Jhunjhunu khabar

Jhunjhunu khabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jhunjhunu khabar, Jhunjhunun.

29/07/2026
झुंझुनूं में 6 अगस्त को गूंजेगा भक्ति का महासंगम: शिव परिवार सहित पांच दिव्य प्रतिमाओं की होगी प्राण-प्रतिष्ठाभजन सम्राट...
28/07/2026

झुंझुनूं में 6 अगस्त को गूंजेगा भक्ति का महासंगम: शिव परिवार सहित पांच दिव्य प्रतिमाओं की होगी प्राण-प्रतिष्ठा
भजन सम्राट गुलाब नाथ महाराज की संगीतमयी प्रस्तुति, सवामणी प्रसाद व भव्य रात्रि जागरण रहेगा आकर्षण

झुंझुनूं। शहर की शहीद इंद्र सिंह सैनी कॉलोनी (वार्ड संख्या-51) में आगामी 6 अगस्त को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर शिव परिवार, खाटू श्याम बाबा, बालाजी महाराज, शीतला माता एवं पितर जी महाराज की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद दिनभर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम 5 बजे से विशाल सवामणी प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
उन्होंने बताया कि भजन सम्राट गुलाब नाथ जी महाराज अपनी भजन मंडली के साथ भक्ति रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ , भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मवांडिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरूणा सिहाग, चिड़ावा प्रधान रोहितास धांगड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मिल, पूर्व उपाध्यक्ष प्इंजी. प्यारेलाल ढूकिया तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयोजनकर्ता एवं कलेक्ट्रेट झुंझुनूं के वरिष्ठ सहायक राकेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर शिव परिवार, खाटू श्याम बाबा एवं बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। आयोजन समिति ने जिलेभर के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने लोकेश अग्रवाल को झुंझुनूं का युवा चेयरमैन, व रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष किया नि...
27/07/2026

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने लोकेश अग्रवाल को झुंझुनूं का युवा चेयरमैन, व रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष किया नियुक्त

अग्रवाल समाज के युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान युवा इकाई) ने समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश अग्रवाल को पदोन्नति प्रदान करते हुए झुंझुनूं जिले का युवा चेयरमैन रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनकी समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं युवाओं को जोड़ने में निभाई गई प्रभावी भूमिका को इस महत्वपूर्ण दायित्व का आधार बताया गया है।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए झुंझुनूं जिले में युवा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनके नेतृत्व में समाज के युवाओं को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं जनहित के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

नवनियुक्त जिला युवा चेयरमैन लोकेश अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ाने वाला दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे अग्रवाल समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने, समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को विस्तार देने तथा सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र हलवाई, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष श्री गणेश कुमार हलवाई, सचिव अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, रेलवे शेखावाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, झुंझुनूं जिले सहित प्रदेशभर के अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के अनेक नए आयाम स्थापित होंगे।

झुंझुनूं बना ATREE के साथ जुड़ने वाला राजस्थान का पहला जिलाचारागाह विकास के लिए जिला प्रशासन ने किया ऐतिहासिक एमओयू, वैज...
27/07/2026

झुंझुनूं बना ATREE के साथ जुड़ने वाला राजस्थान का पहला जिला
चारागाह विकास के लिए जिला प्रशासन ने किया ऐतिहासिक एमओयू, वैज्ञानिक तरीके से होंगे चारागाह विकसित
झुंझुनूं, 27 जुलाई। जिले के चारागाहों के वैज्ञानिक विकास एवं पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध कराने की दिशा में झुंझुनूं जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए देश की प्रतिष्ठित पर्यावरण एवं शोध संस्था ATREE (Ashoka Trust for Research in Ecology and the Environment) के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इस पहल के साथ झुंझुनूं, ATREE के साथ जुड़ने वाला राजस्थान का पहला जिला बन गया है। इस परियोजना के माध्यम से जिले के चारागाहों का वैज्ञानिक विकास कर पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि करीब छह माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा ATREE से संपर्क कर झुंझुनूं के चारागाहों के वैज्ञानिक विकास का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद संस्था के विशेषज्ञों ने जिले का कई बार दौरा कर विभिन्न स्थलों का अध्ययन किया। अध्ययन के उपरांत तीन महत्वपूर्ण एमओयू किए गए हैं, जिनके माध्यम से जिले में ग्रासलैंड डेवलपमेंट परियोजना का क्रियान्वयन प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में बुहाना, गुढ़ागौड़जी एवं पीथूसर क्षेत्र के चारागाहों एवं जोहड़ों का चयन किया गया है। सबसे पहले बुहाना क्षेत्र में कार्य प्रारंभ होगा तथा इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी वैज्ञानिक पद्धति से चारागाह विकसित किए जाएंगे। भविष्य में इस मॉडल का विस्तार जिले के अन्य चारागाहों तक किया जाएगा।
डॉ. गर्ग ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में सरकार की ओर से संस्था को किसी प्रकार की वित्तीय सहायता या भूमि आवंटित नहीं की जाएगी। ATREE केवल अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, वैज्ञानिक परामर्श, बीज एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से वीबीजी रामजी एवं अन्य योजनाओं के तहत उपलब्ध संसाधनों और श्रमिकों का नियमानुसार उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य केवल चारागाह विकसित करना नहीं, बल्कि पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना भी है। इसके तहत स्थानीय घास की प्रजातियों का संरक्षण एवं संवर्धन, पशुओं के लिए वर्षभर गुणवत्तापूर्ण चारे की उपलब्धता, दुग्ध उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार, चारागाहों की उत्पादकता में वृद्धि, ग्रामीणों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, विभिन्न योजनाओं का बेहतर समन्वय, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाएगा।
ATREE के निदेशक डॉ. अबी वनक ने बताया कि उनकी संस्था पिछले लगभग 30 वर्षों से पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं ग्रासलैंड संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत किसी बाहरी या हाइब्रिड घास का उपयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि सेवन, धामण जैसी स्थानीय घास की प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जो कम पानी में बेहतर उत्पादन देती हैं तथा पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन के लिए अधिक उपयोगी हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झुंझुनूं में विकसित होने वाला यह मॉडल भविष्य में पूरे राजस्थान के लिए अनुकरणीय बनेगा तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से चारागाह संरक्षण एवं विकास का प्रभावी मॉडल स्थापित होगा।
जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिले के हजारों पशुपालकों की आजीविका को सुदृढ़ करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए चारागाहों के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
एमओयू को यादगार बनाने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका, उप वन संरक्षक काविया पी.वी., वाटरशैड एसई सुमेर सिंह, एक्सईएन मनोज गौड़, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ATREE की प्रतिनिधि संजना उपस्थित रहे। District Collector & Magistrate - Jhunjhunu

