Collector Office Jhabua

Collector Office Jhabua Official handle of Collector Jhabua ,Government of Madhya Pradesh
(1)

01/09/2026
कलेक्टर ने जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा कीलंबित प्रकरणों में आवश्यक साक्ष्य लेकर शीघ्र निराकरण की कार्यवाही के...
31/08/2026

कलेक्टर ने जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा की

लंबित प्रकरणों में आवश्यक साक्ष्य लेकर शीघ्र निराकरण की कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंभीर अपराधों से संबंधित प्रकरणों की विवेचना एवं अभियोजन की प्रगति सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की तत्परतापूर्वक विवेचना, जिले की शासकीय भूमि पर बिल्डरों, भू-माफियाओं एवं अन्य व्यक्तियों अथवा संस्थाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकूल निर्णयों वाले प्रकरणों में विवेचना एवं अभियोजन अधिकारियों द्वारा दायित्वों के निर्वहन, प्रकरणों के प्रस्तुतीकरण में हुई त्रुटियों एवं लापरवाही के संबंध में भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों के साक्ष्य लिया जाना शेष है, उनमें प्राथमिकता से साक्ष्य लेकर प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh Jhabua Police

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनकोर्ड (NCORD) एवं जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित‘ड्रग फ्री झाबुआ’ के लिए ...
31/08/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनकोर्ड (NCORD) एवं जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

‘ड्रग फ्री झाबुआ’ के लिए तैयार होगा विज़न डॉक्यूमेंट 2026-29

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला नशामुक्ति समिति डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को एनकोर्ड (NCORD) एवं जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई तथा नशामुक्त भारत अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में ‘ड्रग फ्री झाबुआ’ की दिशा में प्रभावी कार्यवाही के लिए विज़न डॉक्यूमेंट 2026-29 तैयार किए जाने पर चर्चा की गई। विज़न डॉक्यूमेंट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत विगत 10 वर्षों के आदतन अपराधियों की सूची तैयार करने, उनकी संपत्तियों की जानकारी संकलित करने, PIT NDPS Act, 1988 के तहत आवश्यक कार्रवाई तथा जिले में सक्रिय ड्रग नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को शामिल किया जाएगा।

बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में विगत माह अवैध मादक पदार्थों के परिवहन से संबंधित 6 प्रकरणों में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। कलेक्टर ने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने निर्देश दिए कि जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए। इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास निर्धारित दायरे में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही संबंधित विभागों के संयुक्त दल द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमित निरीक्षण कर कोटपा अधिनियम के प्रावधानों के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नशामुक्ति के लिए प्रवर्तन के साथ-साथ जागरूकता गतिविधियों को भी प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजितअवैध खनन, भण्डारण ...
31/08/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा

आबकारी विभाग ने अगस्त माह में 330 प्रकरणों में 3255.68 बल्क लीटर मदिरा एवं तीन वाहन किए जब्त

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई के साथ ही आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जिले में अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध कुल 32 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 29 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत प्रकरणों में नियमानुसार दण्ड की वसूली भी की गई है।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अगस्त माह में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 330 प्रकरणों में 3255.68 बल्क लीटर मदिरा तथा तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक कुल 12372.06 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है, जिसका अनुमानित मूल्य 55 लाख 52 हजार 710 रुपये है। इसके अतिरिक्त 16 हजार बल्क लीटर मदिरा का नष्टीकरण भी किया गया है।

कलेक्टर ने अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपालसिंह महोबिया एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजितओवरस्पीडिंग एवं मॉडिफाइड बाइकर्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई...
31/08/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

ओवरस्पीडिंग एवं मॉडिफाइड बाइकर्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, वृहद स्तर पर चलेगा अभियान

ब्लैक स्पॉट, व्यस्त चौराहों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही, यातायात व्यवस्था, ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीएम राहत कैशलेस योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में 15 अगस्त 2026 तक कुल 703 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 125 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 892 व्यक्ति घायल हुए हैं। वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर 21.8 प्रतिशत थी, जबकि इस वर्ष यह 17.78 प्रतिशत दर्ज की गई है।

