05/09/2026
⚠️ डूबने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन की अपील — नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से रहें दूर
जिले में डूबने की घटनाओं से संबंधित सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की गई है।
🌊 सभी नागरिकों से अपील है कि नदी, नहर, तालाब, जलजमाव, तेज जलप्रवाह एवं बढ़े हुए जलस्तर वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं।
👦👧 बच्चों एवं किशोरों को नदी, तालाब, नहर अथवा जलस्तर वाले क्षेत्रों में नहाने या खेलने न दें। अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें।
✅ जलमग्न सड़क, पुल-पुलिया अथवा कॉजवे को जोखिम लेकर पार करने का प्रयास न करें।
✅ तेज बहाव या अपरिचित गहराई वाले पानी में प्रवेश न करें।
✅ सेल्फी, वीडियो अथवा मनोरंजन के उद्देश्य से नदी किनारे या जलप्रवाह के समीप न जाएं।
✅ प्रशासन द्वारा की गई बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतों का पूर्णतः पालन करें।
✅ मवेशियों को भी तेज जलप्रवाह एवं गहरे पानी वाले क्षेत्रों में न ले जाएं।
✅जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों एवं मेकिंग द्वारा दी जा रही सूचना का पालन करें।
📢 जलस्तर कम दिखाई देने के बावजूद कई स्थानों पर गहराई एवं बहाव खतरनाक हो सकता है। थोड़ी-सी असावधानी गंभीर दुर्घटना एवं अफसोस का कारण बन सकती है।
🤝 जिला प्रशासन आपके साथ है — सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद #सुरक्षित_रहें_सतर्क_रहें #आपदा_प्रबंधन #जनहित_में_जारी #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद