25/08/2026
हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर और आयुष्मान योजना बंद होने के कारण ऐसे दर्दनाक समाचार रोज़ सुनने और देखने को मिलते हैं।
हम एक बार ख़ुद को इनकी जगह रख कर देखें।
ॐ शाँति 🙏🏼
हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, सुखू सरकार फेल!
हिमाचल प्रदेश में पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा दी हुई हिमकेयर योजना हिमाचल के गरीब की जीवन रेखा थी, आज वो कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से बंद पड़ी है। अस्पतालों में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड नहीं चल रहे, गरीब आदमी प्राइवेट लैब में 2000 की बायोप्सी करवा रहा है और इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है।
लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं, और सरकार के पास जनता के लिए जवाब नहीं।
शिमला में बैठी सुखू सरकार को होश में आना होगा। ये हिमाचल है, यहाँ के लोगों ने मुफ्त इलाज की सुविधा देखी है, अब ये लाचारी नहीं देखी जाती।
ये कैसी व्यवस्था परिवर्तन है जहाँ गरीब इलाज के बिना मर रहा है?