State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana

  • Home
  • India
  • Jhajjar
  • State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana

State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana was established by Govt. of Haryana

  JhajjarDated: 30.07.2026Ek Ped Maa Ke Naam Drive Organised at SIASTE JhajjarThe NSS Unit of the State Institute of Adv...
30/07/2026

Jhajjar
Dated: 30.07.2026

Ek Ped Maa Ke Naam Drive Organised at SIASTE Jhajjar

The NSS Unit of the State Institute of Advanced Studies in Teacher Education (SIASTE), Jhajjar organised the “Ek Ped Maa Ke Naam” plantation drive on the institute campus on 30 july, 2026 to promote environmental conservation and honour motherhood. The drive was inaugurated by the Institute’s Director, Dr. Rishi Goel, and Principal, Dr. Santosh, who planted saplings and encouraged all to contribute towards a greener and cleaner environment. NSS incharge Dr. Savita yadav and members Shri Navbahar yadav, Smt. Mukesh Rani and other teaching and non-teaching faculty members enthusiastically participated in the plantation drive, reaffirming their commitment to environmental sustainability and social responsibility.

  Kurukshetra Dated: 11.07.2026Sh. Gautam Dutt, Assistant Professor in English at SIASTE, Kurukshetra had an opportunity...
12/07/2026

Kurukshetra
Dated: 11.07.2026

Sh. Gautam Dutt, Assistant Professor in English at SIASTE, Kurukshetra had an opportunity to visit Department of Holistic Education at Vidya Bharti 'Uttar Kshetra'.

He facilitated two different sessions
on :
1. Creating Future Leaders in Classrooms
2. English Olypiad by Vidya Bharti

Teachers from Kurukshetra Sankul of Hindu Shiksha Samiti participated with zeal and enthusiasm. A very health discussion was carried out on JoHari window a psychological concept of self assessment.
Feedback session was also organised after by Director ITR- Vidya Bharti Ms. Nidhi Sachar.
Orientation concluded with vote of thanks by Sh. Labh Singh from GNAV, Kurukshetra

16/06/2026

Jhajjar

SIASTE Jhajjar Announces Physical Counselling for ITEP Admissions 2026–27

The State Institute of Advanced Studies in Teacher Education (SIASTE), Jhajjar, has announced that physical counselling for admission to the four-year Integrated Teacher Education Programme (B.Sc. B.Ed./B.A. B.Ed.) for the 2026–27 session will be held on 10 and 11 July 2026 at the SIASTE Jhajjar Campus, Haryana.

Interested candidates must register online through the Google Form on or before 5 July 2026 (11:55 PM). The registration form is available at: https://forms.gle/47HkyXsy8TKrx81L8.

Candidates are advised to check the detailed counselling schedule and other instructions on the institute’s official website, www.siaste.ac.in, before attending the counselling.

  Kurukshetra Dated: June 4-5, 2026विद्या भारती हरियाणा द्वारा 8 दिवसीय प्रतिभावान छात्र कार्यशाला का आयोजनविद्या भारती ...
05/06/2026

Kurukshetra
Dated: June 4-5, 2026

विद्या भारती हरियाणा द्वारा 8 दिवसीय प्रतिभावान छात्र कार्यशाला का आयोजन

विद्या भारती हरियाणा के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 9 जून 2026 तक प्रतिभावान छात्रों के लिए 8 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यशाला में दिनांक 4-5 जून 2026 को SIASTE कुरुक्षेत्र के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमंत कुमार गोयल को संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित किया गया।

दो दिवसीय सत्र के दौरान डॉ. गोयल ने छात्रों के साथ गहन संवाद कर भौतिकी विषय की अवधारणाओं को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। उनके साथ बातचीत के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और निर्धारित विषय पर अनेक जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान डॉ. गोयल द्वारा संतोषजनक रूप से किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के अधिगम स्तर को बढ़ाना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना रहा। छात्रों ने सत्र का भरपूर आनंद लिया और इसे अपने लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

  GurugramDated: 25.05.2026The second batch (2022–26) of B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. at SIASTE Gurugram has successfully comple...
27/05/2026

Gurugram
Dated: 25.05.2026

The second batch (2022–26) of B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. at SIASTE Gurugram has successfully completed its academic journey and is now ready to step confidently into the world of careers and higher education.
This batch will always be remembered for its dedication, discipline, honesty, and hard work. Teaching and guiding you all has been a truly memorable experience, and the achievements and moments shared at SIASTE will always remain special.
As you move forward in life, keep learning, stay humble, and continue believing in yourselves. May you achieve great success, happiness, and new heights in your personal and professional journey.
Wishing all of you a bright and successful future ahead.
Good luck and best wishes!

