04/10/2020
मैं #माया #देवी(राजकुमार सेठी) को वोट क्यों देने जा रहा हूं ????
1. क्योंकि उनमे निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता और कार्य को करके दम लेने की आदत मुझे प्रभावित करती है ।
2. वो स्वयमेव मृगेंद्रता है,
जिस प्रकार शेर को जंगल का राजा घोषित करने के लिए कोई समारोह नहीं होता बल्कि शेर अपने पुरुषार्थ से जंगल का राजा बनता है ।
ठीक उसी प्रकार माया देवी(राजकुमार सेठी)ने भी अपने पुरुषार्थ, राजनीतिक कौशल, व्यवहार कुशलता और समर्पण के दम पर गांव में प्रसिद्धि प्राप्त की है ।
3. उनसे मिलने के लिए किसी हुजूरे की जरूरत नहीं होती, सीधा संपर्क साध सकते हैं एवं जब भी मिलते हैं बहुत प्रेम और सम्मान के साथ बात करते हैं ।
4. उनकी सहज उपलब्धता एवं काम करने का जुनून अद्भुत है ।
5. विषम से विषम परिस्थितियों में भी धैर्य और सूझबूझ के साथ कार्य करने की क्षमता उन्हें अद्वितीय बनाती हैं ।
6. उनके व्यक्तित्व की यह बात की परिस्थितियां कितनी भी खराब हो,
कितने ही लोग आपके विरुद्ध खड़े हो,
षड्यंत्र रचे जा रहे हो पर यदि व्यक्ति के पास हिम्मत, साहस और आत्मविश्वास है तो
व्यक्ति गिरकर फिर से खड़ा हो सकता है,
लड़ सकता है,
जीत सकता है....
मुझे बहुत आकर्षित करती हैं ।
7. आरोप-प्रत्यारोप राजनीति का अभिन्न अंग है परंतु गांव का हर व्यक्ति अपने अंतर्मन में यह तो जानता है कि पंचायत स्तर पर उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है ।
8. उनका निजी तौर पर व्यक्ति से व्यक्ति तक जो जुड़ाव है,
उनकी बात करने की शैली,
उनका किस्से कहने का ढंग,
और यह सब कहते हुए जिस आत्मीयता के साथ सभी को चाहे वो छोटा बालक हो चाहे बुजुर्ग हो जो संवाद स्थापित करते हैं वह सम्मोहित कर देता है ।
9. आखिर में ये मेरा निजी अनुभव ।
मेरे से बहुत अधिक संपर्क नहीं है उनका पर फिर भी,
मैं किस कोचिंग इंस्टिट्यूट,
किस शहर में,
क्या सब्जेक्ट पढ़ता/पढ़ाता हूं,। या क्या काम करता हूं,
यह तक उनको पता है ।
यदि मेरे गांव का नेता मुझसे इतना जुड़ाव और सीधा संपर्क रखता है तो मैं उसे वोट क्यों ना दूं ।
अंत में बस इतना कहूंगा की मैं किसी का विरोध नहीं कर रहा बस अपने नेता का चयन कर रहा हूं ।
और वैसे भी चुनाव प्रेम का होता है,
स्नेह का होता है,
विरोध का तो सदैव तिरस्कार होता है ।
इसीलिए मेरा वोट माया देवी(राजकुमार सेठी)का।
आप सभी से आशा है की अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करके अपने नेता का चयन करेंगे ।
🙏🙏🙏