Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana

Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana, Social service, Jind.
(1)


प्रदेश की जानी-पहचानी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजि. हरियाणा पिछले कई वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के नेतृत्व में समाज सेवा के कार्यो में जुटी है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजि. हरियाणा का हेड ऑफिस जींद में है।

विभिन्न प्रतिनिधियों ने राजकुमार गोयल की माताजी के निधन पर जताया शोक, मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि प्रेम, त...
06/08/2026

विभिन्न प्रतिनिधियों ने राजकुमार गोयल की माताजी के निधन पर जताया शोक, मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि प्रेम, त्याग, संस्कार और ममता की होती है जीवंत प्रतिमूर्ति

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल की माताजी मूर्ति देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार आज भी जारी रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जिला परिषद के चैयरमेन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माता का स्नेह और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि मां का वियोग परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है तथा स्वर्गीय मूर्ति देवी जी के आदर्श और संस्कार सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघबीर भारद्वाज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां परिवार की वह शक्ति होती हैं जिनके संस्कार और आशीर्वाद से जीवन की हर राह सरल बनती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मूर्ति देवी जी का सेवा-भाव, सादगी और पारिवारिक समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि प्रेम, त्याग, संस्कार और ममता की जीवंत प्रतिमूर्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दुःखद समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस मौके पर वजीर ढांडा ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। उनका प्रेम, त्याग और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मूर्ति देवी जी का स्नेहिल व्यक्तित्व और सरल स्वभाव सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेगा तथा ईश्वर से परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस मौके पर महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान महावीर गुप्ता ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि माता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, सबसे बड़ा आशीर्वाद और परिवार की सबसे मजबूत नींव होता है। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवनभर संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य रहे जय भगवान गोयल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता परिवार की प्रथम गुरु और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाता है। गोयल ने कहा कि स्वर्गीय मूर्ति देवी जी के उच्च संस्कार सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

मार्किट कमेटी के चैयरमेन बबलू गोयल ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, धार्मिक आस्था, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व से समाज के अनेक लोग प्रेरणा लेते रहे और उनकी पावन स्मृतियां सदैव सभी के हृदय में जीवित रहेंगी। मोतीलाल स्कूल, जींद के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि माता ही संतान की प्रथम गुरु होती हैं, जो अपने संस्कारों और स्नेह से जीवन को सही दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मूर्ति देवी जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय रहेगा।

राजकुमार गोयल की माताजी को श्रद्धांजलि देने वालों का दूसरे दिन भी लगा तांता, सांसद कुमारी शैलजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों...
04/08/2026

राजकुमार गोयल की माताजी को श्रद्धांजलि देने वालों का दूसरे दिन भी लगा तांता, सांसद कुमारी शैलजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भेजे शोक संदेश, काफी संख्या में पहुंचकर सामाजिक प्रतिनिधियों ने परिवार को बंधाया ढांढस

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी के निधन के दूसरे दिन भी उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हांसी रोड स्थित वनखंड महादेव मोक्षधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी का अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

सिरसा से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी शैलजा ने डॉ. राजकुमार गोयल की माता जी मूर्ति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि श्रीमती मूर्ति देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा डॉ. राजकुमार गोयल एवं उनके समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अशोक छाबड़ा, आम आदमी पार्टी की महिला की प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, कुमारी शैलजा के भतीजे चन्द्र हर्ष, व्यापार मंडल के प्रधान महाबीर कम्प्यूटर, जीन्द व्यापार मंडल के प्रधान अनिल अग्रवाल, हरियाणा एचपीएससी के पूर्व सदस्य जय भगवान गोयल, कांग्रेस के युवा नेता मयंक गर्ग, डा. डीपी जैन, डा. अनिल जैन, डा. सुरेश जैन, डा. प्रमोद बंसल इत्यादि ने गोयल के निवास पर पहुंच अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इन्होने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी का जीवन सादगी, धार्मिक आस्था, सेवा और संस्कारों से परिपूर्ण था। उन्होंने अपने परिवार को उच्च संस्कार देने के साथ-साथ समाज में भी सेवा और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा दी। सभी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण वैदिक परंपरा के अनुरूप घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां अर्पित कर किया गय...
04/08/2026

विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण वैदिक परंपरा के अनुरूप घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां अर्पित कर किया गया अंतिम संस्कार

जींद : अंतिम संस्कार वैदिक रीति-रिवाज एवं आर्य समाज पद्धति के अनुसार अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया तथा परिवारजनों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक परंपरा के अनुरूप घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने वैदिक संस्कृति के महत्व को आत्मसात करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्य समाज पद्धति से संपन्न इस संस्कार में अनावश्यक आडंबरों से दूर रहकर सादगी, वैज्ञानिक सोच और वैदिक परंपराओं का पालन किया गया। इस विधि में हवन के माध्यम से वातावरण की शुद्धता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी का संपूर्ण जीवन सादगी, संस्कार, सेवा और धार्मिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व से परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के अनेक लोगों को भी प्रेरणा मिली। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल की माताजी का निधन, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाईजींद : अखिल भारतीय अग...
04/08/2026

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल की माताजी का निधन, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल की पूजनीय माताजी श्रीमती मूर्ति देवी का निधन हो गया है। वे करीबन 71 वर्ष थी। उनके निधन से परिवार, समाज और शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह हांसी रोड स्थित वनखंड महादेव मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा के प्रतिनिधि रुद्राक्ष मिड्ढा, राजन चिलाना, जींद से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महावीर गुप्ता, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के प्रतिनिधि वजीर गांगोली, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी, कंडेला खाप के वरिष्ठ उपप्रधान रघुवीर भारद्वाज, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजू लखीना, पवन गर्ग, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बबलू गोयल, डॉ राजेश भोला, व्यापार मंडल और ट्रेड यूनियनों के प्रधानों सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, अनेक पार्षद और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी का जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण, धार्मिक एवं संस्कारों से परिपूर्ण था। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी मानवीय मूल्यों और सेवा की प्रेरणा दी। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

02/08/2026

वरिष्ठ नेता महेंद्र लोधर की धर्मपत्नी जीवनी देवी के निधन पर राजकुमार गोयल व अन्य पदाधिकारियों ने जताया शोक

उचाना : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज उचाना इकाई के महासचिव महेंद्र लोधर की धर्मपत्नी श्रीमती जीवनी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 57 वर्ष की थीं।

उनके निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती जीवनी देवी का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल सहित उचाना इकाई के प्रधान दयानंद मित्तल, संयोजक रोशन घोघड़िया अनेक समाजसेवियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

🌸 दिल्ली में अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 🌸पूर्व सांसद एवं ZEE TV के चेयरमैन श्री सुभाष चंद्र...
31/07/2026

🌸 दिल्ली में अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 🌸

पूर्व सांसद एवं ZEE TV के चेयरमैन श्री सुभाष चंद्रा जी के दिल्ली स्थित आवास पर अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक की शुरुआत प्रमुख समाजसेवी, गौभक्त एवं अग्रोहा धाम के विकास पुरुष स्वर्गीय श्री नंदकिशोर गोयंका जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इसके पश्चात महाराजा अग्रसेन समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकिशन अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित महानुभावों का परिचय कराया तथा राष्ट्रीय स्तर पर समाज के सशक्त संगठन और अग्रोहा के समग्र विकास को लेकर अपने विचार रखे। इस पर श्री सुभाष चंद्रा जी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और श्री बालकिशन अग्रवाल जी के आग्रह पर प्रत्येक माह एक दिन दिल्ली में समाज के लोगों के साथ बैठक आयोजित करने की सहमति भी दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री दुर्गादत्त गोयल जी ने कहा कि वर्तमान समय में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर व्यापक शोध की आवश्यकता है। उनका जीवन राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक—तीनों क्षेत्रों में आज भी अत्यंत प्रासंगिक है तथा उनके सिद्धांत समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम हैं।

🤝 एकजुट समाज, सशक्त समाज — यही महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

जय अग्रसेन
25/07/2026

जय अग्रसेन

जय अग्रसेन।
25/07/2026

जय अग्रसेन।

23/07/2026

Address

Jind
126102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category