*मॉडिफाइड एवं सुपर बाइकर्स के विरुद्ध चलेगा वृहद अभियान*
बैठक में बताया गया कि मॉडिफाइड बाइक एवं सुपर बाइक से ओवरस्पीडिंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से भी ऐसे मामलों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर डॉ. भरसट ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

*ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार के निर्देश*
कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट फूलमाल फाटा पर लेन मार्किंग तथा स्टॉप/गिव-वे मार्किंग किए जाने के निर्देश दिए, जिससे क्रॉसिंग पर वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके। छापरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप की ओर जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा रॉन्ग साइड से वाहन चलाए जाने की समस्या पर चर्चा करते हुए सर्विस रोड विकसित किए जाने का सुझाव दिया गया।

कालीदेवी में बिना चेतावनी संकेत के बनाए गए स्पीड ब्रेकर के संबंध में आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कल्याणपुरा में संकरी पुलिया के आसपास दुकानों एवं बसों के आवागमन से उत्पन्न यातायात समस्या के समाधान के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

झाबुआ शहर में खुली नालियों एवं नालियों के ऊपर टूटे हुए स्लैब के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*किशनपुरी में वेयरहाउस की एंट्री और एग्जिट होगी अलग-अलग*
किशनपुरी कृषि उपज मंडी एवं वेयरहाउस के सामने 90 डिग्री टर्न पर दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने वेयरहाउस में वाहनों के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सज्जन रोड पर दिव्या फर्नीचर के समीप स्थल को पार्किंग स्पॉट के रूप में विकसित करने तथा आसपास की झाड़ियों की कटाई कर दृश्यता बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

जिले के 6 चयनित व्यस्ततम चौराहों पर यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए अतिक्रमण मुक्त दल द्वारा संयुक्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

*47 प्रकरणों में 93 हजार रुपये की वसूली*
बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही चालानी कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा 47 प्रकरणों में 93 हजार रुपये की राशि वसूल की गई है। कलेक्टर ने यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

*पीएम राहत कैशलेस योजना का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश*
पीएम राहत कैशलेस योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 19 निजी अस्पताल एम्पैनल हैं। इस माह योजना के तहत 37 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने वाले 8 प्रकरण प्री-अप्रूव्ड रहे, जबकि 27 प्रकरण अप्रूव तथा 8 प्रकरण रिजेक्ट हुए हैं।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने प्री-अप्रूव्ड प्रकरणों पर विशेष फोकस करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पीएम राहत कैशलेस योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर उपचार एवं योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपालसिंह महोबिया, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Jhabua Police General Administration Department, MP

कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजितमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में शिकायत निवा...
31/08/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में शिकायत निवारण पर जोर

आंगनवाड़ी केंद्रों में नाश्ता एवं भोजन वितरण में लापरवाही पर अपनाएं जीरो टॉलरेंस की नीति—कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्यमंत्री संबल योजना, जल सर्वेक्षण, भूमि आवंटन, दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रोजेक्ट, शिक्षा सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेश में जिले की 22वीं रैंक में और सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पिछले सप्ताह जिले में कुल 720 शिकायतों का निराकरण किया गया, जिनमें 225 शिकायतें 50 दिवस से अधिक समय से लंबित थीं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंड को पुरस्कृत किया जाए।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मेघनगर विकासखंड में भ्रमण के दौरान औद्योगिक इकाइयों के किए गए निरीक्षण की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 21 अधिकारियों द्वारा कुल 55 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इनमें 16 इकाइयों से वैध सहमति प्राप्त हुई, 7 इकाइयां बंद पाई गईं तथा 9 इकाइयों में विभिन्न समस्याएं एवं कमियां चिन्हित की गईं। कलेक्टर ने निरीक्षण में कमियां पाए जाने वाली औद्योगिक इकाइयों को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मिशन ममता मंदिर के तहत जिले के 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के NQAS सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रथम ट्राइमेस्टर में ANC पंजीयन 97.85 प्रतिशत होने पर शेष महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए ममता दल गठित करने के निर्देश दिए गए।

