13/07/2026
परम आदरणीय श्री नंद किशोर गोयनका जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
समाज के उत्थान, सेवा एवं अग्रोहा के विकास में आपका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आपके द्वारा स्थापित आदर्श एवं जनकल्याण के कार्य आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त स्वजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ।।