30/11/2021
*विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रधान न्यायाधीश के सेवानिवृत होने पर दी भावभीनी विदाई*-------
*जिला जज की अध्यक्षता में विधिक सेवा केन्द्र भवन में दिया गया विदाई*-----------
*रंजीत कुमार सिह हैं जहानाबाद के प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय*-------
जहानाबाद। व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजीत कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को भावभीनी विदाई दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सेवा केन्द्र भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमरूल होदा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दिया गया। इस अवसर पर प्राधिकार की ओर से स्वयंसेवी संस्थान के अध्यक्ष सह शिक्षाविद् डॉ एसके सुनील द्वारा अंगवस्त्र एवं बुके दिया गया।
जिले के प्रसिद्ध नाटककार एवं संगीतकार विश्वजीत अलवेला की टीम ने कई भावभीनी गीत प्रस्तुत कर विदाई समारोह को गमगीन बनाया। अपने अंतिम मगही विदाई गीत में प्रस्तुत किया कि *‘‘ जब-जब याद याए धूर-धूर के अईह ए हुजूर’’* इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने एक विदाई पत्र पढ़ा....
*‘‘ कर्म क्षेत्र है जिला जहानाबाद, अरवल में ननिहाल।’’*
*‘‘ प्रेम मिला दोनों जगहों से, आप हुए निहाल।।’’*
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने कहा कि रंजीत सर भले ही सेवानिवृत हुए हैं, लेकिन हमें जब भी आवश्यकता हो हम इनसे सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमरूल होदा ने उनके मंगलमय भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज ,सवेन्द प्रताप सिंह, विजेन्द्र कुमार धनकड़, सतीश कुमार देव, धीरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार राय, शुभनंदन झा, अजय कुमार ,के के चौधरी, सीजेएम राकेश कुमार रजक, सब जज मनीष कुमार उपाध्याय, न्यायिक पदाधिकारी जिशान चांद, आलोक रंजन, आलोक कुमार चतुर्वेदी, ऋचा कश्यप तथा वैभव कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्राधिकार के कर्मी मनोज दास, दीनानाथ, मिथिलेश कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, पीएलवी विमल कुमार उपस्थित थे।