समग्र आधार एवं ई-केवाईसी संबंधी समस्याओं के कारण पंजीयन से वंचित महिलाओं की सूची संबंधित सचिवों को उपलब्ध कराकर समस्याओं का उचित समाधान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा 'सम्पूर्ण सिकल केयर' के तहत सिकल सेल मित्रों को मरीजों एवं उनके परिवारों से आत्मीय जुड़ाव बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए।

समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान जिले के शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने संबंधी आदेश सहित अन्य लंबित मांगों के संबंध में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा एक माह के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने टीएचआर (THR), नाश्ता एवं भोजन वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित नाश्ता एवं भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस विषय में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री संबल योजना की समीक्षा के दौरान 900 आवेदन सत्यापन के लिए शेष तथा 261 प्रकरण अनुग्रह राशि के लिए लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल सर्वेक्षण के उपरांत ग्रामों में 'वाटर एसेट रजिस्टर' अनिवार्य रूप से संधारित किया जाए। रजिस्टर में ग्राम में उपलब्ध समस्त जल संरचनाओं एवं टैंकरों की जानकारी दर्ज की जाए तथा अधिकारियों द्वारा भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान इसकी आवश्यक रूप से जांच की जाए।

बैठक में भूमि आवंटन, दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रोजेक्ट तथा 'झाबुआ की आकांक्षा' सहित अन्य विभागीय विषयों एवं समयावधि प्रकरणों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, समस्त एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरणशिविर में उद्यानिकी विभ...
29/08/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण

शिविर में उद्यानिकी विभाग की PMFME योजना के तहत श्री कैलाश डामोर को आटा चक्की व्यवसाय के लिए ₹1.35 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। नगर परिषद राणापुर अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना में श्री मयंक बघेल को जूते-चप्पल की दुकान के लिए ₹0.15 लाख, श्री कमलसिंग बबेरिया को किराना दुकान के लिए ₹0.25 लाख तथा श्री राकेश कुमार जैन को स्टेशनरी व्यवसाय के लिए ₹0.25 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया।

मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह योजना में सरस्वती महिला बचत समूह, सावन माता महिला बचत समूह, जय बजरंग बली महिला बचत समूह एवं खराडी महिला बचत समूह को कृषि, पशुपालन एवं किराना दुकान संबंधी गतिविधियों के लिए कुल ₹39 लाख का ऋण प्रदान किया गया।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत श्री राहुल राठौर को परिवहन सेवा के लिए ₹20 लाख का ऋण प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में श्री भावेश मेड़ा को किराना दुकान के लिए ₹4.10 लाख, श्रीमती शकीला डिंडोर को किराना दुकान के लिए ₹5.60 लाख तथा श्री महेश कुमार बामनिया को किराना दुकान के लिए ₹1.50 लाख का ऋण प्रदान किया गया। पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत श्री मनोज सिंगाड़ को ₹4.25 लाख का ऋण प्रदान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत राणापुर में जन-विश्वास शिविर आयोजितशिविर में प्राप्त हुए 54 आवेदन, भ्रमण सप्ताह में...
29/08/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत राणापुर में जन-विश्वास शिविर आयोजित

शिविर में प्राप्त हुए 54 आवेदन, भ्रमण सप्ताह में सीएम हेल्पलाइन की 273 में से 178 शिकायतों का निराकरण

सीएम हेल्पलाइन जनसमस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम—कलेक्टर

