G.baba_youth_indians

G.baba_youth_indians BJP Youth Indian's

19/06/2023
 #यादें  #बचपन  #कीकभी नेनुँआ टाटी पे चढ़ के रसोई के दो महीने का इंतज़ाम कर देता था!कभी खपरैल की छत पे चढ़ी लौकी महीना भर न...
28/03/2022

#यादें #बचपन #की

कभी नेनुँआ टाटी पे चढ़ के रसोई के दो महीने का इंतज़ाम कर देता था!

कभी खपरैल की छत पे चढ़ी लौकी महीना भर निकाल देती थी;कभी बैसाख में दाल और भतुआ से बनाई सूखी कोहड़ौरी,सावन भादो की सब्जी का खर्चा निकाल देती थी‌!

वो दिन थे,जब सब्जी पे
खर्चा पता तक नहीं चलता था!

देशी टमाटर और मूली जाड़े के सीजन में भौकाल के साथ आते थे,लेकिन खिचड़ी आते-आते उनकी इज्जत घर जमाई जैसी हो जाती थी!

तब जीडीपी का अंकगणितीय करिश्मा नहीं था!

ये सब्जियाँ सर्वसुलभ और हर रसोई का हिस्सा थीं!

लोहे की कढ़ाई में,किसी के घर रसेदार सब्जी पके तो,गाँव के डीह बाबा तक गमक जाती थी!
धुंआ एक घर से निकला की नहीं, तो आग के लिए लोग चिपरि लेके दौड़ पड़ते थे।
संझा को रेडियो पे चौपाल और आकाशवाणी के सुलझे हुए
समाचारों से दिन रुखसत लेता था!

रातें बड़ी होती थीं;दुआर पे कोई पुरनिया आल्हा छेड़ देता था तो मानों कोई सिनेमा चल गया हो!

किसान लोगो में कर्ज का फैशन नहीं था;फिर बच्चे बड़े होने लगे,बच्चियाँ भी बड़ी होने लगीं!

बच्चे सरकारी नौकरी पाते ही,अंग्रेजी इत्र लगाने लगे!

बच्चियों के पापा सरकारी दामाद में नारायण का रूप देखने लगे;किसान क्रेडिट कार्ड डिमांड और ईगो का प्रसाद बन गया,इसी बीच मूँछ बेरोजगारी का सबब बनी!

बीच में मूछमुंडे इंजीनियरों का दौर आया!

अब दीवाने किसान,अपनी बेटियों के लिए खेत बेचने के लिए तैयार थे;बेटी गाँव से रुखसत हुई,पापा का कान पेरने वाला रेडियो, साजन की टाटा स्काई वाली एलईडी के सामने फीका पड़ चुका था!

अब आँगन में नेनुँआ का बिया छीटकर,मड़ई पे उसकी लताएँ चढ़ाने वाली बिटिया,पिया के ढाई बीएचके की बालकनी के गमले में क्रोटॉन लगाने लगी और सब्जियाँ मंहँगी हो गईं!

बहुत पुरानी यादें ताज़ा हो गई;सच में उस समय सब्जी पर कुछ भी खर्च नहीं हो पाता था,जिसके पास नहीं होता उसका भी काम चल जाता था!

दही मट्ठा का भरमार था,
सबका काम चलता था!
मटर,गन्ना,गुड़ सबके लिए
इफरात रहता था;
सबसे बड़ी बात तो यह थी कि,
आपसी मनमुटाव रहते हुए भी
अगाध प्रेम रहता था!

आज की छुद्र मानसिकता,
दूर-दूर तक नहीं दिखाई देती थी,
हाय रे ऊँची शिक्षा,कहाँ तक ले आई!

आज हर आदमी,एक दूसरे को
शंका की निगाह से देख रहा है!

विचारणीय है कि,
क्या सचमुच हम विकसित हुए हैं,या
यह केवल एक छलावा है

17/03/2022

16/03/2022

जनसंख्या नियंत्रण पर काम न हुआ तो
'द-कश्मीर-फाइल्स'
देखने के लिए सिनेमाघरों में नही जाना पड़ेगा...
सब लाइव देखने को मिलेगा

16/03/2022

द कश्मीर फाइल्स उन हिन्दू लड़कियों को ज़रूर देखनी चाहिए
जिनके सपनों में सलमान शाहरुख आमिर आते हैं
🤔🤔

11/03/2022

Sad moment bhai

11/03/2022
11/03/2022

Bjp

11/03/2022
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि यह महापर्व...
01/03/2022

महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे।

बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे।

हर-हर महादेव!

महाशिवरात्रि पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
01/03/2022

महाशिवरात्रि पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Jaunpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G.baba_youth_indians posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share