AAM AADMI KI AAWAJ

AAM AADMI KI AAWAJ जींद की हर डिटेल

05/09/2023
पहली फ़ोटो में दिख रहा इंसान 'सोबरन' हैं! सब्जी बेचते हैं, असम के तिनसुखिया जिले में रहते हैं। जब ये 30 वर्ष के थे, तब कच...
13/08/2023

पहली फ़ोटो में दिख रहा इंसान 'सोबरन' हैं! सब्जी बेचते हैं, असम के तिनसुखिया जिले में रहते हैं। जब ये 30 वर्ष के थे, तब कचरे के डिब्बे में इन्हें एक बच्ची रोती हुई मिली थी। दूसरे फोटो दिख रही प्यारी सी लड़की वही बच्ची है...

कचरे में पड़ी उस मासूम को जब सोबरन घर लाये, तब उनकी शादी नहीं हुई थी। सोबरन ने तय किया कि वे उस मासूम को पालेंगे, पढ़ाएंगे, अपनी शादी नहीं करेंगे और इस तरह उन्होंने उस बिटिया का नाम रखा "ज्योति"!!!

सोबरन सब्जी बेचते, दिन-रात मेहनत करते और बिटिया रानी मन लगाकर पढ़ती रहती। वही ज्योति 25 साल की हो गई है। 2013 में ज्योति ने कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन किया और 2014 में असम पब्लिक सर्विस कमीशन में सेलेक्ट हुईं।आज ज्योति असम में इनकम टैक्स असिस्टेन्ट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं !!

आज जब सोबरन से पूछेंगे कि क्या आपको उस वक़्त लगता था कि जिस बच्ची को आप पाल-पोश रहे हैं, पढ़ा-लिखा रहे हैं, वो इतनी कामयाब भी होगी?
तब वो कहते हैं, "मुझे बस इतना पता है कि मुझे कोयले की खान से एक हीरा मिला था.."।

जात, पात, धर्म, द्वेष, हिंसा, क्रूरता, घमंड, अहंकार से ऊपर उठकर जीने वाले सोबरन। जीवन को जीने का रास्ता दिखाते सोबरन!!
यही लोग असली हीरो हैं !

मेरी पयारी सी भांजी
18/07/2023

मेरी पयारी सी भांजी

एक बुजुर्ग ट्रेन में सफर कर रहा था, संयोग से वह कोच खाली था। तभी 8-10 लड़के उस कोच में आये और बैठ कर मस्ती करने लगे।एक ने...
15/07/2023

एक बुजुर्ग ट्रेन में सफर कर रहा था, संयोग से वह कोच खाली था। तभी 8-10 लड़के उस कोच में आये और बैठ कर मस्ती करने लगे।

एक ने कहा - " चलो, जंजीर खीचते है ".

दूसरे ने कहा - यहां लिखा है 500 रु जुर्माना ओर 6 माह की कैद

तीसरे ने कहा - "इतने लोग है चंदा कर के 500 रु जमा कर देंगे।

चन्दा इकट्ठा किया गया तो 500 की जगह 1200 जमा हो गए, जिसमे 200 के तीन नोट, 2 नोट पचास के बांकी सब 100 के।

चंदा पहले लड़के के जेब मे रख दिया गया। तीसरे ने कहा, "जंजीर खीचते है, अगर कोई पूछता है, तो कह देंगे बूढ़े ने खीचा है। पैसे भी नही देने पड़ेंगे तब।"

बुजुर्ग ने हाथ जोड़ के कहा, "बेटे मैने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है, मुझे क्यो फंसा रहे हो ?

लेकिन लङके नही माने। जंजीर खीची गई। टीटीई आया सिपाही के साथ, लड़कों ने कहा- "इस बूढे ने जंजीर खीची है।

टीटी बूढ़े से बोला, "शर्म नही आती इस उम्र में ऐसी हरकत करते हुए ?

बुजुर्ग हाथ जोड़ कर कहा, " साहब" मैंने जंजीर खींची है, लेकिन मेरी बहुत मजबूरी थी।

टीटी ने पूछा, "क्या मजबूरी थी ?

बूढ़े ने कहा, " मेरे पास केवल 1200 रु थे, जिसे इन लड़को ने छीन लिए और इस पहले लड़के ने अपनी जेब मे रखे है। जिसमे 200 के तीन नोट, 2 नोट पचास के बांकी सब 100 के हैं।

अब टीटी ने सिपाही से कहा, "इसकी तलाशी लो"

जैसा बुजुर्ग ने बताया वैसे ही नोट मिलाये गए लड़के के जेब से 1200 रुपये बरामद हुए, जिनको टी टी ने बुजुर्ग को वापस कर दिये गये और लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के साथ जाते हुए लड़को ने बुजुर्ग की ओर घूर के देखा तो बुजुर्ग ने कहा - बेटा, ये बाल यूँ ही सफेद नही हुए है 😊

Address

Apollo Road
Jind
126102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAM AADMI KI AAWAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category