23/08/2026
गाँव किसे कहते हैं, यह पचही ने आज दिखा दिया
यह घटना पचही गाँव की है, जहाँ एक घर में चूल्हे से जुड़े गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग पूरे घर में नहीं लगी थी, बल्कि सिर्फ सिलेंडर वाले हिस्से में थी। लेकिन सिलेंडर से निकल रही तेज लौ को देखकर स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई।
जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, लोग बिना समय गंवाए मदद के लिए मौके पर पहुँचने लगे। देखते ही देखते पूरा गाँव इस मुश्किल घड़ी में एकजुट हो गया। कोई बालू लेकर पहुँचा, कोई पानी लेकर आया और कोई अपने घर से कंबल लेकर मदद के लिए दौड़ा।
ग्रामीण लगातार बालू डालकर सिलेंडर को झाँपने और पूरी तरह ढकने का प्रयास करते रहे। बालू डालते-दालते वहाँ इतना बालू जमा हो गया कि एक ट्रैक्टर के बराबर बालू का ढेर लग गया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि बालू से ढकने के बाद भी उसकी लपटें ऊपर फैलती जा रही थीं।
इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। लोग लगातार बालू डालते रहे, पानी देते रहे और घरों से लाए गए कंबलों को भिगोकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार मदद में जुटा रहा।
आखिरकार ग्रामीणों की लगातार मेहनत, साहस और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया और उसे घर के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।
आज पचही गाँव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गाँव सिर्फ घरों का समूह नहीं, बल्कि एक परिवार होता है। किसी एक के घर पर संकट आता है तो पूरा गाँव उसके साथ खड़ा हो जाता है।
मुसीबत एक घर पर आई थी, लेकिन उससे लड़ने के लिए पूरा पचही गाँव एकजुट हो गया। यही तो गाँव की असली पहचान है। 🙏