Bundelkhand Industrial Development Authority -BIDA

Bundelkhand Industrial Development Authority -BIDA Official page of Bundelkhand Industrial Development Authority-BIDA, Jhansi, Uttar Pradesh

आज दिनांक 23/07/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री पी एल मौर्य की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम बैदोरा, ...
23/07/2026

आज दिनांक 23/07/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री पी एल मौर्य की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम बैदोरा, मुरारी, बरुआपुरा, राजापुर एवं अमरपुर का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान सीईओ महोदय ने भू-अर्जन कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम बरूआपुरा में वृक्षारोपण हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP

आज दिनांक 09/07/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री राम कुमार शुक्ल की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम सिमर...
09/07/2026

आज दिनांक 09/07/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री राम कुमार शुक्ल की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम सिमरा, गेबरा, सारमऊ, अम्बाबाई एवं पुनावली कलां का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान सीईओ महोदय ने डेटा सेंटर क्लस्टर और केमिकल क्लस्टर से संबंधित ग्रामों में भू-अर्जन कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Invest UP Government of UP

आज दिनांक 25/06/2026 को मण्डलायुक्त महोदय द्वारा बीडा कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई।बैठक में भूमि अर्जन में तेजी ला...
25/06/2026

आज दिनांक 25/06/2026 को मण्डलायुक्त महोदय द्वारा बीडा कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में भूमि अर्जन में तेजी लाने, एक्टिवेशन एरिया में विभिन्न विकास कार्यों को प्रारम्भ करने, कैमिकल क्लस्टर का विस्तार तथा अवशेष भूमि की अधिसूचना शीघ्र प्रकाशित करने हेतु आवश्यक समस्त कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Chief Minister Office Uttar Pradesh
Government of UP

Heartfelt greetings and best wishes on International Yoga Day.
21/06/2026

Heartfelt greetings and best wishes on International Yoga Day.

🚀 बुंदेलखंड की नई पहचान: बीडा बनेगा डेटा सेंटर हब!बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखब...
12/06/2026

🚀 बुंदेलखंड की नई पहचान: बीडा बनेगा डेटा सेंटर हब!

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी। बीडा में डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ रहे हैं। प्रतिष्ठित कंपनियों Sify Technologies और Paytm ने इस परियोजना में रुचि दिखाई है, जिससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसर खुलेंगे।

✅ आईटी सेक्टर को मिलेगा नया आयाम
✅ युवाओं के लिए रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
✅ बुंदेलखंड बनेगा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रमुख केंद्र
✅ औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

यह पहल न केवल बीडा बल्कि पूरे बुंदेलखंड को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की क्षमता रखती है।

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌱      Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP
05/06/2026

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌱



Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP

01/06/2026

बुंदेलखंड के औद्योगिक भविष्य को मिली नई उड़ान! 🚀
BIDA मास्टर प्लान 2045 को पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार से मिली पर्यावरणीय स्वीकृति।
✅ 2045 तक ₹1.51 लाख करोड़ का निवेश व 6 लाख से अधिक रोजगार
✅ देश के शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 24.9% (63.13 वर्ग किमी) ग्रीन एरिया
✅ मुख्य लॉजिस्टिक कॉरिडोर आधारित औद्योगिक, आवासीय, संस्थागत और वाणिज्यिक क्षेत्र का स्मार्ट इंटीग्रेशन
Chief Minister Office Uttar Pradesh Invest UP

आज दिनांक 25-05-2026 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय के साथ M/S     के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीडा क्षेत्र में   की स्थाप...
25/05/2026

आज दिनांक 25-05-2026 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय के साथ M/S के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीडा क्षेत्र में की स्थापना हेतु बैठक की गई।

बैठक के दौरान बीडा मास्टर प्लान एवं एक्टिवेशन एरिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा क्षेत्र में औद्योगिक अवसंरचना एवं निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रबंधक बीडा, इन्वेस्ट यूपी एवं पीएमयू टीम के साथ बीडा क्षेत्र में Data Centre की स्थापना हेतु भूमि का अवलोकन किया गया।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Invest UP Nand Gopal Gupta Nandi

मा० मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी की अध्यक्षता में दिनांक 24-05-2026 को बीडा, झांसी की समीक्षा बैठक सम्पन्न हु...
24/05/2026

मा० मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी की अध्यक्षता में दिनांक 24-05-2026 को बीडा, झांसी की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव महोदय , मा० जनप्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त झांसी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीडा, जिलाधिकारी झांसी सहित जिला प्रशासन एवं बीडा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में भूमि अर्जन, महायोजना-2045, जल एवं विद्युत आपूर्ति, बुन्देलखण्ड लिंक एक्सप्रेसवे एवं औद्योगिक विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बीडा क्षेत्र में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विकास एवं निवेश प्रोत्साहन को गति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

किसानों के कौशल विकास एवं स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Nand Gopal Gupta Nandi

आज दिनांक 14/05/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री पी. एल. मौर्य एवं श्री सौम्य मिश्रा की उपस्थिति में बीडा क...
14/05/2026

आज दिनांक 14/05/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री पी. एल. मौर्य एवं श्री सौम्य मिश्रा की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम किल्चवारा बुजुर्ग एवं ग्राम पुनावली कलां का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें भू-अर्जन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें बीडा क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्यों से होने वाले लाभों जैसे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों का सृजन, सड़कों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं में गुणात्मक सुधार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Chief Minister Office Uttar Pradesh

Address

Block-A, Kisan Bazar, Talpura
Jhansi
284001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundelkhand Industrial Development Authority -BIDA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share