Janta Dal United - Koderma

Janta Dal United - Koderma कोडरमा जिला के सर्वांगीण प्रगति,न्याय और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध

22/07/2023

*ढिबरा मजदूर आंदोलन का जदयू ने किया समर्थन,24 जुलाई के महाधरना में होंगे शामिल*

कोडरमा- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के आह्वान पर 24 जुलाई को आहूत ढिबरा मजदूरों के महाधरना का समर्थन किया है। जदयू महासचिव रीतलाल सिंह ने बताया कि जदयू के कार्यकर्ता भी महाधरना में शामिल होंगे। ढिबरा आंदोलन कोडरमा के पहचान से जुड़ा आंदोलन है और जदयू ढिबरा व्यवसाय को आगे बढ़ाने की पक्षधर है। पिछली बार भी आंदोलन में जदयू कार्यकर्ताओ ने हर संभव सहयोग किया था। समाहरणालय में आयोजित होने वाले महाधरना में जिलास्तर के कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे। जदयू नेता ने कहा कि ढिबरा से लाखों मजदूरों का जीवनयापन जुड़ा है। ढिबरा नियमावली को अबिलम्ब लागू किया जाना चाहिए। हेमन्त सरकार ने नियमावली बनाई है, लेकिन साल भर बीत गया, लेकिन जमीन पर कुछ भी नही हो रहा। इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।

https://youtu.be/I9t4bpw30eg
11/04/2023

https://youtu.be/I9t4bpw30eg

ढिबरा मज़दूर की बेटी पूरे भारत में छोटी उम्र में बेबाक़ी से बात रखने से वायरल हुई माइका गर्ल शमा परवीन ,अब क्या कर र.....

https://youtu.be/nzvURoL8-kM
17/03/2023

https://youtu.be/nzvURoL8-kM

अब झारखंड में पैर जमाने की कवायद,RJD-JDU कर रहे अथक प्रयास more Update on NEWS - visit ht...

जोड़ासिमर सपही में कोडरमा पुलिस द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में उपस्थित श्री कृष्णा सिंह एवम् श्री विनोद सिंह
13/03/2023

जोड़ासिमर सपही में कोडरमा पुलिस द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में उपस्थित श्री कृष्णा सिंह एवम् श्री विनोद सिंह

08/03/2023

समस्त देशवासियों को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाए जाने वाले, आपसी प्रेम व भाईचारे के प्रतीक पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अंनत सुख-समृद्धि एवं खुशियां लाए।

07/03/2023
जनता दल यूनाइटेड कोडरमा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जन्म दिन मनाया।
01/03/2023

जनता दल यूनाइटेड कोडरमा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जन्म दिन मनाया।

जनता दल यूनाइटेड प्रतिनिधि मंडल ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की...से...
21/02/2023

जनता दल यूनाइटेड प्रतिनिधि मंडल ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की...

सेवा में,

श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय।
कोडरमा (झारखंड)

विषय : डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान समेत अन्य पुलिसकर्मी द्वारा आधी रात को घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार,मारपीट करने के मामले में उचित कारवाई करने और अर्जुन साव हत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के संबध में धरना के माध्यम से मांग पत्र।

महाशय,

उपरोक्त संबध में कहना है की कोडरमा में पुलिस-पब्लिक संबध में लगातार गिरावट आ रही है। जनता के साथ पुलिस का व्यवहार क्रूर और अमानवीय होता जा रहा है। हाल के दिनो मे पुलिस और पब्लिक के बीच हुई घटनाओं ने जनता में पुलिस के प्रति विश्वास में घोर कमी आई है। साथ ही इन घटनाओं की वजह से जनता आक्रोशित है। खासकर, कोडरमा जिले के गरीब और मजदूर वर्ग से आनेवाले ग्रामीणों के साथ पुलिस का आचरण,व्यवहार काफी गैर संवैधानिक और पुलिस मैनुअल के विरुद्ध सामने आ रहें है। अमीर और गरीब जनता के साथ पुलिस का व्यवहार अलग-अलग प्रतीक हो रहा है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर जनता आक्रोशित है। जनता दल यूनाइटेड और ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ (कोडरमा) संयुक्त रूप से कोडरमा पुलिस की कार्यशैली और निम्न मामले को लेकर कारवाई करने की मांग धरना के माध्यम से कर रही है।

*हमारी मांगे*

1. डोमचांच थाना प्रभारी श्री मान अब्दुल्ला खान समेत अन्य पुलिसकर्मी पर समसिहरिया गांव की रहने वाली मुस्लिम समुदाय से आने वाली समीना खातून ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला समीना खातून ने थाना प्रभारी पर मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने, बच्चों के साथ मारपीट करने और सिगरेट से हांथ जलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सबसे बड़ा सवाल मामले में ये है की बिना महिला पुलिस के डोमचांच थाना प्रभारी आधी रात को महिला के घर मे छापेमारी करने क्यों पहुंची? हमारी मांग है की समीना खातून और उनके बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार करने वाले डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान समेत छापेमारी करने गई टीम पर पुलिस मैनुअल उल्लंघन करने के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। मामले में शामिल पुलिस कर्मियों पर विभागीय कारवाई की जाए। हमारी मांग है की थाना प्रभारी को अविलंब पद से हटाया जाए।

2. अर्जुन साव हत्या मामले में पुलिस और विभिन्न जांच एजेंसी का जांच कछुआ गति से चल रही है। क्योंकि मामले में हत्यारोपी पुलिस है। अर्जुन साव हत्या का आरोप तत्कालीन थाना प्रभारी शशिकांत समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर लगा है। लेकिन, प्रतीक हो रहा है की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। पीड़ित परिवार समेत आम जनमानस को आरोपी पुलिस वालों पर कारवाई कर इंसाफ मिलेगा, इसमें शंका है। क्योंकि हत्या के मामले में आरोपी के नाम सामने आने पर पुलिस आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज देती है। लेकिन अर्जुन साव हत्या मामले में आरोपी खुद पुलिस वाले है, इसलिए ना उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और ना ही जांच तेज गति से हो रही है। ऐसा प्रतीक हो रहा है की अर्जुन साव हत्या मामले में पुलिस और प्रशासन एकतरफा आरोपी को बचाने के प्रयास में जुटी है। हमारी मांग है की अर्जुन साव हत्या मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। क्योंकि आरोपी के बाहर रहने से सबूतों के साथ छेड़छाड़ और सबूत मिटाने का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने और निष्पक्ष कारवाई के अनुरूप आरोपी पुलिसवालों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

3. ढिबरा मजदूरों पर बीते दिनों जानबूझकर ढिबरा वाहन पकड़ाने पर केस दर्ज किया गया है। इस तरह के केस में ढिबरा वाहन पर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन साथ में उन लोगो का नाम भी जोड़ा गया है या उनलोगो को भी नामजद एफआईआर किया गया है, जिनका वास्ता मामले से नही है। एक तरह से ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ या मजदूर यूनियन से जुड़े लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया गया है या फंसाया गया। इस तरह के सभी मामलों पर निष्पक्ष जांच की जाए।

प्रतिनिधिमंडल
कृष्णा सिंह घटवार

Address

Koderma
Jhumri Telaiya
825409

Telephone

+918002081409

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta Dal United - Koderma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share