  Kurukshetra Dated: 05.05.2026शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु 'मानव बुद्धि के चार स्तंभों' पर विस्तार व्याख्यान आयोजित...
05/05/2026

Kurukshetra
Dated: 05.05.2026

शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु 'मानव बुद्धि के चार स्तंभों' पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

विद्या भारती दिल्ली प्रान्त के प्राथमिक शिक्षकों के लिए आज विद्या भारती कुरुक्षेत्र स्थित ITTR (DHE) के सभागार में एक विशेष विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री गौतम दत्त, सहायक प्रोफेसर, SIASTE कुरुक्षेत्र रहे।
व्याख्यान का मुख्य विषय मानव बुद्धि के चार स्तंभ: IQ, EQ, SQ और AQ' रहा।
अपने संबोधन में श्री गौतम दत्त ने आधुनिक शिक्षा पद्धति में केवल बौद्धिक क्षमता (IQ) पर निर्भर रहने के बजाय अन्य आयामों के संतुलन पर बल दिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि एक शिक्षक के लिए इन चारों स्तंभों का ज्ञान क्यों अनिवार्य हैl
श्री दत्त ने कहा, "आज के चुनौतीपूर्ण समय में एक शिक्षक को न केवल विषय का ज्ञाता होना चाहिए, बल्कि उसे भावनात्मक रूप से सुदृढ़ और आध्यात्मिक रूप से जागरूक भी होना चाहिए ताकि वह नई पीढ़ी का सही मार्गदर्शन कर सके।"
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से कक्षा में इन कौशलों के प्रयोग को सीखा।
विद्या भारती के पदाधिकारियों ने श्री गौतम दत्त का आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र को शिक्षकों के व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के लिए मील का पत्थर बतायाl

  Kurukshetra Dated: 30.04.2026दिनांक 30 अप्रैल 2026 को स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन पलवल कुरुक...
01/05/2026

Kurukshetra
Dated: 30.04.2026

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन पलवल कुरुक्षेत्र में संस्थान के निदेशक महोदय डॉक्टर ऋषि गोयल जी के मार्गदर्शन मे व डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं—नृत्य, गायन ने माहौल को संगीतमय और स्मरणीय बना दिया।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कई छात्र भावुक हो उठे और कॉलेज में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया। इस विदाई पार्टी में मिस फेयरवेल निकिता नेगी छात्रा B.A. B.Ed व मिस्टर फेयरवेल आलोक महाराणा छात्र B.A. B.Ed रहा।

संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अंत में आठवें सेमेस्टर के छात्रों को उपहार व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आठवीं सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी संस्थान को अपनी उपहार भेट किया ।कार्यक्रम का समापन भोजन के साथ हुआ।

यह विदाई समारोह न केवल एक यादगार दिन साबित हुआ बल्कि विद्यार्थियों के दिलों में जीवन भर की स्मृतियाँ छोड़ गया।

इस अवसर पर संस्थान में डॉ अजमेर , डॉ संदीप कुमार, डॉ सुमंत कुमार,डॉ रीटा , श्रीमती रितु त्यागी डॉ रामशरण, श्री संदीप सांगवान, श्री महेश कुमार, श्री गौतम दत्त , श्री सुनील कुमार,डॉ राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

  JhajjarDated: 20.04.2026*SIASTE झज्जर में पॉश एक्ट 2013 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड ...
22/04/2026

Jhajjar
Dated: 20.04.2026

*SIASTE झज्जर में पॉश एक्ट 2013 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (एसआईएएसटीई), झज्जर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु पॉश एक्ट 2013 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (ICC), GASH एवं महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा निदेशक डॉ ऋषि गोयल एवं प्राचार्या डॉ संतोष के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती करमिंदर कौर, महिला सुरक्षा अधिकारी-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी, महिला थाना झज्जर एवं रोहतक जिला, उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों एवं कर्मचारियों को पॉश एक्ट 2013 के प्रावधानों, आईसीसी की भूमिका, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्रीमती कौर ने बताया कि प्रत्येक संस्थान में 10 या अधिक कर्मचारी होने पर आईसीसी का गठन अनिवार्य है तथा शिकायत 90 दिन के भीतर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनी सहायता के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पॉश एक्ट से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका श्रीमती कौर ने संतोषजनक उत्तर दिया। उपस्थित सभी प्रतिभागी कार्यक्रम से अत्यंत प्रभावित हुए।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. संतोष ने मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सम्मान स्वरूप पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि संस्थान में सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण माहौल बना रहे।

इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

17/04/2026
  KurukshetraDated: 15-17 April, 2026SIASTE कुरुक्षेत्र में व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और साक्षात्कार की तैयारी पर तीन...
17/04/2026

