27/08/2026
चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रदर्शन एवं खाद्य प्रसंस्करण केंद्र, जींद द्वारा आज दिनांक 27.08.2026 को गाँव निर्जन में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाओं को खादय प्रसंस्करण के प्रशिक्षण में पपीता इमली की चटनी, आंवले का आचार, आंवले के लड्डू एवं मीठे नींबू का आचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण का समापन किया गया । प्रशिक्षण के उपरांत खाद्य तकनीशियन द्वारा महिलाओं को सर्टिफिकेट व यूटिलिटी आइटम वितरण किये गये । इसके अतिरिक्त महिलाओं को फलो एवं सब्जियों के प्रसंस्करण, परिरक्षण एवं मूल्यवर्धन तकनीको के बारे में बताया व लिखवाया गया एवं इसके महत्व, लाभ व अपना स्वरोजगार स्थापित करके स्वावलंबी और उद्यमशील बनने हेतु प्रेरित किया गया | CMO Haryana Directorate of Horticulture, Panchkula, Haryana dprharyana