PRO Jhabua

PRO Jhabua PROjansampark Jhabua, Government of Madhya Pradesh

01/09/2026
01/09/2026
‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की थीम पर मनेगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माहमध्यप्रदेश में पोषण, बाल विकास और मातृ स्वास्...
01/09/2026

‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की थीम पर मनेगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

मध्यप्रदेश में पोषण, बाल विकास और मातृ स्वास्थ्य संबंधी चलेंगे व्यापक जन-जागरूकता अभियान

पोषण वाटिका, पोषण मेले और गर्म पके भोजन की गुणवत्ता की होगी सामुदायिक निगरानी

9 सितम्बर से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह

इस वर्ष 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की थीम पर व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत आयोजित होने वाले पोषण माह का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को पोषण, देखभाल और प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास की गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र बनाते हुए समुदाय की सक्रिय भागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस वर्ष 9 सितम्बर से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।

पोषण को जनआंदोलन बनाने पर जोर
इस वर्ष पोषण माह को केवल जागरूकता अभियान तक सीमित न रखते हुए समुदाय को आंगनवाड़ी केन्द्रों से जोड़ने और पोषण सेवाओं में उसकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेशभर में स्थानीय खाद्य पदार्थों, संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, बच्चों के प्रारंभिक विकास, गर्म पके भोजन की गुणवत्ता तथा मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।

स्थानीय खाद्य पदार्थों से सजेगा पोषण का संदेश
आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन को लेकर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर स्थानीय एवं कम लागत में उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी डेमोंस्ट्रेशन गतिविधियां होंगी। पोषण मेलों के माध्यम से स्थानीय सुपर फूड, मौसमी फल-सब्जियों, दालों, अनाज, मिलेट्स, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मेवा और बीज सहित प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों की उपयोगिता बताई जाएगी।

‘प्रोटीन रिच फूड’ अभियान के माध्यम से परिवारों को रोजमर्रा के भोजन में किफायती और आसानी से उपलब्ध प्रोटीन स्रोत शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिकाओं में उत्पादित खाद्य पदार्थों तथा स्थानीय मौसमी खाद्य सामग्री को भी प्रदर्शित कर उनके नियमित उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बच्चों की थाली में मिलेगा ताजा और विविधतापूर्ण गर्म पका भोजन
आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को दिए जाने वाले गर्म पके भोजन की गुणवत्ता और विविधता पर विशेष ध्यान रहेगा। स्थानीय उपलब्धता के अनुसार खाद्य सामग्री में विविधता सुनिश्चित करने के साथ साप्ताहिक मेन्यू को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गर्म पके भोजन की तैयारी, स्वच्छता और संतुलित पोषण को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न डेमोस्ट्रेशन किए जाएंगे। इनमें बच्चों के पालक, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह और मातृ समितियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आंगनवाड़ियों के प्रबंधन में समुदाय बनेगा भागीदार
‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की थीम को धरातल पर उतारने के लिए समुदाय की निगरानी और सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सहयोगी मातृ समिति/आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति को सक्रिय किया जाएगा और पोषण माह के दौरान कम से कम एक बैठक आयोजित की जाएगी।

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नाश्ता एवं गर्म पके भोजन के मेन्यू बोर्ड प्रदर्शित किए जाएंगे। इनके माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाले पोषण आहार की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहेगी। समुदाय को भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और मेन्यू के अनुसार वितरण की निगरानी में भी सहभागी बनाया जाएगा।

पहले 1000 दिन पर विशेष फोकस, विकासात्मक विलंब की होगी पहचान
बाल विकास के लिए पोषण के साथ गुणवत्तापूर्ण देखभाल को भी पोषण माह का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है। विशेष रूप से जीवन के पहले 1,000 दिनों में उचित पोषण और संवेदनशील देखभाल के महत्व को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संशोधित होम विजिट शेड्यूलर के माध्यम से बच्चों के विकास और अभिभावकों की काउंसलिंग पर जोर दिया जाएगा। नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विकासात्मक विलंब वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग एवं आरबीएसके राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल कार्यक्रम टीम के माध्यम से आवश्यक सेवाओं के लिए रेफर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्भियों को 100 प्रतिशत लाभ पहुँचाना
पोषण माह के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को भी व्यापक रूप से जोड़ा जाएगा। पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए 100 प्रतिशत सैचुरेशन ड्राइव चलाया जाएगा। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सत्यापन, स्वीकृति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

योजना की पात्रता, मिलने वाले लाभ, किश्तों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान होंगे। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी सोशल और जनसंचार माध्यमों के जरिए साझा किया जाएगा।

आंगनवाड़ी बनेगी पोषण और बाल विकास की सामुदायिक प्रयोगशाला
राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के माध्यम से मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों को केवल सेवाएं उपलब्ध कराने वाले केन्द्र के बजाय समुदाय की साझेदारी से पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास की सामुदायिक प्रयोगशाला के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ समाज में जागरूकता के साथ स्पष्ट संदेश है कि बच्चों का पोषण और उनका समग्र विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान के तहत रामा एवं पारा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजितकैंसर विशेषज्ञ ने 101 सिकल सेल मरीजों ...
01/09/2026

संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान के तहत रामा एवं पारा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कैंसर विशेषज्ञ ने 101 सिकल सेल मरीजों का किया परीक्षण एवं दिया चिकित्सकीय परामर्श

जिले में संचालित संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित मरीजों के चिन्हांकन, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड रामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर द्वारा सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा में 64 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में 37 मरीजों सहित कुल 101 सिकल सेल मरीजों का परीक्षण किया गया।

संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान का प्रमुख उद्देश्य सिकल सेल से प्रभावित प्रत्येक मरीज का चिन्हांकन कर उसे आवश्यक उपचार, नियमित फॉलोअप एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। इसी क्रम में शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन, नियमित जांच एवं उपचार के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र भायल, नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा एवं बीएमओ रामा डॉ. शैलेश बाबेरिया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

झाबुआ में पंच के 03, सरपंच के 01 एवं जिला पंचायत सदस्य के 01 पद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी08 सितम्बर से नामांकन प्...
01/09/2026

झाबुआ में पंच के 03, सरपंच के 01 एवं जिला पंचायत सदस्य के 01 पद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी

08 सितम्बर से नामांकन प्रक्रिया होगी प्रारंभ, 29 सितम्बर को होगा मतदान

संबंधित ग्राम पंचायत एवं निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत एवं निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक प्रभावशील रहेगी। झाबुआ जिले में पंच के 03, सरपंच के 01 एवं जिला पंचायत सदस्य के 01 रिक्त पद के लिए उप निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 08 सितम्बर 2026 को जारी की जाएगी तथा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 16 सितम्बर को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 रहेगी। मतदान 29 सितम्बर 2026 को कराया जाएगा।

मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम का कार्यक्रम
पंच पद के लिए मतदान केन्द्र पर मतगणना मतदान समाप्ति के पश्चात 29 सितम्बर 2026 को की जाएगी। मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। वहीं, जिन पंच पदों की मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर की जानी है, उनकी मतगणना, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा भी 05 अक्टूबर 2026 को होगी।

सरपंच पद के लिए ईव्हीएम से मतों की गणना विकासखण्ड मुख्यालय पर 03 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। इसी दिन मतों का सारणीकरण कर निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ईव्हीएम से मतों की गणना एवं विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण 03 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके पश्चात जिला मुख्यालय पर मतों का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।

निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत झाबुआ विकासखंड में 03 सितम्बर को जन-विश्वास शिविरपीएम श्री शहीद चन्द्रशेखर आजाद शास...
01/09/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत झाबुआ विकासखंड में 03 सितम्बर को जन-विश्वास शिविर

पीएम श्री शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

आमजन की समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर रहेगा विशेष जोर

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 को झाबुआ विकासखंड में भ्रमण एवं जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन-विश्वास शिविर पीएम श्री शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के साथ सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अभियान के दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाओं, राजस्व संबंधी नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी ई-केवाईसी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत झाबुआ विकासखंड की विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान शासकीय सेवाओं की उपलब्धता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जनसंवाद एवं उद्यम संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों एवं हितग्राहियों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी, वहीं उद्यम संवाद में स्थानीय उद्यमियों से चर्चा कर स्वरोजगार, उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को शिविर की आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिविर में आने वाले नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित14 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन, स...
01/09/2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

