23/06/2026
भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विकास समिति द्वारा प्रतिभा और वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
क्यामसर गांव में मेघवाल कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन मे प्रतिभा सम्मान और वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
जिसमें विभिन्न क्षेत्र में गांव का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । पवन आलडिया और कृष्ण आलड़िया ने बताया की सर्वप्रथम कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा के पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके उपरांत उन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिनका राजकीय सेवा में चयन हुआ है। साथ ही 10वीं 12वीं बोर्ड में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा करने वाले सेवानिवृत्ति सैनिकों का और वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं का भी सम्मान किया गया l इस दौरान वक्ताओं ने समाज के विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये मार्गदर्शन दिया और कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी जिससे प्रतिभाओ को प्रेरणा मिले ।सम्मानित होने वालों में उपासना आलडिया का द्वितीय श्रेणी अध्यापक पद पर चयन होने पर सम्मानित किया ।वरिष्ठ नागरिक सम्मान में महेंद्र आलडिया, ओम प्रकाश आलडिया, बंसीधर आलडिया, नारायण सिंह आलडिया , अमर सिंह आलडिया , सुभाष आलडिया, प्रेम देवी, भतेरी देवी, हरप्यारी देवी, रुकमणी देवी, कोशिल्या देवी आदि सामाजिक क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार के संयोजक व्याख्याता पवन आलडिया और कृष्ण कुमार आलडिया ,अनिल आलडिया , महेन्द्र आलडिया , प्रवेश आलडिया को भी सम्मानित किया गया ।इस दौरान मीना, सुनीता ,सुमन, संतोष , लक्ष्मी, कमला देवी, नीतू, सुभिता,काम्या, सतवीर पंच, मातु राम ,सुधीर, हेम राज,बंटी,सुनील कुमार, सुभाष, रिनेश , गुडु,खुशी, सेठी, नरबीर, तलब ,बुलकेश, दरिया सिंह, सुशील कुमार, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु , साहिल, लक्की,आदि उपस्थित रहे I
संचालन अनिल आलडिया ने किया