Chaudhary Ranbir Singh University, Jind

Chaudhary Ranbir Singh University, Jind Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chaudhary Ranbir Singh University, Jind, chaudhary ranbir singh university, Jind.
(1)

Chaudhary Ranbir Singh University was founded on July 24, 2014 by the Government of Haryana under State Legislature Act 28 of 2014, it is affiliated under section 2(f) of the UGC Act, 1956.

CRSU PLACEMENT DRIVE MEDIA GLIMPSE Courtesy: Punjab Kesari Dainik jagaran Hari BhoomiIndia Timer03.09.2026
03/09/2026

CRSU PLACEMENT DRIVE MEDIA GLIMPSE
Courtesy: Punjab Kesari
Dainik jagaran
Hari Bhoomi
India Timer
03.09.2026

कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकता : प्रो. सैनीसीआरएसयू में एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक पद के ...
02/09/2026

कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकता : प्रो. सैनी

सीआरएसयू में एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक पद के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग

जींद, 2 सितंबर 2026। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एनआईआईटी आईएफबीआई के सहयोग से एक्सिस बैंक में सहायक प्रबंधक पद के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

कुलगुरु प्रो (डॉ.) राम पाल सैनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में सर्वोच्च स्थान रखती है।हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी आत्मविश्वास, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के साथ अपने व्यावसायिक जीवन में प्रवेश करे।”

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने और अपने करियर को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर प्लेसमेंट के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न विभागों के लगभग 150 पात्र स्नातक विद्यार्थियों ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 40 विद्यार्थियों को प्रथम चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों के लिए IBPS पैटर्न पर कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। CBT में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर एनआईआईटी लिमिटेड की ओर से श्री मनोज, एसोसिएट बिजनेस पार्टनर, श्री नरेश कुमार, सीनियर मैनेजर-रिक्रूटर तथा श्री रोहित, एग्जीक्यूटिव सहित संबंधित प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया, पद की जिम्मेदारियों, आवश्यक कौशल तथा बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की प्रभावी तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में डॉ. दीपक वधवा, निदेशक, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा डॉ. राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग (कोऑर्डिनेटर) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव, कौशल विकास प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग एवं प्री-प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उन्हें कुशल, सक्षम, आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए तैयार युवा शक्ति के रूप में विकसित करना है।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन (TB-1) स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

Admission Notice:Chaudhary Ranbir Singh University, Jind invites applications for admission against all vacant/leftover ...
02/09/2026

Admission Notice:

Chaudhary Ranbir Singh University, Jind invites applications for admission against all vacant/leftover seats in various UG, PG & PG Diploma programmes for the Academic Session 2026–27.

🗓️ Last Date: 10 September 2026
📌 Admission: First Come, First Serve Basis

👉 Interested candidates are advised to contact the concerned University Teaching Department (UTD) for admission.

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: विश्वविद्यालय परिसर में हुआ 'युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का Live प्रसारणकार्यक्रम के दौरान माननीय प्...
27/08/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: विश्वविद्यालय परिसर में हुआ 'युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का Live प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने देश भर के विद्यार्थियों, एथलीटों और युवाओं को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में युवाओं की आकांक्षाओं को भारत के विकास एजेंडे के केंद्र में रखने पर बल दिया और कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प की मुख्य आधारशिला है।
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के पावन अवसर पर “युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का देशव्यापी आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में विश्वविद्यालय की एनएसएस (NSS) सेल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक फिट, अनुशासित और खेल भावना से ओतप्रोत भारत के निर्माण के विज़न को जन-जन तक पहुँचाना था।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग में 'मेरा भारत' केंद्र (जींद), विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (UTD) के एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लाडवाल ने बताया कि 'मेरा युवा भारत' पहल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास के विभिन्न अभियानों से जोड़ा जा रहा है।

‘भारत विभाजन विभीषिका’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजनजींद, 27 अगस्त 2026: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,...
27/08/2026

‘भारत विभाजन विभीषिका’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जींद, 27 अगस्त 2026: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सहयोग से ‘भारत विभाजन विभीषिका’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी रहे। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन केवल सीमाओं का पुनर्निर्धारण नहीं, बल्कि एक गहरी मानवीय त्रासदी थी। उन्होंने विभाजन की पीड़ा से सीख लेते हुए मानवीय संवेदना, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने पर बल दिया तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के शोधपरक एवं मानवीय अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) कुलदीप चंद अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आम लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाजन को केवल एक राजनीतिक घटना के रूप में नहीं, बल्कि व्यापक मानवीय त्रासदी के रूप में समझना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभाजन की स्मृति का उद्देश्य कटुता को बढ़ाना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर शांति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना होना चाहिए।