मा नेत्र वाउचर योजना के तहत 9 अस्पतालों में निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू, अपना आधार कार्ड जरूर लेकर जाएझुंझुनू...
27/07/2026

मा नेत्र वाउचर योजना के तहत 9 अस्पतालों में निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू, अपना आधार कार्ड जरूर लेकर जाए

झुंझुनूं, मा नेत्र वाउचर योजना के तहत जिले के 9 सरकारी अस्पतालों में ट्रक एवं बस ड्राइवरों सहित विभिन्न श्रेणी के कामगारों जैसे बढ़ई, नाई, दर्जी आदि की निःशुल्क नेत्र जांच कर उन्हें आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि योजना का संचालन बीडीके जिला अस्पताल झुंझुनूं, जिला अस्पताल नवलगढ़, उप जिला अस्पताल मलसीसर, खेतड़ी एवं चिड़ावा, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसाऊ, गुढ़ा गौड़जी, उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ में किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे इन संस्थानों में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाएं और योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एवं जनआधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के कारण रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी सक्रिय होना चाहिए।
डिप्टी सीएमएचओ एवं योजना के नोडल अधिकारी डॉ. भंवर लाल सर्वा ने सोमवार को योजना से जुड़ी सभी 9 संस्थाओं के नेत्र सहायकों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन श्रेणियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, वे अधिक से अधिक संख्या में इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाएं। Medical & Health Dept Jhunjhunu

देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान' हस्ताक्षर अभियान के तहत 3,72,684 हस्ताक्षर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपेझुंझुनूं...
27/07/2026

देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान' हस्ताक्षर अभियान के तहत 3,72,684 हस्ताक्षर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपे

झुंझुनूं। देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान' हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत केशव आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में संतों के सानिध्य में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज, अनिल दास महाराज (शाकम्भरी), साध्वी योगश्री (कोटबांध) तथा सावंत दास महाराज (धनावता) सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता एवं भारत माता के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। संत-महात्माओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात हरे रामा-हरे कृष्णा संकीर्तन मंडली द्वारा भक्ति संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। पूरे वातावरण में गोभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम संयोजक रूपेश तुलस्यान एवं उमाशंकर महमिया ने बताया कि देशव्यापी 40 करोड़ हस्ताक्षरों के लक्ष्य वाले इस अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं जिले से 3,72,684 गोभक्तों के हस्ताक्षर एकत्र किए गए। यह उपलब्धि जिले के शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसहभागिता से संभव हुई। अभियान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गोरक्षा दल, जिला गो सेवा समिति, विभिन्न गौशालाओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा हजारों गोभक्तों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल महमिया ने किया। संगोष्ठी में अभियान से जुड़े सभी तहसील अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का संत-महात्माओं द्वारा माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में संत-महात्माओं ने कहा कि "गाय बचेगी तो संस्कृति बचेगी।" उन्होंने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना का साक्षात स्वरूप हैं। कलियुग में गोसेवा सबसे बड़ा पुण्य एवं राष्ट्रसेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि गोमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए केवल सरकारों पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर जनजागरण करना होगा। संगठित जनशक्ति और लोकतांत्रिक प्रयासों से ही गोसंरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है।
संगोष्ठी के उपरांत संतों के सानिध्य में सैकड़ों गोभक्तों ने "गोमाता की जय" एवं "भारत माता की जय" के जयघोष के साथ विशाल रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिला कलक्ट्रेट पहुँची, जहाँ जिला कलक्टर अरुण गर्ग को पेन ड्राइव के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम 3,72,684 हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि संपूर्ण भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक सम्मान प्रदान किया जाए, गोसेवा के लिए केंद्रीय कानून एवं केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन किया जाए तथा गोचर भूमि संरक्षण, चारे की स्थायी नीति एवं गो-आधारित कृषि को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाए।
जिला कलक्ट्रेट परिसर में गोरक्षा दल के प्रवीण स्वामी ने जिला कलक्टर को पगड़ी भेंट करते हुए घोषणा की कि जब तक गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वे स्वयं पगड़ी धारण नहीं करेंगे। उनके इस संकल्प का उपस्थित गोभक्तों ने जोरदार समर्थन किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश गजराज के विशेष सहयोग के लिए आयोजन समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कमल स्वामी, जिला गो सेवा समिति के अध्यक्ष ताराचंद भोड़कीवाला, प्रवीण स्वामी (गोरक्षा दल), भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जयराज जांगिड़ (विश्व हिंदू परिषद), रेखा सैनी ( खेतड़ी प्रभारी), श्रीकांत पंसारी, अनूप गाड़ियां, विकास डुमौली (पिलानी), शंकरलाल शर्मा (डुंडलोद), रविन्द्र तौलियासर, नरेंद्र सिंह शेखावत, राकेश सहल, सम्पत पुरोहित, प्रवीण योगी, संजय वर्मा, सुनील सैनी, संत कुमार निर्मल, सुभाष क्यामसरिया, सुमेर सिंह जाखोदया, पंकज टेलर, वेदप्रकाश महणसरिया, धीरज हिसारिया, अमित जांगिड़, राजू बुहाना, हिमांशु सिंधाना, सेंटी चिड़ावा, बादशाह खेतड़ी, विजेंद्र मलसिसर, भैरू उदयपुरवाटी, विनोद नायक सहित बड़ी संख्या में गोभक्त एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया ने जिलेभर से पधारे सभी संत-महात्माओं, गोभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों की यह मुहिम जन-जन तक पहुँचाई जाएगी। संगोष्ठी का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि गोमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण को और अधिक व्यापक एवं सशक्त बनाया जाएगा।

होमगार्ड जवान ड्यूटी के साथ निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का दायित्व, 1100 पौधे किए वितरितझुंझुनूं। शहर में सामाजिक कार्यकर्...
25/07/2026

होमगार्ड जवान ड्यूटी के साथ निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का दायित्व, 1100 पौधे किए वितरित
झुंझुनूं। शहर में सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा एवं आवाम ग्रुप झुंझुनूं के संयुक्त में एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1100 पौधों का निःशुल्क वितरण किया। यह अभियान लगातार चौथे वर्ष भी जारी रहा। अजय वर्मा अब तक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 7000 पौधे लोगों में वितरित कर चुके हैं।
अजय वर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान, प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उनका कहना है कि "पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।"
आवाम ग्रुप सदस्य संदीप कुमार टंडन ने बताया कि यह अभियान केवल पौधे बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान राजेश हरिपुरा,संदीप टंडन,प्यारेलाल भूपेश,सीताराम बास बुडाना राकेश कुमावत महेंद्र मीणा नरेंद्र मीणा मौजुद रहे।

जंतर मंतर पर विद्यार्थियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी–आसपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्...
25/07/2026

जंतर मंतर पर विद्यार्थियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी–आसपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

झुंझुनू। भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश आलडिया के नेतृत्व में पेपर लीक के मामलों और जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राजेश आलडिया ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसकी उनकी पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि यदि पुलिस की आड़ में बिना वर्दी के किसी व्यक्ति ने लाठीचार्ज में भाग लिया है, तो उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।

आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जवाबदेही केवल आरोपियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने तथा पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कानून बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विकास कड़वासरा, शकील फौजी, शैलेश भारतीय, संदीप पाटिल, योगेश टंडन, राकेश सबलानिया, नरेंद्र मार्शल, कमलेश काला, बजरंग लाल, राजेंद्र कड़वासरा, मनोज, रोशन, सुनील, धर्मपाल डारा, किसान, विकास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

24/07/2026

झुंझुनू में बारिश का दौर जारी

झुंझुनूं में ब्लैक गैंग पर बड़ी कार्रवाई: 15 गाड़ियां जब्त, 10 संदिग्ध हिरासत में, हिस्ट्रीशीटर फरार Black Gang
23/07/2026

झुंझुनूं में ब्लैक गैंग पर बड़ी कार्रवाई: 15 गाड़ियां जब्त, 10 संदिग्ध हिरासत में, हिस्ट्रीशीटर फरार Black Gang

Black Gang ब्लैक गैंग पर बड़ी कार्रवाई: 15 गाड़ियां जब्त, 10 संदिग्ध हिरासत में, फतेहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर फरार झुंझुनूं....

Address

Jhunjhunun
333001

Telephone

+918003030668

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jhunjhunu khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jhunjhunu khabar:

Shortcuts

Share