Bal Shorya Samman Samiti, Jind

Bal Shorya Samman Samiti, Jind देश धर्म पर मिटने वाले ज्ञात अज्ञात बच्चों के बलिदान को सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत संस्था

26/12/2025
22/12/2025
23/12/2024

मान्यवर आप सभी को याद होगा की 2018 में सर्वप्रथम 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करने का संकल्प डीएवी पब्लिक स्कूल जींद केप्रांगण में नगर की सभी प्रमुख धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया था। तत्पश्चात प्रतिवर्ष एक ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार को उपायुक्त महोदय के माध्यम से दिया जाता रहा जिसमें देश धर्म की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले सभी ज्ञात अज्ञात शहीद बालकों में से किसी भी एक बालक की पुण्यतिथि पर बाल दिवस घोषित करने की प्रार्थना की गई। इस प्रार्थना को जींद जिला के दो लाख छात्रों ने पत्र लिखकर माननीय प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाया बालकों की शहादत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 108 बालकों की जीवनियों पर आधारित दो पुस्तक छोटे बच्चे बड़े बलिदान और नन्हे फरिश्ते लिखी गई। जिनका विमोचन भारत के तत्कालीन शिक्षा मंत्री भारत सरकार श्री प्रकाश जावड़ेकर और हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा किया गया। 5000 छात्रों की मानव श्रृंखला, मंझी साहब गुरुद्वारा तक जन जागरण यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम और 26 दिसंबर 2021 में एक विशाल समारोह डीएवी पब्लिक स्कूल जींद में पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूज्य बाबा जतिंदर पाल सोढ़ी तत्कालीन उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला सहित हजारों लोगों की उपस्थिति में वीर बाल दिवस घोषित करने की मांग की गई जिसे मानते हुए भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के शहादत दिवस 26 दिसंबर को ही वीर बाल दिवस घोषित कर पुण्य का महान कार्य किया है । तथा घोषणा की कि प्रति वर्ष 26 दिसंबर को भारत सरकार और सभी राज्य सरकारें , सभी स्कूल कॉलेज वीर बाल दिवस मनाएंगे। यह जींद वासियों के संकल्प की विजय का दिवस भी है। तो आओ इस वर्ष फिर 26 दिसंबर को जींद की सभी संस्थाएं मिलकर आने वाली पीढियो को देशभक्ति का पाठ पढ़ाएं। आज 23 दिसंबर को शाम 5 बजे होने वाली बैठक में आप आप अपनी संस्था और जी सभी संस्था और प्रतिनिधि को जानते हैं को साथ लेकर बैठक में पधारे तथा समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी निष्ठा का परिचय दें।

रहेगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुद्वारा सिख प्रबंध समिति की सदस्य बीवी परमिंदर कौर ने खुले मन से प्रधानमंत...
27/12/2023

रहेगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुद्वारा सिख प्रबंध समिति की सदस्य बीवी परमिंदर कौर ने खुले मन से प्रधानमंत्री द्वारा वीर बाल दिवस की घोषणा किये जाने की प्रशंसा की। सुखमनी सेवा समिति जींद के अध्यक्ष जत्थेदार गुरजिंदर सिंह ने कहा कि डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने न केवल साहिबजादों को सम्मानित करने का काम किया है बल्कि उन तमाम बच्चों को श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने देश और धर्म के लिए बलिदान किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. धर्मदेव ने जींद की जनता को साथ लेकर निरंतर 5 वर्ष तक संघर्ष किया जिसका परिणाम वीर बाल दिवस के रूप में सामने आया है। यह उनकी तपस्या का फल है इसलिए शीघ्र ही सिख समाज डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन कर उनकी सिख समाज के प्रति की गई सेवाओं के लिए सम्मानित करेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजू मोर ने धर्मदेव विद्यार्थी की सराहना करते हुए भारत के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया जिन्होंने वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा कर नई पीढ़ी को देशभक्ति का रास्ता दिखाया है। कलीराम डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सफीदों की प्राचार्या श्रीमती रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि स्कूल पिछले 5 वर्षों से वीर बाल दिवस समारोह मना रहा है जिससे बच्चों में अनुशासन सेवा और देशभक्ति का भाव बढ़ा है। उन्होंने कहा प्रत्येक स्कूल को इस मुहिम में शामिल होकर अपने बच्चों को देशभक्ति त्याग और बलिदान की शिक्षा देनी चाहिए। समारोह में सफीदों के सभी गुरुद्वारो के प्रधान तथा सामाजिक संस्थाओं के मुखिया उपस्थित रहे। श्रीमती सुनीता कंधवाल, कृष्ण, संजीव प्रभाकर, रामकिशन, रमनदीप, सुनैना सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Address

Jind
126102

Telephone

+919255944482

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bal Shorya Samman Samiti, Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category