Geeta Bhukkal

Geeta Bhukkal Member of Legislative Assembly, Jhajjar (5th term) | Former Cabinet Minister, Government of Haryana.

झज्जरआज दिनांक 25.08.2026 को AICC प्रभारी श्री संजय दत्त जी, HPCC अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र जी के साथ झज्जर विधानसभा क्षे...
25/08/2026

झज्जर

आज दिनांक 25.08.2026 को AICC प्रभारी श्री संजय दत्त जी, HPCC अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र जी के साथ झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक की।

बैठक में सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर PCC पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस सेवा दल कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सम्मानित कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व साथी मौजूद रहे।

25/08/2026
झज्जर शहरआज दिनांक 23.08.2026 को झज्जर शहर की पंजाबी धर्मशाला में श्री सत् जीन्दा कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद...
23/08/2026

झज्जर शहर

आज दिनांक 23.08.2026 को झज्जर शहर की पंजाबी धर्मशाला में श्री सत् जीन्दा कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर PCC डेलिगेट्स श्री सुभाष गुज्जर जी, पूर्व यादव सभा प्रधान श्री वीरेंद्र दरोगा जी, BLA-1 व महासचिव श्री वीरेंद्र कौशिक बिज्जु जी एवं श्री प्रेम पोपली जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

झज्जरसफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापनआज दिनांक 23.08.2026 को झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों ...
23/08/2026

झज्जर

सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

आज दिनांक 23.08.2026 को झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का वह पूरा समर्थन करते है तथा उनकी मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके हितों एवं अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

22/08/2026
जिला हांसीसंगठन सृजन अभियानआज दिनांक 22.08.2026 को AICC ऑब्जर्वर श्री अजय कुमार जी एवं बतौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्...
22/08/2026

जिला हांसी

संगठन सृजन अभियान

आज दिनांक 22.08.2026 को AICC ऑब्जर्वर श्री अजय कुमार जी एवं बतौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर, एवं श्री जस्सी पेटवाड़ जी विधायक नारनौंद ने संगठन सृजन अभियान के तहत किसान रेस्ट हाउस नारनौंद में ब्लॉक नारनौंद एवं ब्लॉक बास के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा नए कांग्रेस पदाधिकारियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंडीगढ़सद्भावना दिवसआज दिनांक 20.08.2026 को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, माननीय ने...
20/08/2026

चंडीगढ़

सद्भावना दिवस

आज दिनांक 20.08.2026 को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के नेतृत्व में कंप्यूटर क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक, प्रगतिशील एवं सशक्त भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर श्री कर्मबीर बौद्ध जी राज्य सभा एमपी, श्री अफताब अहमद जी विधायक, श्री अशोक अरोड़ा जी विधायक, श्री नरेश सेलवाल जी विधायक, श्री इन्द्र राज नरवाल जी विधायक, श्री चन्द्र प्रकाश जांगड़ा जी विधायक, श्री विकास सहारण जी विधायक, श्री जस्सी पेटवाड जी विधायक, श्री बलराम डांगी जी विधायक,श्रीमती पूजा मुलाणा जी विधायक, कांग्रेस पार्टी के विधायकगण, नेतागण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

19/08/2026

कॉंग्रेस का धरना प्रदर्शन, पंचकुला

कॉंग्रेस का धरना प्रदर्शन, पंचकुलाआज दिनांक 19.08.2026 को हरियाणा प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार HKRN कर्मियों क...
19/08/2026

कॉंग्रेस का धरना प्रदर्शन, पंचकुला

आज दिनांक 19.08.2026 को हरियाणा प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार HKRN कर्मियों को पक्का करने एवं नियमित भर्ती करने* की मांग को लेकर HKRN कार्यालय, सेक्टर-06, पंचकुला, श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी माननीय नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा और श्री राव नरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में में धरना दिया जा रहा है।

झज्जर शहरआज दिनांक 17.08.2026 को श्री कृष्ण शास्त्री जी हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ एवं ऋषि दयानंद समाज सेवा समित...
17/08/2026

झज्जर शहर

आज दिनांक 17.08.2026 को श्री कृष्ण शास्त्री जी हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ एवं ऋषि दयानंद समाज सेवा समिति के प्रधान द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री निटू भदानी जी, BLA-1 एवं जिला सचिव श्री वीरेंद्र कौशिक (बिज्जू) जी, जिला पार्षद श्री अमित भोलू जी एवं मास्टर श्री धर्मेन्द्र जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Address

608, Ward No. 17
Jhajjar
124103

Telephone

+918222951111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Geeta Bhukkal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Geeta Bhukkal:

Shortcuts

Share