Gagan Thakur Oficial

Gagan Thakur Oficial मिथिलावादी युवा नेता

01/04/2022
31/03/2022

||लौकही ||
*मैट्रिक परीक्षा मे लौकही प्रखंड का जलवा महादेवमठ के नीलमनी जिला मे लाया तीसरा स्थान तो प्रिंस बिहार मे लाया 27वाँ रैंक*

मधुबनी जिला मे तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले महादेवमठ गाँव निवासी नीलमनी कुमार पंडित पिता - अलोक कुमार पंडित जिनका प्राप्ताँक -473, साथ ही प्रिंस कुमार, पिता- मदन ठाकुर जिन्होंने कुल -460 नंबर लाकर अपने स्कूल और गाँव के साथ जिला का नाम रौशन किया है | बताते चले की जिला 3rd टॉपर नीलमनी कुमार और प्रिंस कुमार एक मध्यमवर्ग परिवार से आता है | दोनों शुरू से पढ़ाई मे अव्वल रहा है | प्रिंस के चाचा और मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पूर्व जिला प्रवक्ता गगन ठाकुर ने बताया की इस सफलता का श्रेय उनके स्कूल और कोचिंग के शिक्षक सबों को जाता है जिन्होंने दो दो बार लाउकडाउन के बावजूद भी बच्चे सब को इतना मेहनत कर सिलेबस को आगे बढ़ाते रहा | जिला मे तीसरे स्थान लाने वाले नीलमनी कुमार के पिता आलोक कुमार पंडित ने कहा की हमें विश्वास था की हमारा बच्चा जरूर टॉप करेगा और टॉपर वेरिफिकेशन के लिए पटना बोर्ड ऑफिस भी बुलाया गया था जहाँ हम बच्चे को लेकर गए थे |
इस सफलता से महादेवमठ गाँव समेत इलाका भर के प्रबुद्ध गण बधाई दे रहे है और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है |
ये दोनों छात्र उत्कृमित माध्यमिक विद्यालय नरही के छात्र है |

23/03/2022

भगत सिंह का अंतिम पत्र 22 मार्च,1931

साथियो,
स्वाभाविक है कि जीने की इच्छा मुझमें भी होनी चाहिए, मैं इसे छिपाना नहीं चाहता. लेकिन मैं एक शर्त पर जिंदा रह सकता हूँ, कि मैं क़ैद होकर या पाबंद होकर जीना नहीं चाहता.

मेरा नाम हिंदुस्तानी क्रांति का प्रतीक बन चुका है और क्रांतिकारी दल के आदर्शों और कुर्बानियों ने मुझे बहुत ऊँचा उठा दिया है - इतना ऊँचा कि जीवित रहने की स्थिति में इससे ऊँचा मैं हर्गिज़ नहीं हो सकता.

आज मेरी कमज़ोरियाँ जनता के सामने नहीं हैं. अगर मैं फाँसी से बच गया तो वो ज़ाहिर हो जाएँगी और क्रांति का प्रतीक-चिन्ह मद्धिम पड़ जाएगा या संभवतः मिट ही जाए. लेकिन दिलेराना ढंग से हँसते-हँसते मेरे फाँसी चढ़ने की सूरत में हिंदुस्तानी माताएँ अपने बच्चों के भगत सिंह बनने की आरज़ू किया करेंगी और देश की आज़ादी के लिए कुर्बानी देनेवालों की तादाद इतनी बढ़ जाएगी कि क्रांति को रोकना साम्राज्यवाद या तमाम शैतानी शक्तियों के बूते की बात नहीं रहेगी.

हाँ, एक विचार आज भी मेरे मन में आता है कि देश और मानवता के लिए जो कुछ करने की हसरतें मेरे दिल में थी, उनका हजारवाँ भाग भी पूरा नहीं कर सका. अगर स्वतंत्र, ज़िंदा रह सकता तब शायद इन्हें पूरा करने का अवसर मिलता और मैं अपनी हसरतें पूरी कर सकता.

इसके सिवाय मेरे मन में कभी कोई लालच फाँसी से बचे रहने का नहीं आया. मुझसे अधिक सौभाग्यशाली कौन होगा? आजकल मुझे ख़ुद पर बहुत गर्व है. अब तो बड़ी बेताबी से अंतिम परीक्षा का इंतज़ार है. कामना है कि यह और नज़दीक हो जाए.

आपका साथी,
भगत सिंह
Bharat NBS

Address

Jhanjharpur
847108

Telephone

+918825336429

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gagan Thakur Oficial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gagan Thakur Oficial:

Share

Category