डॉ. धरम देव विद्यार्थी, निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने विभाजन की त्रासदी को साहित्य, संस्कृति और सामूहिक स्मृति के संदर्भ में समझने की आवश्यकता पर विचार रखते हुए कहा कि उस दौर के अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि इतिहास केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का आधार बने।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. जसवीर सिंह ने कहा कि भारत विभाजन का अध्ययन इतिहास के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से राजनीतिक निर्णयों के साथ-साथ समाज, परिवार, संस्कृति और सामान्य जनजीवन पर पड़े प्रभावों को समझा जा सकता है।

प्रो. कुसुम लता- डॉ. धर्मबीर (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग), डॉ. चांद कादियान, डॉ. राकेश, डॉ. रश्मि और डॉ. नीलम रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे ।

संगोष्ठी में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों, इतिहासकारों, सामाजिक वैज्ञानिकों तथा स्वतंत्र शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

खेलों में उभरते रुझान, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजनजींद, 27 अगस्त, 2...
27/08/2026

खेलों में उभरते रुझान, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

जींद, 27 अगस्त, 2026 : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में खेल परिषद द्वारा “खेलों में उभरते रुझान, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण” विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य खेल विशेषज्ञों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों, शोधकर्ताओं, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को आधुनिक खेल विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा साक्ष्य-आधारित प्रशिक्षण के नवीनतम आयामों पर विचार-विमर्श का साझा मंच प्रदान करना था।

प्रो. सैनी ने कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में कार्यशाला का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) खेलों के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। एआई आधारित प्रदर्शन विश्लेषण, चोटों की पूर्व भविष्यवाणी, व्यक्तिगत प्रशिक्षण योजनाएं, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग तथा रिकवरी रणनीतियाँ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही हैं।
कुलगुरु ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय खेल जगत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ एआई एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग अपरिहार्य हो गया है। विश्वविद्यालय खेल विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार को प्राथमिकता देते हुए युवा खिलाड़ियों एवं शोधकर्ताओं को इन उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. विक्रम सिंह (चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा), प्रो. राजबीर (आईजीआईपीईएसएस) तथा प्रो. अरविंद मलिक (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने खेल प्रदर्शन एवं खिलाड़ी विकास में उभरते रुझानों, तकनीकी नवाचारों तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोणों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यशाला में कुल 419 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ। यह आयोजन आधुनिक खेलों में विज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं साक्ष्य-आधारित अभ्यासों के बढ़ते महत्व को रेखांकित करने वाला सफल एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सिद्ध हुआ।

NIQ for Various works i.e. (Replacement of damage Manhole, Trench & drain cover, P/F of floor tiles at water cooler area...
27/08/2026

NIQ for Various works i.e. (Replacement of damage Manhole, Trench & drain cover, P/F of floor tiles at water cooler area 3rd floor, TB-II Iron Gate for store rooms and DPC work at Shaheed Capt. Pawan Kumar Statue & Aluminium door repair in TB-II & glass works in Boys Hostel) at CRSU, Jind

NIQ for Providing & Fixing of Transparent PVC strips Curtain (3 to 5 mm thickness) at Doors in Teaching Block-I & II, CR...
27/08/2026

NIQ for Providing & Fixing of Transparent PVC strips Curtain (3 to 5 mm thickness) at Doors in Teaching Block-I & II, CRSU, Jind

Cordial Invitation 🏆 One Day National Workshop“Emerging Trends, Innovation and Scientific Approaches in Sports”Organised...
26/08/2026

Cordial Invitation

🏆 One Day National Workshop

“Emerging Trends, Innovation and Scientific Approaches in Sports”

Organised by the Sports Council, Chaudhary Ranbir Singh University, Jind (Haryana)

📅 Date: 27th August, 2026
In tribute to the legendary Major Dhyan Chand (29 Aug 1905 – 3 Dec 1979) — the wizard of hockey who won 3 Olympic Golds (1928, 1932 & 1936).

Join us as we explore the future of sports through innovation, science & emerging trends!

📍 Dr. Hari Chand Middha Auditorium, TB-2
Chaudhary Ranbir Singh University, Jind (Haryana)

Cordial Invitation One Day National Seminar on "भारत विभाजन विभीषिका" Organiser:  Department of History, Culture and Arc...
26/08/2026

Cordial Invitation

One Day National Seminar on "भारत विभाजन विभीषिका"

Organiser: Department of History, Culture and Archaeology, CRSU in collaboration with Haryana Sahitya Evam Sanskriti Academy

Date: 27 August
Venue: Auditorium TB-1, CRSU
Time: 10.00AM

Address

Chaudhary Ranbir Singh University
Jind
126102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chaudhary Ranbir Singh University, Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chaudhary Ranbir Singh University, Jind:

Shortcuts

Share