...
09/03/2026

🌹🌹🌹🌺🌺गीतांजलि, जौनपुर परिवार के कर्मठ, यशस्वी अध्यक्ष #श्री_नीरज_शाह_जी और आपकी धर्मपत्नी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा आप पर सदा बनी रहे।
जय माता दी।

💖💖जनपद की प्रतिष्ठित रचनात्मक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था गीतांजलि, जौनपुर  द्वारा परंपरागत  54वां होली मिलन समारोह नगर ...
03/03/2026

💖💖जनपद की प्रतिष्ठित रचनात्मक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था गीतांजलि, जौनपुर द्वारा परंपरागत 54वां होली मिलन समारोह नगर के घनश्याम दास मैरिज हॉल, उर्दू बाजार (टैगोर नगर) में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जगत की अनेक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी #रमेश_चंद_शर्मा ने की। मुख्य अतिथि #आचार्य_डॉ०_रजनीकांत_द्विवेदी (भागवत कथावाचक एवं भूगर्भ जल अन्वेषक) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में होली पर्व की सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए इसे प्रेम, सद्भाव और संयम के साथ मनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अश्वनी सहगल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि उपस्थित रहे।
जय माता दी 🙏

Address

Jaunpur Police Line Area

Telephone

+916392509434

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गीतांजलि, जौनपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to गीतांजलि, जौनपुर:

Shortcuts

Share

Category