निरीक्षण, जनसंवाद और त्वरित समाधान से मजबूत होगा जनता का विश्वास—कलेक्टर

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को राणापुर विकासखंड में जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए। अभियान के तहत राणापुर विकासखंड में भ्रमण सप्ताह के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लंबित 273 शिकायतों में से 178 शिकायतों का निराकरण किया गया तथा अब मात्र 95 शिकायतें शेष हैं। अभियान के दौरान करीब 120 अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण भी किया गया।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 7 अगस्त से प्रारंभ किया गया है और 29 अगस्त को इसका चौथा आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल बैठकों तक सीमित न रहकर अधिकारियों को धरातल पर जाकर शासकीय संस्थाओं एवं योजनाओं का निरीक्षण करने, जनता एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने तथा हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। इससे शासन एवं प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन जनसमस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। राणापुर विकासखंड में 273 शिकायतों में से अब केवल 95 शिकायतें शेष हैं। इसी प्रकार जिले में 4 हजार से अधिक शिकायतों में से लगभग 1700 शिकायतें ही शेष हैं। उन्होंने अधिकारियों को शेष शिकायतों का भी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्जावानी में पदस्थ स्टाफ नर्स के सेवाभाव का उदाहरण देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि शासकीय नौकरी को केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा के अवसर के रूप में देखें। उन्होंने कहा कि राणापुर प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी क्षेत्र बिजली से वंचित न रहे। बारिश की कमी की स्थिति को देखते हुए जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं के निर्माण एवं जल संवर्धन के कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने राणापुर नगर की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, मंडी को सुव्यवस्थित करने तथा नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्य करने को कहा। साथ ही कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों को खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण करने, कृषकों को तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक सुझाव देने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।

जनता से जुड़कर समस्याओं के समाधान का प्रयास—पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के साथ विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण एक ही मंच पर किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता और जनप्रतिनिधियों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राणापुर की यातायात संबंधी समस्या के समाधान के लिए विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा और इसमें आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। अतिक्रमण हटाने एवं बाजार शिफ्टिंग जैसे विषयों पर सभी संबंधित पक्षों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है। योजनाओं एवं निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नियमित मॉनिटरिंग से समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को आगामी समय में क्लस्टर स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

जनसंवाद में जनप्रतिनिधियों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को सुना गया। नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने नगर में यातायात जाम एवं पेयजल संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भानु भूरिया ने निर्माण कार्यों की राशि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किश्त समय पर प्राप्त नहीं होने से संबंधित विषय रखा। जिला पंचायत सदस्य श्री विजय भाबोर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर में गणित शिक्षक की अनुपलब्धता तथा भामसी नदी पर स्थित स्टॉप डैम के मेंटेनेंस की मांग रखी।

यशस्वी एवं उद्यम संवाद में हितग्राहियों ने सुनाई अपने सपनों और सफलता की कहानी

शिविर में आयोजित यशस्वी एवं उद्यम संवाद के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर अपने स्वरोजगार की शुरुआत, सपनों और सफलता के सफर के बारे में बताया।

मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से लाभान्वित श्रीमती रमिला हटिला ने पशुपालन, मुर्गीपालन, किराना दुकान एवं ढाबा व्यवसाय तथा श्रीमती कमीला खराडी ने सब्जी दुकान के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से लाभान्वित श्रीमती अनिता पांचाल ने किराना दुकान के संचालन और उससे आजीविका में आए बदलाव के संबंध में बताया।

पशुपालन विभाग से लाभान्वित श्री पवन नायक ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मात्र 5 लीटर दुग्ध उत्पादन से शुरुआत की थी और निरंतर मेहनत एवं व्यवसाय के विस्तार से आज उनका दुग्ध उत्पादन बढ़कर लगभग 200 लीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने अपने छोटे से प्रयास को सफल डेयरी व्यवसाय में बदलने की यात्रा के बारे में बताया।

इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग की PMFME योजना से लाभान्वित श्री दिनेश बहादुर वसुनिया ने आटा चक्की व्यवसाय के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के अपने अनुभव साझा किए। हितग्राहियों ने बताया कि शासन की योजनाओं से मिले सहयोग ने उन्हें अपने सपनों को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश कुमार मंडलोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP

Address

कलेक्टर कार्यालय, झाबुआ
Jhabua
457661

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Jhabua posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Jhabua:

Shortcuts

Share