14 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन, संभावित यात्रा 21 सितंबर से

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा प्रस्तावित है। यात्रा के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि यात्रा प्रारंभ होने की संभावित तिथि 21 सितंबर 2026 है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 एवं समय-समय पर संशोधित नियमों के अनुसार मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तथा जो आयकरदाता नहीं हैं, योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महिला आवेदकों को आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर स्थित निर्धारित तीर्थ स्थलों में से एक अथवा युग्म तीर्थ की यात्रा कराई जाती है।

आवेदक एक या एक से अधिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, लेकिन उन्हें केवल एक ही स्थान की यात्रा का अवसर मिलेगा। यदि कम्प्यूटरीकृत लॉटरी में एक से अधिक स्थानों के लिए आवेदक का चयन होता है, तो जिस यात्रा की चयन सूची में उसका नाम ऊपर होगा, उसी यात्रा के लिए उसे चयनित माना जाएगा। किसी यात्रा के लिए चयन होने के बाद आगामी यात्रा की चयन सूची में भी नाम आने पर बाद वाली सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा।

योजना के तहत आवेदन निकटतम तहसील कार्यालय, स्थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय अथवा कलेक्टर द्वारा निर्धारित अन्य स्थानों पर जमा किए जा सकेंगे। जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों से पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्रता का परीक्षण कर चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

यदि जिले के लिए निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो तीर्थ यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। निर्धारित कोटे के अतिरिक्त 10 प्रतिशत यात्रियों की पृथक प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। चयनित यात्री के किसी कारणवश यात्रा पर नहीं जा पाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के क्रम के अनुसार अन्य पात्र यात्री को अवसर दिया जा सकेगा। किसी जिले का निर्धारित कोटा पूरा नहीं होने पर अन्य जिले की प्रतीक्षा सूची अथवा प्राप्त आवेदनों से उसकी पूर्ति की जा सकेगी।

यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। ट्रेन प्रारंभ होने वाले जिले से तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक शासकीय चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जांच के दौरान अनधिकृत व्यक्ति पाए जाने पर उसे संबंधित स्टेशन पर उतारा जा सकेगा तथा नियमानुसार यात्रा व्यय की वसूली की जाएगी।

आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन को निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित जिले में पहुंचाने के साथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को उत्तम गुणवत्ता का भोजन, नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल तथा प्रतिदिन कम से कम दो मिनरल वाटर की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रा में नियुक्त अनुरक्षक ट्रेन के प्रस्थान के बाद प्रत्येक चार घंटे में यात्रियों की कुशलता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित कलेक्टर, जिला नोडल अधिकारी तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना कार्यालय को अवगत कराएंगे।

जिले से एक पर्यवेक्षक, जो तहसीलदार अथवा उसके समकक्ष पद का अधिकारी होगा, तीर्थ यात्रियों के साथ यात्रा करेगा। पर्यवेक्षक द्वारा आईआरसीटीसी की ओर से उपलब्ध कराई गई भोजन, नाश्ता, पेयजल, शौचालय एवं तीर्थ स्थल पर ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प्रतिवेदन कलेक्टर के माध्यम से राज्य शासन को भेजा जाएगा।

द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 है। चयनित यात्रियों की सूची संचालक, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एवं आईआरसीटीसी को 16 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराई जाएगी तथा यात्रा प्रारंभ होने की संभावित तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner

01/09/2026

💻 मेहनत को मिला प्रोत्साहन, सपनों को मिली नई उड़ान! ✨

‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत कक्षा 12वीं में 80.6% अंक प्राप्त करने वाली कु. राजनंदनी भूरिया को लैपटॉप क्रय हेतु ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।

इस सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh

01/09/2026

💻 सपनों को मिली नई उड़ान!

‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत कक्षा 12वीं में 77% अंक प्राप्त करने वाली कु. कल्पना अजनार को लैपटॉप क्रय हेतु ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।

इस उपलब्धि से उत्साहित कु. कल्पना अजनार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh

Address

कलेक्टर कार्यलय, जिला झाबुआ
Jhabua
457661

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919098341715

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jhabua posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jhabua:

Shortcuts

Share