Kurukshetra
Dated: 15-17 April, 2026

SIASTE कुरुक्षेत्र में व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और साक्षात्कार की तैयारी पर तीन दिवसीय सफल कार्यशाला का समापन I

SIASTE कुरुक्षेत्र में संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। 15 अप्रैल, 2026 को शुरू हुई इस महत्वपूर्ण कार्यशाला ने विद्यार्थियों के कौशल को निखारने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थान के अकादमिक प्रकोष्ठ और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया। कार्यशाला के समन्वयक गौतम दत्त जी द्वारा संचालित की गई कार्यक्रम की रूपरेखा ने छात्रों को तीन दिनों तक विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यशाला के पहले दिन, छात्रों ने साक्षात्कार की विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रभावी बायोडाटा लेखन की कला और समूह चर्चा की बारीकियों को गहनता से समझा। जाने-माने शिक्षाविद श्री विनीत अग्रवाल जी, जिन्होंने इस सत्र के संसाधन व्यक्ति के रूप में अपनी विशेषज्ञता साझा की, ने समूह चर्चा और साक्षात्कार प्रक्रियाओं पर अपने बहुमूल्य विचार रखे, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहे।
दूसरे दिन का सत्र छात्रों के व्यक्तिगत विकास पर केंद्रित रहा। दिन के पहले सत्र में संसाधन व्यक्ति श्रीमती किरण लांबा ने अंतर्वैयक्तिक कौशल के विकास, शाब्दिक, अशाब्दिक और लिखित संप्रेषण कौशल को प्रभावी बनाने के तरीके, आत्मविश्वास में वृद्धि और आत्म-जागरूकता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात शिक्षाविद् श्री वीरेंद्र वालिया थे। उन्होंने 'भविष्य के शिक्षक के रूप में चुनौतियां और समाधान' विषय पर छात्र-अध्यापकों को संबोधित करते हुए शिक्षण के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री वालिया ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षक की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब वह एक 'मार्गदर्शक' और 'सुविधादाता' के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने भविष्य की मुख्य चुनौतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि तकनीकी विस्फोट और सूचनाओं की बाढ़ के बीच छात्रों का ध्यान केंद्रित करना एक कठिन कार्य होगा। इसके अतिरिक्त, कक्षा में बढ़ती विविधता और नैतिक मूल्यों के ह्रास को उन्होंने गंभीर चुनौती बताया। सत्र के अंत में में विद्यार्थियों ने समूह चर्चा के माध्यम से अपने कौशल को और अधिक परिष्कृत किया।
कार्यशाला का अंतिम दिन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया, जिसमें मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलाबाद के प्राचार्य श्री भीम सेन तथा डी. ए. वी. विद्यालय सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र की प्राचार्या श्रीमती मनीषा लांबा को विषय-विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। इस व्यावहारिक सत्र ने छात्रों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल का अनुभव कराया और उन्हें अपनी संभावित कमजोरियों को पहचानने तथा उन्हें दूर करने का अवसर प्रदान किया।
प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक श्री गौतम दत्त जी ने कार्यशाला की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों के आत्मविश्वास और कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यशाला में प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए संस्थान जल्द ही छात्रों के लिए एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करने की योजना बना रहा है, जिससे उन्हें अपने करियर की शुरुआत करने में सहायता मिलेगी।
संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल जी ने कार्यशाला के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। संस्थान प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार जी ने सभी संसाधन व्यक्तियों, समन्वयकों और प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ सुमंत गोयल, डॉ अजमेर सिंह, डॉ संदीप कुमार, डॉ रीटा, डॉ राम सरण , श्री महेश श्योरायण, श्री सुनील पौलस्त्य, श्री संदीप सांगवान, श्रीमती ऋतु त्यागी, श्री अशोक टॉकी, डॉ राजेंद्र जी सहित संस्थान के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंत में छात्रों ने प्रतिपुष्टि से निष्कर्ष आया कि यह तीन दिवसीय कार्यशाला SIASTE कुरुक्षेत्र के छात्रों के लिए एक अत्यंत लाभकारी और परिवर्तनकारी अनुभव साबित हुई, जिसने उन्हें आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया है।

Address

SIASTE Gurugram, Jhajjar And Kurukshetra
Jhajjar

Opening Hours

Monday 9am - 4:30pm
Tuesday 8:30am - 4:30pm
Wednesday 8:30am - 4:30pm
Thursday 8:30am - 4:30pm
Friday 8:30am - 5pm
Saturday 8:30am - 4:30pm

Telephone

+911251252545

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana:

Shortcuts

Share